Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

राष्ट्रीय

सीएम धामी ने किया योगाभ्यास, योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की

19 जून, 2025 04:37 PM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आवास परिसर में आज गुरुवार को सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं योगासन किया और कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मबोध और चेतना को जागृत करने की एक समग्र प्रक्रिया है।

योग हमारे मन को स्थिर करता है

मुख्यमंत्री धामी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग हमारे मन को स्थिर करता है और हमें आंतरिक शांति की ओर ले जाता है। यह भारतीय संस्कृति का मूल आधार है, जिसने मानवीय मूल्यों को हमेशा सर्वोच्च स्थान दिया है।” उन्होंने बताया कि भारत की सनातन संस्कृति का प्रतीक योग आज विश्व भर में करोड़ों लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। योग ने न केवल भारत की प्राचीन परंपराओं को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाया है, बल्कि इसे एक स्वस्थ और संतुलित जीवन का पर्याय भी बनाया है।

उत्तराखंड योग और ऋषि-मुनियों की पवित्र भूमि

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि 2014 में उनके द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्तुत प्रस्ताव के बाद 177 देशों के समर्थन से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिली। इस पहल ने योग को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दी। उत्तराखंड योग और ऋषि-मुनियों की पवित्र भूमि है। हमारी सरकार ने योग को ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए हैं। योग से न केवल स्वास्थ्य लाभ हो रहे हैं, बल्कि यह रोजगार सृजन का भी एक माध्यम बन रहा है।

धामी ने नई योग नीति का जिक्र किया

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड को योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए शुरू की गई नई योग नीति का जिक्र किया। इस नीति के तहत योग प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण, योग केंद्रों का विकास और पर्यटन से जुड़े योग रिट्रीट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग आधारित पर्यटन से उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही, योग के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व पटल पर और अधिक प्रचारित किया जाएगा।

हम सभी को योग को अपने जीवन में अपनाना चाहिए

इस आयोजन में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री धामी के साथ योग करने का अनुभव प्रेरणादायक रहा। हम सभी को योग को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं।

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे न केवल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर, बल्कि हर दिन योग को अपनाएं। स्वस्थ शरीर और मन से ही एक सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भगवंत मान सरकार ने बच्चों की प्रारंभिक देखभाल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा किया: डॉ. बलजीत कौर

भगवंत मान सरकार ने बच्चों की प्रारंभिक देखभाल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा किया: डॉ. बलजीत कौर

कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा

कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा

दिल्ली-NCR में भारी मॉनसून बारिश: नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव, सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किया हाई अलर्ट

दिल्ली-NCR में भारी मॉनसून बारिश: नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव, सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किया हाई अलर्ट

नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया, राजस्थान में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की

नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया, राजस्थान में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की

दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी : पीएम मोदी

दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी : पीएम मोदी

भूमि रिकॉर्ड और डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम के एकीकरण पर मंथन, ULPIN-DIGIPIN तालमेल को मिलेगा बढ़ावा

भूमि रिकॉर्ड और डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम के एकीकरण पर मंथन, ULPIN-DIGIPIN तालमेल को मिलेगा बढ़ावा

मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में शामिल हुए पीएम मोदी, आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर

मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में शामिल हुए पीएम मोदी, आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर

एसएआई और सफदरजंग स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के बीच एमओयू, स्पोर्ट्स साइंस और एथलीट देखभाल को मिलेगा बढ़ावा

एसएआई और सफदरजंग स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के बीच एमओयू, स्पोर्ट्स साइंस और एथलीट देखभाल को मिलेगा बढ़ावा

डीआरडीओ ने लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट पिनाका का सफल उड़ान परीक्षण किया

डीआरडीओ ने लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट पिनाका का सफल उड़ान परीक्षण किया

ऑस्ट्रेलियनसुपर के 500 मिलियन एयू डॉलर के निवेश पर वित्त मंत्री ने जताई खुशी, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

ऑस्ट्रेलियनसुपर के 500 मिलियन एयू डॉलर के निवेश पर वित्त मंत्री ने जताई खुशी, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद