Friday, July 17, 2026
BREAKING
रक्षा से खेल तक, पीएम मोदी की यात्रा से भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मिली नई मजबूती : फिलिप ग्रीन आईसीएआर ने एक वर्ष में 44 फसलों की 386 उन्नत किस्में विकसित कीं, 94% जलवायु-अनुकूल : शिवराज सिंह चौहान महाप्रभु जगन्नाथ की भक्ति और जनसेवा का संदेश, पीएम मोदी ने साझा किया राष्ट्रपति का लेख जनशिकायतों पर एक्शन मोड में अनिल विज, ट्यूबवेल ऑपरेटरों की जांच के आदेश, पुलिस को भी दिए सख्त निर्देश मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में नए युग का आगाज़: डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में टोल के नाम पर हो रही लूट, देश में सबसे ज्यादा वसूली : भूपेंद्र हुड्डा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली पीएम मोदी के हरियाणा दौरे से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का लिया जायजा कुमारी सैलजा ने की कालांवाली की मुख्य विद्युत लाइन की समस्या के स्थायी समाधान की मांग हरियाणा के शहरों में जाम, पेयजल की कमी और दूषित पानी सप्लाई से लोग परेशान: राव नरेंद्र सिंह

हिमाचल

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

16 जुलाई, 2026 07:29 PM

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक अपनी बैंकिंग व्यवस्था में बड़े तकनीकी बदलाव की तैयारी कर रहा है। बैंक 17 जुलाई की शाम पांच बजे से 22 जुलाई की सुबह 10 बजे तक अपने संपूर्ण मुख्य बैंकिंग तंत्र को विश्वस्तरीय फिनाकल कोर बैंकिंग प्रणाली पर स्थानांतरित करेगा। इस दौरान बैंक की सभी शाखाओं के साथ-साथ एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, तत्काल भुगतान सेवा, राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक निधि अंतरण, वास्तविक समय सकल निपटान, रुपे डेबिट कार्ड और आधार आधारित भुगतान प्रणाली सहित सभी बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।

बैंक के प्रबंध निदेशक विनय सिंह ने बताया कि यह बदलाव ग्राहकों को अधिक सुरक्षित, तेज और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि तकनीकी परिवर्तन को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए कुछ समय के लिए सेवाओं को रोकना आवश्यक है। उन्होंने ग्राहकों से आग्रह किया है कि वे नकद निकासी, बिल भुगतान और अन्य जरूरी वित्तीय लेनदेन 17 जुलाई की शाम पांच बजे से पहले ही पूरा कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैंक प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि 22 जुलाई सुबह 10 बजे से सभी सेवाएं नए फिनाकल बैंकिंग तंत्र के साथ दोबारा शुरू हो जाएंगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ग्राहकों को पहले की तुलना में अधिक तेज लेनदेन, मजबूत सुरक्षा और बेहतर डिजिटल बैंकिंग अनुभव मिलेगा। बैंक ने इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद जताते हुए ग्राहकों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। आपात स्थिति में ग्राहक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट और टोल फ्री ग्राहक सेवा केंद्र से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी

शिमला के नेरवा में भीषण अग्निकांड, 2 आशियाने जलकर राख; गरीब परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

शिमला के नेरवा में भीषण अग्निकांड, 2 आशियाने जलकर राख; गरीब परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Mandi News: करसोग पंचायत समिति चुनाव में बड़ा 'खेला', बहुमत के बावजूद BJP के हाथ से फिसली अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी

Mandi News: करसोग पंचायत समिति चुनाव में बड़ा 'खेला', बहुमत के बावजूद BJP के हाथ से फिसली अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी

Mandi: मुख्यमंत्री के कामकाज से मंत्री और विधायक भी हताश : जयराम

Mandi: मुख्यमंत्री के कामकाज से मंत्री और विधायक भी हताश : जयराम

Shimla: ख्वाब देखती रह जाएगी भाजपा, हिमाचल में बदलेगी 5 साल में सरकार बदलने की परंपरा : सुक्खू

Shimla: ख्वाब देखती रह जाएगी भाजपा, हिमाचल में बदलेगी 5 साल में सरकार बदलने की परंपरा : सुक्खू