Thursday, August 13, 2026
BREAKING
‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ एआई, ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक के माध्यम से पंजाब को भारत का रोड सेफ्टी हब बनाएगी भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में देशभक्ति की नई लहर संसद का मानसून सत्र समाप्त, दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित Monsoon Session: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, हंगामे के बीच कई अहम बिल हुए पास सीमाएं राज्यों को बांट सकती हैं, दिलों को नहीं: हिमंता बिस्वा सरमा Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में लिया हिस्सा, अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज 15 August : स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा और सख्त, लाल किला-राजघाट के रास्ते बंद, बॉर्डर सील भरत भूषण तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और एक परिजन को नौकरी देगी सरकार: सीएम सम्राट चौधरी

खेल

हसन महमूद का कमाल, बांग्लादेश की ओर से डाला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बेहतरीन स्पेल

13 अगस्त, 2026 05:52 PM

डार्विन : ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मुकाबला डार्विन के मरारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट का पहला दिन बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद के नाम रहा, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए।

हसन महमूद की घातक गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया का मजबूत बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम पहली पारी में 198 रन बनाकर सिमटी।

हसन ने टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बेहतरीन स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड मोहम्मद रफीक के नाम था, जिन्होंने साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 62 रन देकर 5 विकेट निकाले थे।

हसन महमूद ने अपने टेस्ट करियर के 15वें मुकाबले में तीसरी बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। बांग्लादेश की तरफ से वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक बार एक पारी में 5 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ शहादत हुसैन हैं, जिन्होंने यह कारनामा 4 बार किया है।

खास बात यह है कि हसन महमूद ने तीनों बार एक पारी में 5 विकेट विदेशी सरजमीं पर लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। हालांकि, स्मिथ को छोड़कर कंगारू टीम के बाकी बल्लेबाज रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए। 198 रन ऑस्ट्रेलिया की टीम का टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ न्यूनतम स्कोर भी है।

इससे पहले, साल 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 217 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी। दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने सिर्फ एक विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 96 रन लगा लिए हैं। शादमान इस्लाम के 20 रनों के स्कोर पर आउट होने के बाद तंजीद हसन तमीम (नाबाद 32 रन) और मोमिनुल हक (नाबाद 35 रन) दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की अटूट साझेदारी निभा चुके हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

राशिद खान ने रचा इतिहास, सक्रिय खिलाड़ियों में शीर्ष-10 विकेट लेने वालों में शामिल

राशिद खान ने रचा इतिहास, सक्रिय खिलाड़ियों में शीर्ष-10 विकेट लेने वालों में शामिल

महिला एशिया कप के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, अयोध्या-विहंगा और विमुक्ति की हुई वापसी

महिला एशिया कप के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, अयोध्या-विहंगा और विमुक्ति की हुई वापसी

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बने बाएं हाथ के गेंदबाज

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बने बाएं हाथ के गेंदबाज

सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी: बैडमिंटन में भारत का वैश्विक चेहरा, चिराग के साथ कॉमनवेल्थ पुरुष डबल्स में देश को दिलाया पहला स्वर्ण

सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी: बैडमिंटन में भारत का वैश्विक चेहरा, चिराग के साथ कॉमनवेल्थ पुरुष डबल्स में देश को दिलाया पहला स्वर्ण

भारत से भिड़ने के लिए श्रीलंका ने किया 16 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान, मेंडिस-निसांका पहले टेस्ट से बाहर

भारत से भिड़ने के लिए श्रीलंका ने किया 16 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान, मेंडिस-निसांका पहले टेस्ट से बाहर

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: बाबर आजम की टॉप-10 में एंट्री, वेस्टइंडीज दौरे पर की थी शानदार बल्लेबाजी

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: बाबर आजम की टॉप-10 में एंट्री, वेस्टइंडीज दौरे पर की थी शानदार बल्लेबाजी

अजिंक्य रहाणे की नई पारी, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से कमेंट्री में डेब्यू करेंगे

अजिंक्य रहाणे की नई पारी, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से कमेंट्री में डेब्यू करेंगे

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित की, बोलैंड और इंग्लिस बाहर

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित की, बोलैंड और इंग्लिस बाहर

महिला हॉकी विश्व कप में गोल्ड पर भारत की नजर, कप्तान सलीमा टेटे बोलीं- ‘इस बार विश्व कप हमारा होगा’

महिला हॉकी विश्व कप में गोल्ड पर भारत की नजर, कप्तान सलीमा टेटे बोलीं- ‘इस बार विश्व कप हमारा होगा’

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर वनडे विश्व कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर वनडे विश्व कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई