सोहेल खान और सीमा सजदेह का भले ही तलाक हो गया है, लेकिन दोनों के बीच आज भी काफी अच्छा बॉन्ड है। दोनों हमेशा एक-दूसरे को पर्सनली या प्रोफेशनली सपोर्ट करते रहते हैं। अब सोहेल और सीमा साथ में शो द अलायंस में नजर आने वाले हैं। सोहेल ने अब नेशनल टीवी पर सीमा की तारीफ की और रिश्ते में हुई सारी गलतियों को अपने सिर लिया है। सोहेल ने की सीमा की तारीफ शो का एक प्रोमो सामने आया है सोहेल से पूछा गया कि, यहां आपको उन्हें देखकर कैसा लगा? तो सोहेल ने कहा, अच्छा। मैं इस खूबसूरत महिला के साथ 25 साल रहा हूं। मुझे नेशनल टीवी पर ये एडमिट करना है कि अगर कोई गलती थी तो मैं उसे अपने सर लूंगा और सारी जिम्मेदारी भी।
सोहेल के इस स्टेटमेंट को सुनकर सब उनकी तारीफ करने लगे, वहीं सीमा बस उन्हें चुप देखती रहीं। सीमा ने कहा सोहेल अच्छा गेम खेलेंगे सीमा ने इससे पहले फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में कहा था, मैं जानती थी कि वह शो में आ रहे हैं। मैं उन्हें देखने के लिए तैयार थी। बस यही है कि मैं उन्हें अब नहीं देख पाऊंगी क्योंकि मैं जा रही हूं, लेकिन मुझे लगता है वह अच्छा ही करेंगे। वह अपने कम्फर्ट जोन से बाहर हैं और अच्छा लग रहा है उन्हें देखकर। मुझे उन पर गर्व है। सीमा से फिर पूछा गया कि शो में उनके बीच कैसा इक्वेशन होगा तो उन्होंने कहा, ‘आशा है कि हम अलायंस होंगे। हम अलायंस होंगे चाहे हमें पसंद आए या ना आए।’
सीमा ने आगे कहा, ‘एडवांटेज ये है कि जब वह जा रहे थे उन्होंने मुझे कहा कि बस तुम जो हो वही रहना, बुली मत होने देना खुद को। मैंने कहा कि मुझे जरूरत नहीं पड़ेगी किसी की क्योंकि तुम वहां होंगे।’ इनकी वजह से कर रही हैं शो में पार्टिसिपेट शो में उन्होंने क्यों पार्टिसिपेट किया इस पर सीमा ने कहा कि उनके छोटे बेटे योहान की वजह से। वह बोलीं, ‘मेरा छोटा बेटा काफी एक्साइटेड था। निर्वाण भी वैसे, लेकिन योहान हम दोनों को बहुत सपोर्ट कर रहा है। उसने कहा कि आप दोनों को ये करना होगा और शो जीतना होगा।’
बता दें कि सीमा और सोहेल ने 1998 में शादी की थी। दोनों ने घर से भागकर शादी की थी। सीमा की सगाई हो गई थी, लेकिन उन्होंने फिर सगाई तोड़कर सोहेल संग शादी की। दोनों के 2 बेटे हैं और तलाक के बाद भी दोनों साथ में को पैरेंटिंग कर रहे हैं।