Friday, October 16, 2026
BREAKING
• कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत • पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज • परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर • हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं • "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार • परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

हिमाचल

हिमाचल पुलिस को सलाम! लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के बीच फंसे सैंकड़ों पर्यटक, DSP ने संभाला मोर्चा...100 वाहन रैस्क्यू

15 अक्टूबर, 2026 07:54 PM

कुल्लू : लाहौल-स्पीति घाटी में अचानक बिगड़े मौसम और भारी बर्फबारी ने गोंदला के समीप एक बड़ा संकट खड़ा कर दिया। भारी हिमपात के कारण सड़क पर करीब 100 वाहन और उनमें सवार सैंकड़ों यात्री व पर्यटक फंस गए। माइनस तापमान और कड़ाके की ठंड के बीच फंसे इन लोगों के लिए समय बीतने के साथ-साथ जान का जोखिम लगातार बढ़ता जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही लाहौल-स्पीति पुलिस तुरंत हरकत में आई। केलांग के डीएसपी केडी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। लगातार गिरती बर्फ और हाड़ कंपाने वाली ठंड की परवाह किए बिना, पुलिस जवानों ने त्वरित राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता साफ करवाया और सभी 100 वाहनों को सुरक्षित निकालकर उनमें सवार यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही डीएसपी स्वयं दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और रैस्क्यू ऑप्रेशन का खाका तैयार किया। बर्फ से जमी फिसलन भरी सड़कों पर गाड़ियां निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन पुलिस की योजनाबद्ध और त्वरित कार्रवाई के चलते पर्यटकों और यात्रियों को बिना किसी नुक्सान के सुरक्षित बचा लिया गया।

बता दें कि विषम परिस्थितियों में मुस्तैदी और मानवीय सेवाओं के लिए डीएसपी केडी शर्मा की कार्यशैली हमेशा से चर्चा में रही है। इससे पूर्व जब वे मनाली में डीएसपी के पद पर तैनात थे, तब भी भारी बर्फबारी और एवलांच (हिमस्खलन) के दौरान उन्होंने दिन-रात एक कर सैंकड़ों पर्यटकों और स्थानीय लोगों की जान बचाई थी। अपनी जान की परवाह किए बिना मैदान में डटे रहना उनकी पहचान बन चुका है। गोंदला में चलाए गए इस सफल रैस्क्यू ऑप्रेशन के बाद सुरक्षित निकाले गए पर्यटकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों, पर्यटकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने डीएसपी केडी शर्मा और उनकी पूरी पुलिस टीम के अदम्य साहस, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना की है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

कुल्लू दशहरा: 'नशामुक्त हिमाचल' थीम के साथ 21 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय उत्सव

कुल्लू दशहरा: 'नशामुक्त हिमाचल' थीम के साथ 21 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय उत्सव

Mandi: मुख्यमंत्री बताएं दिल्ली में हिमाचल को लेकर क्या सियासी खिचड़ी पक रही : जयराम

Mandi: मुख्यमंत्री बताएं दिल्ली में हिमाचल को लेकर क्या सियासी खिचड़ी पक रही : जयराम

हिमाचल में नए जिले बनाने की कवायद तेज, सरकार ने किया 4 सदस्यीय आयोग का गठन; रिटायर्ड जस्टिस धर्म चंद चौधरी बने अध्यक्ष

हिमाचल में नए जिले बनाने की कवायद तेज, सरकार ने किया 4 सदस्यीय आयोग का गठन; रिटायर्ड जस्टिस धर्म चंद चौधरी बने अध्यक्ष

Himachal: लाहौल-स्पीति के काजा पहुंचे CM सुक्खू...ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत, ऑन-द-स्पॉट करेंगे शिकायतों का निपटारा

Himachal: लाहौल-स्पीति के काजा पहुंचे CM सुक्खू...ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत, ऑन-द-स्पॉट करेंगे शिकायतों का निपटारा

​Mandi: कुर्सी जाने के डर से राेज दिल्ली दौड़ रहे सुक्खू : जयराम

​Mandi: कुर्सी जाने के डर से राेज दिल्ली दौड़ रहे सुक्खू : जयराम

Chamba: 18 से 21 अक्तूबर तक पांगी दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी

Chamba: 18 से 21 अक्तूबर तक पांगी दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी

'कांग्रेस ने विकास के रास्ते से हटाकर कर्ज और टैक्स के दलदल में धकेला हिमाचल', ‌‌BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने साधा निशाना

'कांग्रेस ने विकास के रास्ते से हटाकर कर्ज और टैक्स के दलदल में धकेला हिमाचल', ‌‌BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने साधा निशाना

Hamirpur: हिमाचल भवन को राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग

Hamirpur: हिमाचल भवन को राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग