Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

मनोरंजन

समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास

01 जुलाई, 2026 11:44 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी अब फिल्मों से दूर गोवा में शांति के बीच जीवन जी रही हैं। समीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी सास मंजरी वर्दे के साथ फनी वीडियोज, रील्स सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। एक्ट्रेस की सास के इस फनी अवतार को यूजर्स ने इंस्प्रेशन बताया। लेकिन असल में उनकी सास एक मुश्किल समय से बाहर आकर ये आत्मविश्वास अपने जीवन में ला पाई। समीरा ने हाल में अपनी सास मंजरी के तलाक और उनके दुख के बारे में बात की।

ससुर ने कर ली दूसरी शादी
एक इवेंट में बातचीत के दौरान समीरण रेड्डी ने अपनी सास मंजरी के तलाक और उनके पति की दूसरी शादी के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं आज ये खुलकर कह रही हूं। जब मैं उनसे (सास मंजरी) से मिली थी तो वो तलाकशुदा थीं और मेरे ससुर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके थे और उन्होंने दूसरी शादी भी कर ली थी। मुझे लगता था कि वो कभी इस बारे में कहेंगी नहीं लेकिन कुछ तो है जो उन्हें परेशान कर रहा है।’ तलाक और पति की दूसरी शादी का बुरा असर मंजरी पर हुआ था।

सास का आत्मविश्वास वापस लाने में समीरा ने की मदद
आगे सास मंजरी ने समीरा की बात से सहमति जताते हुए कहा कि ये सबको परेशान करने वाली बात है।सिंगल रहना आसान बात नहीं है। समीरा ने कहा कि उन्हें उनकी सास में काबिलियत नजर आई और उन्होंने लाइफ को खुशनुमा बनाने में मदद की जिससे उनका कांफिडेंस वापस आ सके। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने तय कर लिया था उन्हें सुपर हॉट और सुपरस्टार बनाने का, क्योंकि मुझे लगता था ये उनके अंदर पहले से ही है। सोशल मीडिया पर तलाकशुदा लोगों को लेकर स्टिग्मा है। लेकिन उन्होंने मंजरी से कहा कि वो ऐसी सोच को अपने रास्ते में नहीं आने दें। समीरा ने अपनी सास से कहा था कि जब वो अकेली होंगी और कोने में रोएंगी तो उनका सहारा बनने के लिए कोई नहीं होगा। इसलिए उन्हें अपने पैरों पर खड़े होना होगा और अपने लिए कुछ करना होगा। समीरा ने ये भी कहा कि उनका मकसद अपने ससुर को नीचा दिखाना या बेइज्जत करना नहीं है। वो बस अपनी सास को आगे बढ़ाना चाहती हैं।

समीरा रेड्डी ने फिल्मों से बनाई दूरी
बता दें, समीरा रेड्डी ने रेस, मैंने दिल तुझको दिया समेत कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन शादी के बाद वो अपने फिल्मों से दूर अपने दो बच्चों, पति और सास मंजरी के साथ गोवा में जिंदगी गुजार रही हैं। समीरा अब सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने वीडियोज से फैंस को एंटरटेन करती हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे

दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे

Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात?

Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात?

आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस?

आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस?

14 साल पूरे होने पर भावुक हुए अनुराग सिंह, बोले- 'जट्ट एंड जूलियट को इतना प्यार मिलेगा, कभी सोचा नहीं था'

14 साल पूरे होने पर भावुक हुए अनुराग सिंह, बोले- 'जट्ट एंड जूलियट को इतना प्यार मिलेगा, कभी सोचा नहीं था'

'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश

'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश

वेलकम टू जंगल से दिल जीतने के बाद, अब दिशा पाटनी का सबसे ‘दिलकश’ अंदाज़ आवारापन 2 में!

वेलकम टू जंगल से दिल जीतने के बाद, अब दिशा पाटनी का सबसे ‘दिलकश’ अंदाज़ आवारापन 2 में!

बेटी की परवरिश में कभी समाज की नहीं सुनी, दिल से लिए हर फैसले : कुणाल खेमू

बेटी की परवरिश में कभी समाज की नहीं सुनी, दिल से लिए हर फैसले : कुणाल खेमू

हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहीं ये फिल्में और सीरीज, धुरंधर और 24 को पछाड़कर नंबर वन पर ये कॉमेडी शो

हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहीं ये फिल्में और सीरीज, धुरंधर और 24 को पछाड़कर नंबर वन पर ये कॉमेडी शो

'मिर्जापुर' की शूटिंग के दौरान हुई थीं ऐसी-ऐसी घटनाएं, विक्रांत बोले- काश उन्होंने मुझे मारा नहीं होता

'मिर्जापुर' की शूटिंग के दौरान हुई थीं ऐसी-ऐसी घटनाएं, विक्रांत बोले- काश उन्होंने मुझे मारा नहीं होता