Sunday, July 26, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री ने लाडवा में अंत्योदय मेले का किया उद्घाटन, 19 विभागों की 47 योजनाओं का दिया पात्र लाभार्थियों को लाभ मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण मुख्यमंत्री ने यमुनानगर में नशे से जंग-यमुनानगर के संग के अन्तर्गत आयोजित दौड़ को हरी झंडी दिखा किया रवाना पंजाब में शिक्षा क्रांति की बड़ी मिसाल : मोहाली में NEET पास 882 सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों और अभिभावकों का सम्मान ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सुखना लेक पर साइलेंट वॉक, हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने दिखाई एकजुटता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का सपना महज 'मुंगेरी लाल का सपना' : तरुण चुघ सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर कांग्रेस की एकजुटता फिर सवालों के घेरे में, हाईकमान के अलग-अलग पहुंचने से छिड़ी चर्चा LADC विवाद ने पकड़ा तूल! पंजाब में वकीलों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान तरुण चुग गृह मंत्रालय की खास समिति में शामिल, पंजाब में खुशी की लहर खतरे के निशान के पास पहुंचा रणजीत सागर डैम का जलस्तर! अलर्ट पर प्रशासन

खेल

हमारे एथलीट पहले से ज्यादा साहसी हो गए हैं, हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है: नीरज चोपड़ा

26 जुलाई, 2026 04:31 PM

ग्लासगो : भारत के 'गोल्डन बॉय' के नाम से मशहूर टोक्यो ओलंपिक में जैवलीन में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हिस्सा लेने के लिए ग्लासगो पहुंच चुके हैं। नीरज ग्लासगो में गोल्ड कोस्ट में स्वर्ण पदक जीतने वाली सफलता को दोहराना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि अब हमारे एथलीट पहले से ज्यादा निर्भीक हो गए हैं और खुद को किसी विदेशी एथलीट से कम नहीं आंकते हैं।

मीडिया से बात करते हुए नीरज चोपड़ा ने कहा, "हमारे एथलीट पहले से ज्यादा निर्भीक हो गए हैं। पहले हमें विदेशी एथलीटों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में घबराहट होती थी। पहले हमारे एथलीट विदेशी एथलीटों को खुद से मजबूत आंकते थे। अब ऐसा नहीं है। अब हम कड़ी ट्रेनिंग करते हैं। हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है।"

तेज हवा और ठंड से जुड़े सवाल पर चोपड़ा ने कहा कि कंडीशन अनुकूल नहीं है, लेकिन ये सभी के लिए है। हमें घबराना नहीं है, बल्कि मानसिक रूप से मजबूत होना है। खराब से खराब स्थिति में हम क्या बेहतर कर सकते हैं, मैं इसके बारे में सोचता हूं।

नीरज ने कहा कि इवेंट के दौरान हमारा कोई विशेष लक्ष्य नहीं होता है। हमारा फोकस अपनी रणनीति और तकनीक को पूरी तरह फॉलो करने पर होता है। इवेंट के दौरान हम अपना 100 प्रतिशत देना चाहते हैं। बाद के लिए अफसोस न हो। हम ऐसा प्रदर्शन करना चाहते हैं। मैं कंडीशन के अनुसार अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करूंगा।

गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ पर कहा कि जब भी मैं भारत के लिए खेलने उतरता हूं, तो वो इवेंट मेरे लिए विशेष बन जाता है। मैं यहां अपना 100 प्रतिशत दूंगा। परिणाम तो उसी दिन पता चलेगा। हमारे अन्य एथलीट भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रोहित काफी अच्छी थ्रो कर के आया है। हम साथ मिलकर बेहतर करने की कोशिश करेंगे।

अपनी फिटनेस के सवाल पर नीरज ने कहा, "फिलहाल मेरी फिटनेस पहले से बहुत बेहतर है। विश्व चैंपियनशिप के बाद दोहा में पहली बार उतरा था। दोहा के बाद अपनी फिटनेस और कमियों पर काम किया है और पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं।"

कॉमनवेल्थ गेम्स के तुरंत बाद एशियन गेम्स है। इस पर चोपड़ा ने कहा, "कई प्रतियोगिताएं लगातार होनी हैं। मेरी कोशिश खुद को फीट रखते हुए एशियन गेम्स सहित सभी प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार रखने और बेहतर प्रदर्शन करने पर है।"

90 मीटर दूर जैवलीन फेंकने के बाद क्या हर बार इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का दबाव होता है? इस सवाल पर नीरज ने कहा कि दूरी का दबाव नहीं होता है, लेकिन एक एथलीट के तौर पर मेरा फोकस हमेशा अपने रिकॉर्ड को बेहतर करना, साथ ही दुनिया के श्रेष्ठ एथलीटों के बीच श्रेष्ठ करना होता है।

नीरज ने कहा कि दोहा से एक महीने पहले मैंने थ्रो करना शुरू किया था। मैं दोहा में गया था। यहां के लिए भी मुझे क्वालीफाई करना था। दोहा में मेरा थ्रो 85+ था, जो अच्छा था। वहां मुझे मेरी कमियां पता चलीं। अब यहां बेहतर करने की कोशिश करूंगा।

चोपड़ा ने कहा कि यहां का फील्ड अच्छा है। प्रतियोगिता काफी मुश्किल है। इसमें ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और डायमंड लीग में स्व्रण जीतने वाले एथलीट शामिल हैं। इसलिए आसान नहीं होने वाला है।

नीरज ने सरकार से प्रशिक्षण के दौरान मिल रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से सरकार की तरफ से काफी सहयोग मिल रहा है। हम बाहर प्रशिक्षण कर पा रहे हैं। इससे एथलीटों काफी सहायता मिली है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

सीडब्ल्यूजी 2026: नामीबिया के खिलाफ भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम को मिली हार

सीडब्ल्यूजी 2026: नामीबिया के खिलाफ भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम को मिली हार

'आपके शब्द मुझे और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देते हैं', पीएम मोदी से मिली तारीफ पर बोलीं पीवी सिंधु

'आपके शब्द मुझे और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देते हैं', पीएम मोदी से मिली तारीफ पर बोलीं पीवी सिंधु

मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन

मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन

'मुझे अभी भी लग रहा है कि मैं सपना देख रही हूं', जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने पर बोलीं अनाहत

'मुझे अभी भी लग रहा है कि मैं सपना देख रही हूं', जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने पर बोलीं अनाहत

पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने झंडू कुमार को दी बधाई, बोले- आपने अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया

पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने झंडू कुमार को दी बधाई, बोले- आपने अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया

वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप: अनाहत ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार कटाया सेमीफाइनल का टिकट

वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप: अनाहत ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार कटाया सेमीफाइनल का टिकट

Commonwealth Games 2026: ग्लासगो में किंग चार्ल्स तृतीय ने की शुरुआत, मीराबाई-लवलीना रहीं भारत की ध्वजवाहक

Commonwealth Games 2026: ग्लासगो में किंग चार्ल्स तृतीय ने की शुरुआत, मीराबाई-लवलीना रहीं भारत की ध्वजवाहक

जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कैरेबियन टीम घोषित, जोशुआ बिशप को पहली बार मौका मिला

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कैरेबियन टीम घोषित, जोशुआ बिशप को पहली बार मौका मिला

भारत ने जिम्बाब्वे को 40 बॉल शेष रहते रौंदा, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया ये रिकॉर्ड

भारत ने जिम्बाब्वे को 40 बॉल शेष रहते रौंदा, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया ये रिकॉर्ड