Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

सीएसआईएस रिपोर्ट खुलासे पर बोले प्रवासी भारतीय, ‘आतंकवाद से निपटने के लिए दोनों देशों को एक-दूसरे की जरूरत’

19 जून, 2025 05:06 PM

प्रवासी भारतीय मनीष तिवारी ने कनाडा में आयोजित जी 7 सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के शामिल होने के कदम को सराहनीय बताया। उन्होंने बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होकर दोनों देशों के बीच रिश्तों को मधुर करने की दिशा में अहम कदम उठाया है, जिसकी तारीफ की जानी चाहिए। दोनों ही देशों को एक-दूसरे की जरूरत है। हाल ही में कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा (सीएसआईएस) ने पहली बार खुलासा किया है कि खालिस्तानी चरमपंथी कनाडा की जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ हिंसा फैलाने, पैसे जुटाने और साजिश रचने के लिए कर रहे हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह से जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए और कनाडा के प्रधानमंत्री से उन्होंने बात की, उससे दोनों देशों के बीच रिश्ते मधुर हुए हैं

उन्होंने कहा कि वैसे तो इस दुनिया में अनेक देश हैं, लेकिन इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि कनाडा में बहुत सारी संस्कृति के लोग रहते हैं, जिनके हित अलग-अलग हैं। ऐसी स्थिति में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते मधुर रहें। दोनों के बीच किसी भी चीज को लेकर मतभेद नहीं रहे। अगर मतभेद हैं, तो उसे वार्ता की मेज पर आकर सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह से जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए और कनाडा के प्रधानमंत्री से उन्होंने बात की, उससे दोनों देशों के बीच रिश्ते मधुर हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के कनाडा के आगमन से यह साफ जाहिर हो चुका है कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष अब रिश्ते को मधुर करने की दिशा में पूरी रूपरेखा निर्धारित कर चुके हैं

उन्होंने आगे कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर हम दोनों देश मिलकर काम करें, तो निश्चित तौर पर निकट भविष्य में कई नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। हम दोनों देश हर क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के कनाडा के आगमन से यह साफ जाहिर हो चुका है कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष अब रिश्ते को मधुर करने की दिशा में पूरी रूपरेखा निर्धारित कर चुके हैं।

जब हम आतंकवाद की बात करते हैं, तो हमें यह समझना होगा कि यह पूरे विश्व के लिए खतरा है

साथ ही, उन्होंने ‘कैनेडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस’ (सीएसआईएस) रिपोर्ट को लेकर कहा कि जब हम आतंकवाद की बात करते हैं, तो हमें यह समझना होगा कि यह पूरे विश्व के लिए घातक है। भारत हमेशा से ही आतंकवाद का पीड़ित रहा है। ऐसी स्थिति में दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष को एक साथ आना होगा और इस दिशा में कदम बढ़ाने होंगे कि कैसे शांति स्थापित की जा सके और कैसे दोनों देशों के लिए विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सके। यह तभी संभव हो पाएगा जब दोनों देशों के प्रधानमंत्री एक साथ आएंगे, और मुझे इस बात की खुशी है कि पीएम मोदी ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है। निश्चित तौर पर हमें इसके सुपरिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिलेंगे।

कनाडाई खुफिया एजेंसी ने पहली बार खुलासा किया है कि खालिस्तानी चरमपंथी कनाडा की जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ हिंसा फैलाने, पैसे जुटाने और साजिश रचने के लिए कर रहे हैं

बता दें कि कनाडा की शीर्ष खुफिया एजेंसी, कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा (सीएसआईएस), ने पहली बार खुलासा किया है कि खालिस्तानी चरमपंथी कनाडा की जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ हिंसा फैलाने, पैसे जुटाने और साजिश रचने के लिए कर रहे हैं। सीएसआईएस की ताजा वार्षिक रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि ये चरमपंथी कनाडा को भारत में हिंसा भड़काने का आधार बना रहे हैं। भारत लंबे समय से कहता रहा है कि कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथी सक्रिय हैं और वहां से भारत विरोधी गतिविधियां चला रहे हैं। हालांकि, कनाडा ने पहले इस मुद्दे पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। अब सीएसआईएस की रिपोर्ट ने भारत के दावों की पुष्टि कर दी है कि कनाडा खालिस्तानी चरमपंथियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गया है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर