Friday, September 04, 2026
BREAKING
भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

खेल

सैमसन को भारत का अगला टी20 कप्तान बनते देखना चाहते हैं रवि शास्त्री, गिनाई विकेटकीपर-बल्लेबाज की खूबियां

15 मई, 2026 04:01 PM

भारत के पूर्व क्रिकेटर और हेड कोच रवि शास्त्री का मानना है कि सूर्यकुमार यादव के बाद संजू सैमसन टीम इंडिया के अगले टी-20 कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संजू के पास आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने का काफी अनुभव भी मौजूद है।

सैमसन का प्रदर्शन टी20 विश्व कप 2026 में शानदार रहा था और न्होंउन्ने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में दमदार पारी खेली थी। विकेटकीपर-बल्लेबाज को उनके यादगार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था। शास्त्री का मानना है कि यह सैमसन के अपने लिए एक लीडरशिप रोल बनाने की शुरुआत हो सकती है।

शास्त्री ने आईसीसी के रिव्यू शो पर कहा, "अगले टी20 वर्ल्ड कप (2028 में) में भारत को शायद एक नए कप्तान की जरूरत होगी, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सूर्यकुमार अगले कुछ वर्षों में कैसा प्रदर्शन करते हैं। हालांकि, संजू सैमसन ने खुद को लीडरशिप रोल के लिए तैयार किया है, क्योंकि वह राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं। संजू टीम में टॉप ऑर्डर में खेलेंगे और वह काफी खतरनाक बल्लेबाज हैं। इसी वजह से मुझे लगता है कि यह तो बस कुछ और की शुरुआत है, आप अगले दो या तीन सालों में संजू और बेहतर प्रदर्शन करके दिखाएंगे।"

सैमसन आईपीएल में पांच सीजन राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने अपनी अगुवाई में टीम को साल 2022 में फाइनल तक भी पहुंचाया था। आईपीएल में कप्तान के तौर पर उनका अनुभव, और दबाव भरी परिस्थितियों को संभालने की उनकी काबिलियत, नेशनल टीम के साथ भविष्य में लीडरशिप रोल के लिए उनकी काबिलियत को और मजबूत करती है।

31 साल के सैमसन इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने भारत के विजयी टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन के दौरान लगातार तीन अर्धशतक लगाए थे। सैमसन के लगातार अच्छे प्रदर्शन पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं, लेकिन शास्त्री का मानना है कि इस बल्लेबाज ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करके आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।

शास्त्री ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि सैमसन ने उन सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं। सैमसन में हमेशा से काबिलियत थी। असल में, लोग निराश होते थे, क्योंकि वह उस काबिलियत के साथ न्याय नहीं कर पाते थे। हालांकि, इस सीजन यह मेरे शब्द हैं कि जिस तरह से वह टी20 विश्व कप के बाद खेल रहे हैं, जहां उन्होंने अकेले दम पर भारतीय टीम को कई बड़े मैच जिताए, जिसमें क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल शामिल रहा। इसके साथ ही वह आईपीएल में भी बल्लेबाजी करते हुए वह जिस तरह की परिपक्वता दिखा रहे हैं, उसको देखते हुए वो मुझे भविष्य में लीडरशिप रोल के लिए सबसे बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं।"

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे