Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

सिक्किम के सीएम तमांग बोले-ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को मिला करारा जवाब

29 अगस्त, 2025 02:00 PM

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शुक्रवार को आतंकवाद के खिलाफ भारत की सफल सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तारीफ की। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने पाकिस्तान को कड़ा और करारा जवाब दिया है।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग शुक्रवार को ओडिशा में थे। इस दौरान उन्होंने न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा, “आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की जो शुरुआत हुई है, उसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए हमने अपने दुश्मन को जोरदार जवाब दिया। आतंकवादी कार्रवाई के खिलाफ अभियान चलाना ही था, इसलिए इसे किया गया और हमें सफलता भी मिली।”

वहीं,असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के धुबरी में दुर्गा पूजा कार्यक्रम में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिहाज से दिए गए ‘शूट एट साइट’ ऑर्डर पर तमांग ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह असम राज्य का अपना लॉ एंड ऑर्डर का मामला है, इसलिए मैं इस विषय पर कुछ नहीं बोलना चाहता हूं।”

सीएम तमांग ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने पर निशाना साधा। उन्होंने अमेरिका पर दादागिरी करने का आरोप लगाया। कहा, विशेष रूप से यही कहना चाहूंगा कि भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाना एक तरह से अमेरिका की दादागिरी है। हमारे प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत किसी दबाव में नहीं आने वाला है और देश के लिए जो बेहतर होगा, वह करते रहेंगे। प्रधानमंत्री का जो आह्वान है और उन्होंने जो नारा दिया है कि ‘वोकल फॉर लोकल’ का समर्थन करते हैं, हम देश में बनी वस्तुओं का इस्तेमाल करें। वहीं, जो लोग छुट्टियों में घूमने के लिए बाहर जाते हैं, वे अपने देश में छुट्टी मनाएं।

एक जर्मन अखबार ने दावा किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को चार बार कॉल किया था जिसे रिसीव नहीं किया गया। तमांग ने इस पर कहा, “इसके बारे में मुझे पता नहीं है, लेकिन भारत एक बहुत विशाल गणतांत्रिक देश है, जो अपने आप में सक्षम है। हम अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित