Wednesday, August 26, 2026
BREAKING
सेमीकंडक्टर और एआई पर भारत-जापान सहयोग बढ़ाने पर जोर, पीयूष गोयल ने की उद्योग जगत से चर्चा ज्ञानी और सज्जन परस्पर सम्मान और सद्भाव से आगे बढ़ते हैं : पीएम मोदी भारत-अर्जेंटीना व्यापारिक रिश्ते मजबूत, पांचवें सबसे बड़े साझेदार के रूप में उभरा भारत ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी मुबारकबाद ओणम पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना हो मजबूत 2047 के विकसित भारत के लिए आंतरिक सुरक्षा मजबूत करना जरूरी : अमित शाह ‘मिशन समृद्ध गाँव’ का शुभारंभ, गरीबी-मुक्त और रोजगारयुक्त गांवों के मॉडल पर जोर भारत-चीन सीमा मुद्दे पर 25वें दौर की वार्ता, NSA अजीत डोभाल ने इन मुद्दों पर की बात ब्राजील से पहले पनामा की चुनौती, 26 सितंबर को मैदान पर उतरेगा भारत 22 हजार फीट से छलांग, माइनस 15 डिग्री तापमान पर किया पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण

मनोरंजन

सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

26 अगस्त, 2026 01:25 PM

चंडीगढ़ : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चंडीगढ़ जिला अदालत ने अभिनेता सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री, 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' और 'स्टाइल कोशेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड' के डायरेक्टर्स को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मनीमाजरा में प्रस्तावित 'बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम' से जुड़ी धोखाधड़ी की शिकायत के मामले में जारी किया गया है।

यह मामला केस नंबर सीओएमआई/9/2023, अरुण गुप्ता बनाम स्टाइल कोशेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दर्ज है। शिकायत मनीमाजरा के व्यवसायी अरुण गुप्ता ने दर्ज कराई है। अदालत ने सभी पक्षों को 5 अक्टूबर को पेश होने का निर्देश दिया है।

अदालत से जारी नोटिस के अनुसार, सलमान खान निवासी 3 गैलेक्सी अपार्टमेंट, बीजे रोड, बैंड स्टैंड, बांद्रा वेस्ट मुंबई, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री निवासी 6 अश्विनी पाली माला रोड बांद्रा पश्चिम, बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन, स्टाइल कोशेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर संतोष श्रीवास्तव और प्रसाद बिंदु माधव कापड़े को अदालत में पेश होना होगा।

नोटिस में कहा गया है कि शिकायतकर्ता ने आपके खिलाफ शिकायत दर्ज की है, इसलिए बीएनएसएस की धारा 223 के तहत मामले पर संज्ञान लेने से पहले के चरण में यह नोटिस भेजा जा रहा है। इस मामले में स्पष्टीकरण देने के लिए अदालत के समक्ष आपकी उपस्थिति आवश्यक है। निर्देश दिया गया है कि तय तारीख 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे उक्त अदालत में व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से उपस्थित हों।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मनीमाजरा में प्रस्तावित बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम से जुड़ा है। शिकायतकर्ता अरुण गुप्ता का आरोप है कि शोरूम के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। हालांकि, इस मामले में अभी अदालत ने केवल नोटिस जारी कर पक्ष रखने को कहा है, संज्ञान लेना बाकी है।

इस केस की पिछली सुनवाई 4 अगस्त को हुई थी, जिसके बाद अदालत ने 24 अगस्त को यह नोटिस जारी किया है। अब अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी, जिसमें सलमान खान और अन्य को अपना पक्ष रखना होगा।

बता दें कि बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन सलमान खान का चैरिटी ब्रांड है, जो कपड़े, ज्वेलरी और अन्य प्रोडक्ट्स के जरिए चैरिटी करता है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद, ट्रोलिंग के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद, ट्रोलिंग के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन

टॉक्सिक रिव्यू: एक्शन, इमोशन और रिश्तों की परतों से बनी है यश की ये फिल्म, क्लाइमैक्स करेगा हैरान

टॉक्सिक रिव्यू: एक्शन, इमोशन और रिश्तों की परतों से बनी है यश की ये फिल्म, क्लाइमैक्स करेगा हैरान

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी

कंगना रनौत से जुड़े सवाल पर तापसी पन्नू ने जताई नाराजगी, 'गांधारी' के किरदार पर कहा- 'रास्ते में कोई आएगा तो नहीं छोड़ूंगी'

कंगना रनौत से जुड़े सवाल पर तापसी पन्नू ने जताई नाराजगी, 'गांधारी' के किरदार पर कहा- 'रास्ते में कोई आएगा तो नहीं छोड़ूंगी'

बर्थडे स्पेशल : महज 14 वर्ष की आयु में इंडस्ट्री में रखा कदम, डेब्यू फिल्म से रातोंरात बनीं स्टार

बर्थडे स्पेशल : महज 14 वर्ष की आयु में इंडस्ट्री में रखा कदम, डेब्यू फिल्म से रातोंरात बनीं स्टार

अक्षय कुमार ने शुरू की साइंस-फिक्शन फिल्म 'समुक' की शूटिंग, बताया- 'नया जॉनर, नया किरदार और नई चुनौती'

अक्षय कुमार ने शुरू की साइंस-फिक्शन फिल्म 'समुक' की शूटिंग, बताया- 'नया जॉनर, नया किरदार और नई चुनौती'

तनुश्री दत्ता का 'वेटरन' शब्द पर निशाना, कहा- 'उम्र देखकर भरोसा नहीं, चरित्र के हिसाब से सम्मान दें'

तनुश्री दत्ता का 'वेटरन' शब्द पर निशाना, कहा- 'उम्र देखकर भरोसा नहीं, चरित्र के हिसाब से सम्मान दें'

बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों?, कृति सेनन के नए ऐड पर भड़कीं कंगना रनौत

बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों?, कृति सेनन के नए ऐड पर भड़कीं कंगना रनौत

'सिचुएशनशिप' प्यार नहीं, बस टाइम पास है, मैं इन चीजों में विश्वास नहीं करता : प्रतीक सहजपाल

'सिचुएशनशिप' प्यार नहीं, बस टाइम पास है, मैं इन चीजों में विश्वास नहीं करता : प्रतीक सहजपाल

तुम पर बहुत गर्व है, रुक्मिणी: रॉकिंग स्टार यश ने अपनी टॉक्सिक को-स्टार रुक्मिणी वसंत पर जमकर लुटाई तारीफ

तुम पर बहुत गर्व है, रुक्मिणी: रॉकिंग स्टार यश ने अपनी टॉक्सिक को-स्टार रुक्मिणी वसंत पर जमकर लुटाई तारीफ