Sunday, November 01, 2026
BREAKING
• चंडीगढ़ ने सिर्फ 140 दिनों में 85 फीसदी दोषसिद्धि दर हासिल की, यहां कभी ट्रैफिक जाम नहीं होता: अमित शाह • पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन गरिमा को मिला आधुनिक विकास का नया विस्तार: मुख्यमंत्री योगी • हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा • प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं • अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की • छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य • दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती • धनतेरस 2026: धनतेरस के दिन नई चीजें क्यों खरीदी जाती हैं, यम दीप की क्या है मान्यता? • वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित • दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

खेल

हांगकांग सिक्सेस: लगातार तीन हार के बाद जीती टीम इंडिया, बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शशांक ने 15 गेंदों पर ठोके 50 रन

01 नवंबर, 2026 12:49 PM

मोंग कोक : हांगकांग सिक्सेस में लगातार तीन हार झेलने के बाद भारतीय टीम को आखिरकार पहली जीत मिल गई है। मिशन रोड ग्राउंड में रविवार को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को आखिरी गेंद पर 5 विकेट से हराया।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 6 ओवर में 5 विकेट पर 116 रन बनाए थे। कप्तान अबू हिदर रोनी ने मात्र 18 गेंदों पर 8 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 62 रन की पारी खेली। इसके अलावा हबीबुर रहमान सोहन ने 6 गेंद पर 18, सब्बीर रहमान ने 4 गेंद पर 13 और चौधरी मोहम्मद रिजवान ने 5 गेंदों पर 12 रन बनाए।

भारत की तरफ से कप्तान क्रुणाल पांड्या सफल गेंदबाज रहे। पंड्या ने 2 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। राहुल त्रिपाठी को 1 विकेट मिला।

117 रन का लक्ष्य भारतीय टीम ने पारी की आखिरी गेंद पर हासिल किया। शशांक सिंह ने 15 गेंदों पर 7 छक्कों और 1 चौके की मदद से 50 रन की पारी खेली। वह रिटायर्ड हर्ट हुए।

राहुल त्रिपाठी ने 12 गेंदों पर 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 32, नितीश राणा ने 4 गेंदों पर नाबाद 10 और राहुल तेवतिया ने 5 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाए। भारत ने 5 विकेट से यह मुकाबला जीता। क्रुणाल पांड्या प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

ग्रुप सी में मौजूद भारतीय टीम को अपने पहले मैच में पाकिस्तान से 4 विकेट से, दूसरे मैच में यूएई से 6 विकेट से और तीसरे मैच में इंग्लैंड से 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

टूर्नामेंट में 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। बांग्लादेश पर जीत के बाद भारतीय टीम 11वें स्थान पर रही।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

पांचवां टी20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, भुवनेश्वर और वरुण की टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में वापसी

पांचवां टी20: न्यूजीलैंड ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, भुवनेश्वर और वरुण की टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में वापसी

योगेश्वर दत्त: ओलंपिक में पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय पहलवान, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में भी बढ़ाया देश का मान

योगेश्वर दत्त: ओलंपिक में पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय पहलवान, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में भी बढ़ाया देश का मान

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारत को दोहरी कामयाबी, महिलाओं के बाद पुरुषों ने जीता खिताब

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारत को दोहरी कामयाबी, महिलाओं के बाद पुरुषों ने जीता खिताब

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अभिषेक ने दागे 2 गोल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अभिषेक ने दागे 2 गोल

हांगकांग सिक्सेस: लगातार दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, यूएई ने 6 विकेट से हराया

हांगकांग सिक्सेस: लगातार दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, यूएई ने 6 विकेट से हराया

श्रेयस अय्यर को गेंदबाजों को मैनेज करना सीखना होगा: मोहम्मद कैफ

श्रेयस अय्यर को गेंदबाजों को मैनेज करना सीखना होगा: मोहम्मद कैफ

'जीत या हार, कोई ड्रॉ नहीं होगा', रयान रिकल्टन को केपटाउन टेस्ट में परिणाम की उम्मीद

'जीत या हार, कोई ड्रॉ नहीं होगा', रयान रिकल्टन को केपटाउन टेस्ट में परिणाम की उम्मीद

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भी टीम इंडिया से जुड़े औकिब नबी

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भी टीम इंडिया से जुड़े औकिब नबी

चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे