Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

मनोरंजन

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- 'वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने हैं'

18 जून, 2026 08:09 PM

चेन्नई : अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपने पुराने को-स्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात की और इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इस दौरान उन्होंने विजय की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह सिर्फ स्क्रीन पर हीरो बनने के लिए नहीं बने हैं, बल्कि उनका मकसद और भी बड़ा है।

सामंथा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ''जब मैं आज चेन्नई पहुंची, तो मुझे बेहद खुशी महसूस हुई। मैं हमारे मुख्यमंत्री से मिलने जा रही थी। मैं हमेशा से महसूस करती रही हूं कि विजय सिर्फ पर्दे पर एक हीरो बनने के लिए नहीं बने थे। उनकी ऊर्जा, उनका व्यक्तित्व और लोगों की उनके प्रति प्रतिक्रिया हमेशा यह दिखाती रही है कि वह इससे कहीं बड़े उद्देश्य के लिए बने हैं।''

सामंथा ने आगे कहा, ''मुझे सबसे ज्यादा बात, जो प्रेरणा देती है, वह है कि पूरी तरह नए एरिया में कदम रखने के लिए हिम्मत। अपनी उस चीज को पीछे छोड़ देना, जिसमें आप पहले से माहिर हैं और ऐसे काम को चुनना जहां जिम्मेदारियां और चुनौतियां बहुत ज्यादा हों। यह इसलिए नहीं कि यह आसान है, बल्कि इसलिए कि आपको विश्वास है कि आप बदलाव ला सकते हैं।''

सामंथा रुथ प्रभु ने कहा, ''हर इंसान की जिंदगी में कभी न कभी ऐसा पल आता है, जब उसे अपने निजी सपनों से आगे बढ़कर समाज के बारे में सोचना पड़ता है। लेकिन बहुत कम लोग इस सोच को अपनाते हैं और उस दिशा में कदम बढ़ाते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि विजय आने वाले समय में लोगों को चौंका देंगे। यह उनके पद की वजह से नहीं, बल्कि उनके इरादों और काम करने के तरीके की वजह से होगा।''

अपने पोस्ट के आखिर में सामंथा रुथ प्रभु ने विजय को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ''मैं उन्हें शक्ति, समझदारी और अपने रास्ते पर डटे रहने के साहस की शुभकामनाएं देती हूं। हर युवा को यह समझना चाहिए कि जिंदगी सिर्फ शुरुआती सपनों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह उससे कहीं बड़ी और व्यापक हो सकती है।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज