Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

राष्ट्रीय

सीमा पर योग: बीएसएफ के जवानों ने दिखाया अनुशासन और संतुलन का अद्भुत संगम

सीमा पर योग: बीएसएफ के जवानों ने दिखाया अनुशासन और संतुलन का अद्भुत संगम

17 जून, 2025 12:33 PM

10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। राजस्थान की तपती रेत पर तैनात रहने वाले बीएसएफ जवानों ने कठिन हालात के बीच योग और प्राणायाम को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है। मंगलवार को जैसलमेर में बॉर्डर के नजदीक बीएसएफ जवानों ने योग साधना शुरू की और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले एक खास संदेश दिया। 

बीएसएफ जवान मानसिक शांति और शारीरिक स्फूर्ति के लिए नियमित कर रहे हैं योगाभ्यास 

बीएसएफ जवान मानसिक शांति और शारीरिक स्फूर्ति के लिए नियमित योगाभ्यास कर रहे हैं। ये सैनिक रोजाना ड्यूटी से पहले प्राणायाम और योग करते हैं। जवानों का मानना है कि योग सिर्फ आसनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक कला है।

योग सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि मन और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है

जवानों ने देशवासियों को भी संदेश दिया है कि हर भारतीय योग अपनाएं। उनका कहना है, “योग सिर्फ शरीर नहीं, बल्कि मन और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है। योग विषम हालात में भी शांत चित्त रहने की शक्ति देता है।”

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को ‘योग संगम 2025’ नाम दिया गया है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि बनने जा रहा है

21 जून को पूरा विश्व योग दिवस मनाएगा। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रखा गया है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को ‘योग संगम 2025’ नाम दिया गया है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि बनने जा रहा है।

योग संगम 2025 के आयोजन में राजस्थान सबसे आगे रहा है, जहां 11 हजार से अधिक संगठनों ने रजिस्ट्रेशन कराया

आयोजन के लिए देशभर में 50 हजार से अधिक संगठन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जो सामूहिक भागीदारी का एक नया कीर्तिमान है। योग संगम 2025 के आयोजन में राजस्थान सबसे आगे रहा है, जहां 11 हजार से अधिक संगठनों ने रजिस्ट्रेशन कराया। तेलंगाना में 7000 से अधिक और मध्य प्रदेश में लगभग 5000 संगठनों ने अपनी सहभागिता दर्ज की।

21 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित होगा, जहां पीएम मोदी 5 लाख से अधिक प्रतिभागियों के साथ योग करेंगे

21 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 लाख से अधिक प्रतिभागियों के साथ योग करेंगे। केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव के मुताबिक, पूरे देश में एक लाख से अधिक जगहों पर ‘योग संगम’ सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन अब तक के सबसे बड़े और एक साथ किए गए योग कार्यक्रमों में से एक होगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भगवंत मान सरकार ने बच्चों की प्रारंभिक देखभाल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा किया: डॉ. बलजीत कौर

भगवंत मान सरकार ने बच्चों की प्रारंभिक देखभाल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा किया: डॉ. बलजीत कौर

कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा

कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा

दिल्ली-NCR में भारी मॉनसून बारिश: नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव, सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किया हाई अलर्ट

दिल्ली-NCR में भारी मॉनसून बारिश: नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव, सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किया हाई अलर्ट

नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया, राजस्थान में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की

नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया, राजस्थान में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की

दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी : पीएम मोदी

दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी : पीएम मोदी

भूमि रिकॉर्ड और डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम के एकीकरण पर मंथन, ULPIN-DIGIPIN तालमेल को मिलेगा बढ़ावा

भूमि रिकॉर्ड और डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम के एकीकरण पर मंथन, ULPIN-DIGIPIN तालमेल को मिलेगा बढ़ावा

मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में शामिल हुए पीएम मोदी, आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर

मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में शामिल हुए पीएम मोदी, आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर

एसएआई और सफदरजंग स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के बीच एमओयू, स्पोर्ट्स साइंस और एथलीट देखभाल को मिलेगा बढ़ावा

एसएआई और सफदरजंग स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के बीच एमओयू, स्पोर्ट्स साइंस और एथलीट देखभाल को मिलेगा बढ़ावा

डीआरडीओ ने लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट पिनाका का सफल उड़ान परीक्षण किया

डीआरडीओ ने लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट पिनाका का सफल उड़ान परीक्षण किया

ऑस्ट्रेलियनसुपर के 500 मिलियन एयू डॉलर के निवेश पर वित्त मंत्री ने जताई खुशी, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

ऑस्ट्रेलियनसुपर के 500 मिलियन एयू डॉलर के निवेश पर वित्त मंत्री ने जताई खुशी, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद