Monday, October 19, 2026
BREAKING
• कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा • वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी • IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं • शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा • टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक • टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस • अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’ • वाराणसी में भीषण सड़क हादसा : ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, 2 लोग 30 फीट नीचे गिरे, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 3 गंभीर घायल • टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस • 'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

मनोरंजन

हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

18 अक्टूबर, 2026 03:10 PM

मुंबई(एजेंसी) : म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न' में सुपरस्टार जज के तौर पर चर्चा में हैं। उनका मानना है कि किसी कलाकार के लंबे समय तक सफल बने रहने के लिए सिर्फ अच्छी आवाज होना काफी नहीं है बल्कि उसे समय के साथ खुद को बदलना और अपनी कला को बेहतर बनाना भी आना चाहिए।

हिमेश रेशमिया ने कहा, "जज होने का मतलब सिर्फ अच्छी आवाज पहचानना नहीं है बल्कि किसी की क्षमता, उसकी अलग पहचान और स्टेज पर आकर अपनी आवाज लोगों तक पहुंचाने के हौसले को पहचानना भी है। मैंने खुद इस सफर को जिया है, इसलिए जानता हूं कि इसमें कामयाबी के साथ चुनौतियां भी आती हैं। खुद को नए तरीके से पेश करना और लगातार आगे बढ़ते रहना जरूरी है।"

सिंगर ने कहा, ''जब मैं किसी कंटेस्टेंट को सुनता हूं, तो सिर्फ उसकी गायकी की तकनीक पर ध्यान नहीं देते। मैं यह भी देखता हूं कि उस कलाकार की अपनी पहचान क्या है, उसमें आगे बढ़ने की कितनी चाह है और क्या उसके अंदर ऐसा कुछ खास है, जो उसे दूसरों से अलग बनाता है। एक कलाकार को सिर्फ अपनी पुरानी कामयाबी के भरोसे नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे लगातार खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए।''

उन्होंने कहा, ''मेरे अपने सफर ने मुझे सिखाया है कि खुद को बदलने का मतलब सिर्फ लोगों के सामने अपनी इमेज बदलना नहीं है। इसका असली मतलब है खुद को चुनौती देना, नए एक्सपेरिमेंट करना और अपने काम के लिए जुनून बनाए रखना। कलाकार चाहे कितनी भी कामयाबी हासिल कर ले, उसके पास सीखने, कुछ नया करने और आगे बढ़ने का मौका हमेशा रहता है।

हिमेश रेशमिया ने अपने म्यूजिक करियर का जिक्र करते हुए कहा, ''हजारों हिट गाने देने के बाद भी मेरे अंदर संगीत को लेकर वही जुनून है, जो करियर की शुरुआत में था। मैं हर नए म्यूजिक प्रोजेक्ट को एक नए कलाकार की तरह उत्सुकता के साथ देखता हूं। यही सोच मैं 'इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न' के हर कलाकार में देखना चाहता हूं।''

'इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न' में अलग-अलग सीजन में अपनी पहचान बना चुके सिंगर्स एक बार फिर साथ नजर आएंगे। इस बार शो में 12 जोड़ियां हिस्सा लेंगी, जो एक-दूसरे को टक्कर देंगी। हिमेश रेशमिया सुपरस्टार जज के तौर पर वापसी कर रहे हैं जबकि आदित्य नारायण शो को होस्ट करेंगे। 'इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'