चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस को आधुनिक तकनीक से जैस करने के लिए 62.40 करोड़ रुपए के सॉफ्टवेयर, साइबर टूल्स और अत्याधुनिक हार्डवेयर खरीदे जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई लैवल परचेज कमेटी की बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। अगले 3 माह में खरीद प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है।
डी. जी.पी. अजय सिंघल की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक में तकनीकी आधुनिकीकरण और साइबर अपराधों बसे निपटने की रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों, जांच अधिकारियों और साइबर सैल प्रभारियों को हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आगामी 2 वर्षों की योजना तैयार की जा रही है।
ए.आई. टास्क फोर्स के 3 मॉड्यूल पुलिस में ए. आई. टास्क फोर्स गठित की गई है, जिसके तहत तीन विशेष टीमें काम करेंगी। पहली टीम अपराध नियंत्रण, अपराधियों की पहचान और डेटा विश्लेषण में ए.आई. का इस्तेमाल करेगी। दूसरी टीम ब्लॉकचेन और डार्क वैब से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण करेगी, जबकि तीसरी टीम साइबर कमांडो तैयार करने के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण देगी।
गैंगस्टर्स के नैटवर्क पर रहेगी नजर सी. आई. डी., साइबर क्राइम और एस. टी. एफ. को सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों, डीप फेंक और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। ऑनलाइन डेटा के जरिए गैंगस्टर्स के वित्तीय नैटवर्क और आपसी संपकों की पहचान भी की जाएगी। स्टेट क्राइम ब्रांच सक्रिय अपराधियों का केंद्रीकृत डाटाबेस तैयार करेगी।