Saturday, August 01, 2026
BREAKING
हरियाणा के खिलाड़ियों का विश्व स्तर पर खेलों में बजा है डंका- विपुल गोयल नशे के खिलाफ हर युवा बने बदलाव का वाहक, दस लोगों को नशामुक्ति अभियान से जोड़े - राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष महिलाओं को आरक्षण देने के मुद्दे पर सरकार की मंशा और तैयारी दोनों पर गंभीर सवाल- राव नरेंद्र सिंह अरविंद केजरीवाल ने ई-20 ईंधन के मुद्दे पर 4 अगस्त को पीएम मोदी के आवास तक मार्च निकालने की घोषणा की अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किए जाएंगे 150 राजकीय विद्यालयों के नए भवन-सीएम नायब सिंह सैनी हार्ट अटैक, स्ट्रोक और सड़क हादसों के मरीजों को मिलेगा त्वरित जीवनरक्षक उपचार - आरती सिंह राव भगवंत मान 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' की सम्मान राशि करेंगे जारी, 35.5 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगा पैसा नशा तस्करी एवं संगठित आपराधिक गठजोड़ का एक गुर्गा अमृतसर में गिरफ्तार; 20 किलो हेरोइन बरामद नवांशहर में जन्मी 27 सप्ताह की बच्ची ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत मिली 50 दिनों की विशेष एनआईसीयू देखभाल के बाद मौत को दी मात भगवंत मान सरकार प्राइवेट स्कूलों की फीस को स्थायी रूप से विनियमित करने के लिए मानसून सत्र के दौरान विधान सभा में लाएगी बिल

खेल

सीडब्ल्यूजी 2026: गोल्ड चूके बॉक्सर जादुमणी सिंह, मेंस 55 किग्रा वर्ग में भारत के नाम सिल्वर

01 अगस्त, 2026 07:07 PM

ग्लासगो : बॉक्सर जादुमणी सिंह को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा है, उन्हें शनिवार को एसईसी हॉल-5 में खेले गए मेंस 55 किग्रा वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जाई डिक्सन के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

जादुमणी सिंह ने खिताबी मैच के पहले राउंड में ऑस्ट्रेलिया के जाई डिक्सन के खिलाफ 3-2 से जीत हासिल की। इस दौरान उन्हें 3 रेफरी ने 10-10 अंक दिए थे। इसके बाद अगले राउंड में डिक्सन ने दबदबा दिखाते हुए पांचों जजों से 10-10 अंक हासिल किए। डिक्सन दूसरे राउंड की समाप्ति तक 20-18 से आगे थे। तीसरे राउंड में डिक्सन एक बार फिर हावी नजर आए। उन्हें सभी 5 जजों से 10-10 अंक मिले, जिसने ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज के लिए गोल्ड मेडल सुनिश्चित कर दिया।

इससे पहले, जादुमणी सिंह ने 'राउंड ऑफ-32' में स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से मात दी थी। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के सुमामा रहमान को 5-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में जाम्बिया के म्वेंगो म्वाले को 5-0 से हराने के बाद भारतीय बॉक्सर ने सेमीफाइनल में नामीबिया के फिलिप पुमुलो मुटाकेला हाओसेब को एकतरफा अंदाज में 5-0 से धूल चटाई थी।

मणिपुर में जन्मे एमेच्योर बॉक्सर जादुमणी सिंह देश के सबसे होनहार युवा बॉक्सरों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी तेजी, तकनीकी सटीकता और लगातार लड़ने के अंदाज के लिए पहचान बनाई। अपने करियर की शुरुआत में बड़ी चुनौतियों का सामना करने के बाद, जादुमणी ने नेशनल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने 2026 सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का खिताब जीता और उन्हें टूर्नामेंट का 'बेस्ट बॉक्सर' चुना गया।

जादुमणी सिंह ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप, वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह अपने तेज हाथों और शोमैनशिप वाले बॉक्सिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2025 में सिल्वर जीतने के बाद उस्ति नाद लाबेम ग्रैंड प्रिक्स 2026 में देश को गोल्ड जिताया था।

जादुमणि की बाउट से पहले, शनिवार को दो महिला मुक्केबाजों ने भारत को गोल्ड दिलाए। 54 किलोग्राम प्रतियोगिता में भारत की प्रीति पवार ने कनाडा की स्कार्लेट सवाना डेलगाडो के खिलाफ 5-0 से धूल चटाई, जिसके बाद जैस्मिन ने महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में नॉर्दन आयरलैंड की माइकेला वाल्श को 5-0 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

'स्कॉट ने बहुत अच्छा काम किया', नीदरलैंड का कप्तान बनने के बाद बोले बास डी लीडे

'स्कॉट ने बहुत अच्छा काम किया', नीदरलैंड का कप्तान बनने के बाद बोले बास डी लीडे

सीडब्ल्यूजी 2026: सोमन राणा-शुभम जुयाल का कमाल, एफ57 शॉट पुट में भारत ने 'गोल्ड' के साथ 'सिल्वर' भी जीता

सीडब्ल्यूजी 2026: सोमन राणा-शुभम जुयाल का कमाल, एफ57 शॉट पुट में भारत ने 'गोल्ड' के साथ 'सिल्वर' भी जीता

‘आपकी उपलब्धि युवा एथलीटों को प्रेरित करेगी’, पीएम मोदी ने दी पदक विजेताओं को बधाई

‘आपकी उपलब्धि युवा एथलीटों को प्रेरित करेगी’, पीएम मोदी ने दी पदक विजेताओं को बधाई

'आपका समर्पण और दृढ़ संकल्प तारीफ के काबिल है', पीएम मोदी ने मेडल जीतने पर सीमा-लवप्रीत को दी बधाई

'आपका समर्पण और दृढ़ संकल्प तारीफ के काबिल है', पीएम मोदी ने मेडल जीतने पर सीमा-लवप्रीत को दी बधाई

इटली के पूर्व कप्तान और एसी मिलान के दिग्गज खिलाड़ी फ्रेंको बरेसी का निधन, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

इटली के पूर्व कप्तान और एसी मिलान के दिग्गज खिलाड़ी फ्रेंको बरेसी का निधन, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

सीमा कालीरमन: चार साल के बेटे की जिम्मेदारी, पीएचडी की पढ़ाई के साथ पति से ली कोचिंग और देश को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

सीमा कालीरमन: चार साल के बेटे की जिम्मेदारी, पीएचडी की पढ़ाई के साथ पति से ली कोचिंग और देश को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद

'आपकी कामयाबी पर हर भारतीय को गर्व है', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेडल जीतने पर लवप्रीत-सीमा को दी बधाई

'आपकी कामयाबी पर हर भारतीय को गर्व है', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेडल जीतने पर लवप्रीत-सीमा को दी बधाई

सीडब्ल्यूजी 2026: भारतीय बॉक्सिंग टीम का जलवा जारी, नरेंद्र ने भी पदक किया पक्का

सीडब्ल्यूजी 2026: भारतीय बॉक्सिंग टीम का जलवा जारी, नरेंद्र ने भी पदक किया पक्का

सीडब्ल्यूजी 2026: मेडल टैली में एक स्थान ऊपर पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार

सीडब्ल्यूजी 2026: मेडल टैली में एक स्थान ऊपर पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार