Thursday, June 25, 2026
BREAKING
वेनेजुएला भूकंप: भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, कार्यवाहक राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तमिलनाडु में हेरिटेज बुक करेंगी लॉन्च, पुडुचेरी में पुनर्निर्मित लाइटहाउस का भी होगा उद्घाटन ईरान बहुत बड़ी रियायतें दे रहा, मेरी हर बात मान रहा: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप 'नाटो के सहयोगियों ने अमेरिका को किया निराश', राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो चीफ रूटे से कहा केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए मनी लॉन्ड्रिंग केस : जैकलीन फर्नांडीज ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली अपनी याचिका स्प्लिट्सविला के बाद फिर साथ दिखेंगे योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी, 'लॉक अप: सच या सजा' में होगी नई शुरुआत सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके वेनेजुएला में भूकंप से तबाही: 32 लोगों की मौत, कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज बोलीं- 'बचाव कार्य जारी'

खेल

स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराया, ग्रुप बी में टॉप पर रहकर राउंड ऑफ 32 में पहुंची

25 जून, 2026 12:30 PM

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कनाडा को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ ही स्विट्जरलैंड ने ग्रुप बी में शीर्ष पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

हार के बावजूद कनाडा की टीम भी नॉकआउट स्टेज में पहुंचने में सफल रही है। बीसी प्लेस स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों ही टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। स्विट्जरलैंड और कनाडा की टीम ने कई मौके बनाए, लेकिन पहले हाफ में किसी भी टीम को सफलता हाथ नहीं लगी। दोनों ही टीमों का डिफेंस शुरुआती 45 मिनटों में बेहद मजबूत दिखाई दिया।

हालांकि, दूसरे हाफ के आगाज के साथ ही स्विट्जरलैंड ने मैच का पहला गोल दागा। रूबेन वर्गास ने बेहतरीन गोल करते हुए स्विट्जरलैंड को मैच में 1-0 की बढ़त दिलाई। टीम की इस बढ़त को जल्द ही 20 वर्षीय खिलाड़ी जोहान मंजाम्बी ने दोगुना कर दिया। मैच के 57वें मिनट में मंजाम्बी ने स्विट्जरलैंड की तरफ से दूसरा गोल किया और कनाडा को मुकाबले में बुरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। मंजाम्बी पूरे मुकाबले में शानदार लय में दिखाई दिए और उन्होंने कनाडा के डिफेंस के लिए खासी दिक्कतें पैदा कीं।

स्विट्जरलैंड की 2-0 की बढ़त को देखकर लग रहा था कि टीम आसानी से इस मुकाबले को अपने नाम करने में सफल रहेगी। हालांकि, मैच के 76वें मिनट में कनाडा ने मुकाबले में वापसी की। सबस्टिट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतरे प्रॉमिस डेविड ने कनाडा के लिए पहला गोल किया और अचानक से मैच को बेहद रोमांचक बना दिया।

स्कोर 2-1 करने के बाद कनाडा ने बराबरी करने के काफी प्रयास किए, लेकिन स्विट्जरलैंड के मजबूत डिफेंस ने उन्हें कोई और मौका नहीं दिया। स्विट्जरलैंड ने 3 मुकाबलों में 7 प्वाइंट अर्जित करते हुए नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह बनाई और टीम ग्रुप बी में पहले स्थान पर रही। वहीं, कनाडा ने 3 मुकाबलों में 4 प्वाइंट के साथ राउंड ऑफ 32 का टिकट हासिल किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

मोरक्को ने हैती को 4-2 से हराया, राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

मोरक्को ने हैती को 4-2 से हराया, राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया, राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया, राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

बोस्निया-हर्जेगोविना ने कतर को 3-1 से हराया, राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

बोस्निया-हर्जेगोविना ने कतर को 3-1 से हराया, राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप: कोलंबिया ने बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह, डीआर कांगो को 1-0 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप: कोलंबिया ने बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह, डीआर कांगो को 1-0 से हराया

जीत के साथ न्यूजीलैंड-श्रीलंका की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम, ऑस्ट्रेलिया का दबदबा बरकरार

जीत के साथ न्यूजीलैंड-श्रीलंका की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम, ऑस्ट्रेलिया का दबदबा बरकरार

फीफा वर्ल्ड कप: घाना के डिफेंस का शानदार प्रदर्शन, इंग्लैंड को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

फीफा वर्ल्ड कप: घाना के डिफेंस का शानदार प्रदर्शन, इंग्लैंड को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा

महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा

फीफा वर्ल्ड कप: रोनाल्डो का चला जादू, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा

फीफा वर्ल्ड कप: रोनाल्डो का चला जादू, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा

ऋषभ पंत ने छोड़ा LSG का साथ, कम पैसों में की घर वापसी; ऐसे हुई है हाई-प्रोफाइल ट्रेड

ऋषभ पंत ने छोड़ा LSG का साथ, कम पैसों में की घर वापसी; ऐसे हुई है हाई-प्रोफाइल ट्रेड

रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 साल पूरे, देखें सबसे लंबे करियर वाले टॉप 7 भारतीय

रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 साल पूरे, देखें सबसे लंबे करियर वाले टॉप 7 भारतीय