Saturday, October 03, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

मनोरंजन

सिंटा विवाद : उपासना सिंह ने पूनम ढिल्लों-पद्मिनी को घेरा, नगमा बोलीं- 'हमें किसी की कठपुतली न समझें'

03 अक्टूबर, 2026 01:51 PM

मुंबई: सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। एसोसिएशन की अंदरूनी खींचतान के बीच अब एक्ट्रेस और सिंटा की पूर्व पदाधिकारी उपासना सिंह ने वरिष्ठ कलाकारों के साथ बदसलूकी को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, सिंटा की नई चुनी गई एग्जीक्यूटिव कमेटी की सदस्य नगमा ने भी संगठन के कामकाज और नेतृत्व को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की है।

आईएएनएस से बातचीत में उपासना सिंह ने कहा, ''सिंटा की बैठकों के दौरान कई वरिष्ठ कलाकारों को अपमानित महसूस करना पड़ा। मुकेश ऋषि, दीपक पाराशर और विकास वर्मा काफी असहज हो गए थे। मुकेश ऋषि मुंबई के ट्रैफिक की वजह से करीब आधे घंटे देरी से पहुंचे, तो उनसे कहा गया कि अब वह वोट नहीं कर सकते। इससे वह इतने नाराज हुए कि एजीएफ के दौरान माइक पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा, ''मेरे साथ इतनी बदसलूकी हुई है, आप लोग मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं?''

उपासना ने वरिष्ठ एक्टर दीपक पाराशर से जुड़ा एक और किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, ''हेमा मालिनी से जुड़ी एक सिंटा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपक पाराशर, जो उस समय एसोसिएशन के ट्रेजरर थे, दरवाजा खटखटाते रहे लेकिन कथित तौर पर उन्हें अंदर नहीं आने दिया गया। वह इस घटना से काफी आहत हुए और उन्होंने मुझसे कहा कि वहां जाना बेहद अपमानजनक महसूस हो रहा है।''

उपासना ने दीपक पाराशर की तारीफ करते हुए कहा, ''वह सिंटा की बैठकों के दौरान बाकी सदस्यों के लिए खाना तक बनाते थे। करीब ढाई साल तक वह सुबह पांच बजे उठकर एग्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग के लिए खाना बनाते और सभी को खिलाते थे। वरिष्ठ कलाकार होने के नाते उनके साथ सम्मान से पेश आना चाहिए, भले ही किसी मुद्दे पर मतभेद क्यों न हों।''

वहीं, उपासना ने पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे को लेकर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ''दोनों खुद को स्टार मानते हुए दूसरे सदस्यों से दूरी बनाकर रखती थीं और बाकी लोगों के साथ एक ही लिफ्ट में भी नहीं जाती थीं। यहां काम करने वाले एक कर्मचारी विकास वर्मा को सिर्फ इसलिए नीचा दिखाया गया क्योंकि उसे अंग्रेजी नहीं आती थी। विकास हमेशा दूसरे कलाकारों की मदद के लिए मौजूद रहते हैं और जरूरतमंदों के लिए काम भी करते हैं। कई बार वह अपमानित होकर रोते हुए बाहर आया।''

विवाद के बीच नगमा ने भी पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे की कथित 'कठपुतली' वाली टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। नगमा ने कहा, ''नई एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य किसी के इशारे पर काम नहीं कर रहे हैं और सभी की अपनी सोच है। मैंने सलमान खान, शाहरुख खान, संजय दत्त, अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है और इंडस्ट्री को काफी करीब से देखा है। किसी को 'कठपुतली' कहना या यह कहना कि वह किसी और के इशारे पर नाच रहा है, बेहद अपमानजनक है। हमारे पास अपना दिमाग है। हमें अपमानित या नीचा मत दिखाइए।''

नगमा ने कहा, ''मेरे सिंटा में आने का मकसद किसी व्यक्तिगत लड़ाई का हिस्सा बनना नहीं, बल्कि जरूरतमंद कलाकारों के लिए संगठन को बेहतर तरीके से चलाने में योगदान देना है। संगठन में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन लड़ाई निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए और निजी आरोपों से बचना चाहिए।''

बता दें कि सिंटा का विवाद उस समय और बढ़ गया था, जब आठ एग्जीक्यूटिव कमेटी सदस्यों ने इस्तीफा दिया। इनमें मुकेश ऋषि, विकास वर्मा और दीपक पाराशर भी शामिल थे। इस्तीफों के पीछे फैसले लेने के तरीके और सदस्यों से सलाह-मशविरा न किए जाने जैसे आरोप सामने आए। हालांकि, पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। दोनों ने संगठन के कामकाज और वित्तीय मामलों को लेकर अपना पक्ष रखा है।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

तनीषा मुखर्जी की बड़े पर्दे पर वापसी, 'जिंदगी फिर भी खूबसूरत है' में दिखेगा अनोखा सफर

तनीषा मुखर्जी की बड़े पर्दे पर वापसी, 'जिंदगी फिर भी खूबसूरत है' में दिखेगा अनोखा सफर

'100 साल बाद भी कोई मुझे याद रखे तो...', जैस्मिन सैंडलस ने बताई दिल की ख्वाहिश

'100 साल बाद भी कोई मुझे याद रखे तो...', जैस्मिन सैंडलस ने बताई दिल की ख्वाहिश

कीर्ति सुरेश की 'सत्यवान सावित्री' की नई डेट का ऐलान, इस दिन दुनियाभर में होगी रिलीज

कीर्ति सुरेश की 'सत्यवान सावित्री' की नई डेट का ऐलान, इस दिन दुनियाभर में होगी रिलीज

'कांतारा चैप्टर 1' के सफर पर ऋषभ शेट्टी ने जताया आभार, बोले- 'यह जिम्मेदारी भी थी और सौभाग्य भी'

'कांतारा चैप्टर 1' के सफर पर ऋषभ शेट्टी ने जताया आभार, बोले- 'यह जिम्मेदारी भी थी और सौभाग्य भी'

दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू ने पोती का रखा 'आर्या', जानिए क्या है इसका अर्थ?

दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू ने पोती का रखा 'आर्या', जानिए क्या है इसका अर्थ?

नुसरत भरूचा के बाली एक्सीडेंट पर आया आधिकारिक बयान, टीम ने बताया- रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

नुसरत भरूचा के बाली एक्सीडेंट पर आया आधिकारिक बयान, टीम ने बताया- रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

'मैं ना रहा मेरा' का नया गाना 'शायद' रिलीज, रेखा भारद्वाज की आवाज ने दिया इमोशनल टच

'मैं ना रहा मेरा' का नया गाना 'शायद' रिलीज, रेखा भारद्वाज की आवाज ने दिया इमोशनल टच

जाकिर खान ने टूर से ब्रेक लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा-75 साल तक काम करना है

जाकिर खान ने टूर से ब्रेक लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा-75 साल तक काम करना है

काजी तौकीर के साथ लड़ाई पर ईशा रिखी ने दी सफाई, बोलीं-दोस्ती अलग दिशा में चली गई थी

काजी तौकीर के साथ लड़ाई पर ईशा रिखी ने दी सफाई, बोलीं-दोस्ती अलग दिशा में चली गई थी

परिवार के साथ टाइम बिताकर इमोशनल हुईं निमृत कौर, बोलीं-हम हमेशा एक-दूसरे का देते हैं साथ

परिवार के साथ टाइम बिताकर इमोशनल हुईं निमृत कौर, बोलीं-हम हमेशा एक-दूसरे का देते हैं साथ