Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

मनोरंजन

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

05 सितंबर, 2026 11:04 AM

नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश के डायरेक्टर को OTT प्लेटफार्म से अपमान का सामना करना पड़ा था। डायरेक्टर ने बताया कि वो अपनी कहानी नरेशन के दौरान खुद भी रो पड़े थे।उनकी फिल्म को बुरी तरह से रिजेक्ट किया गया। हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती नीम करोली बाबा के जीवन बनी फिल्म हनुमान अंश में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने ऑडियंस को हैरान कर दिया है। फिल्म देश में 82 करोड़ रुपए नेट कमाई कर चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये वही कहानी है जिसे पहले OTT प्लेटफार्म ने रिजेक्ट कर दिया था। इस बारे में डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि उनके साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। डायरेक्टर खुद फिल्म की कहानी सुनाने के दौरान रो पड़े थे।

हनुमान अंश के डायरेक्टर के साथ अपमानजनक व्यवहार
हाल में इंडिया टीवी के साथ हुई बातचीत में हनुमान अंश के डायरेक्टर ने बताया कि वो एक OTT प्लेटफार्म पर अपनी कहानी पेश करने गए थे, वहां उनसे कहा कि कहानी भारतीय है लेकिन उसका महत्व अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। मैंने महाराज जी की कहानी इस तरह सुनाई कि मैं सचमुच भावुक हो गया और रो पड़ा। आगे डायरेक्टर ने कहा कि नरेशन के बाद उनकी फिल्म को रिजेक्ट कर दिया गया। लेकिन जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया वो अपमानजनक थी।

हनुमान अंश की कहानी को कर दिया रिजेक्ट
आगे डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने कहा, ‘मुझे लगा जिस तरह उन्होंने रिजेक्ट किया, जिस भाषा का इस्तेमाल किया, वो थोड़ी अपमानजनक थी। जिस तरह से उन्होंने कहा, मुझे लगा कि उनके दिमाग में जो धारणा बनी हुई है, जिस तरह से उन्होंने मुझे रिजेक्ट किया, उस धारणा के जरिए उनके दिमाग में एक खालीपन है। अब उस धारणा को तोड़ना जरूरी है। हम फिल्ममेकर्स हैं, हमें हजारों बार रिजेक्शन झेलना पड़ा है। आप एक कहानी सुनाते हैं और अगर आपको समझ नहीं आती, तो आप कहते हैं कि अच्छी है, लेकिन हम इसे बाद में करेंगे।’

हनुमान अंश ने कमाए इतने करोड़
बता दें, 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर 82 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। आने वाले दिनों में ये फिल्म 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर सकती है। फिल्म से जुड़े लोगों ने अपने कई इंटरव्यू में बताया कि कैसे पैसे नहीं होने की वजह से इसका कोई बड़ा पोस्टर, बैनर नहीं बना। फिल्म का प्रचार हनुमान जी के नाम पर भंडारे कर किया गया। पहले दो हफ्ते फिल्म को ऑडियंस की तरफ से रिएक्शन नहीं मिला। पहले हफ्ते में 1 करोड़ से थोड़ी ज्यादा कमाई और दूसरे हफ्ते में सिर्फ 40 लाख। लेकिन तीसरे हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वापसी की और 10.40 लाख की कमाई की। चौथे हफ्ते में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर गई। फिल्म ने 61 करोड़ का कलेक्शन किया। अब फिल्म की कमाई का आंकड़ा कुल 82 करोड़ पार हो गया है। ये फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा प्रॉफिट करने वाली बन गई है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज