Wednesday, November 04, 2026
BREAKING
• पीएम मोदी 5 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे संवाद • भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिवसीय दौरे पर काठमांडू पहुंचे • ग्लोबल साउथ के देशों को मिलेगा सस्ती और टिकाऊ तकनीक का लाभ, CSIR-DAKSHIN के बीच समझौता • भारतीय रेलवे ने अक्टूबर में दर्ज की अब तक की सबसे अधिक माल ढुलाई, 145.07 मिलियन टन पहुंचा आंकड़ा • NTPC की 2032 तक बिजली उत्पादन क्षमता 149 GW करने की योजना, 58 GW की होगी बढ़ोतरी • जितिन प्रसाद ने पोलैंड का किया दौरा, AI और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर • पीयूष गोयल ने आर्थिक साझेदारी बढ़ाने के लिए डेनमार्क के मंत्री के साथ की बातचीत, आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर बनी सहमति • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को मिला नया गौरव: मुख्‍यमंत्री योगी • गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आज • ‘आत्मज्ञान से मिलती है आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास’, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित

मनोरंजन

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का दूसरा गाना 'ढोला जी' रिलीज, श्रेया घोषाल और जावेद अली की आवाज का दिखा जादू

04 नवंबर, 2026 05:11 PM

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की आने वाली फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' के नए गाने 'ढोला जी' रिलीज हो गया है। इस गाने के लिए श्रेया घोषाल, जावेद अली और स्वरूप खान एक साथ आए। गाने में राजस्थानी लोक संगीत और हिंदी फिल्मों की आधुनिक धुनों का खूबसूरत मेल है।

जी म्यूजिक कंपनी ने फिल्म का दूसरा गाना 'ढोला जी' रिलीज किया है। इससे पहले फिल्म का पहला गाना 'सुनियो जरा' रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। नए गाने में राजस्थान की लोक संगीत परंपरा को आधुनिक संगीत के साथ पेश किया गया।

जावेद अली ने कहा, ''नए गाने 'ढोला जी' में रोमांस, अपनापन और खुशी के मौके पर लोगों के एक साथ आने की भावना है। किसी भी गाने के बोलों में छिपा भाव ही उसकी धुन को लोगों से जोड़ता है। इस गाने में उस भावना को खुलकर सामने आने का मौका मिला है। चार आवाजों का एक साथ आना इसके जश्न वाले अहसास को और खास बनाता है।''

वहीं, स्वरूप खान ने राजस्थानी लोक संगीत की तारीफ करते हुए कहा कि इसकी धुनों में एक खास अपनापन होता है, जो लोगों को अपने घर जैसा महसूस कराता है। उन्होंने कहा, ''राजस्थानी लोक संगीत में एक ऐसी गर्मजोशी है, जो लोगों को अपनेपन का एहसास कराती है। 'ढोला जी' में भी यही भावना है। ऐसे बड़े स्तर पर इस संगीत परंपरा का जश्न मनाने वाले गाने का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं चाहूंगा कि यह गाना परिवार के साथ होने वाले कार्यक्रमों और शादियों में बजे, लोग इसे साथ गाएं और इसे अपना बना लें।''

गाने के म्यूजिक वीडियो में सिद्धार्थ शर्मा और वृत्ति वाघानी हैं। 'ढोला जी' अब जी म्यूजिक कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

कमल मुकुट और एम.एम. मूवीज के प्रेजेंटेशन में बनी 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' का निर्देशन एम. पद्मकुमार ने किया है। फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट हैं। यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने का मामला, बेंगलुरु से हिरासत में आईटी इंजीनियर

तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने का मामला, बेंगलुरु से हिरासत में आईटी इंजीनियर

हॉरर अवतार में दिखेंगी भूमि पेडनेकर, फिल्म 'जानी दुश्मन : डर के आगे मौत है' का ऐलान

हॉरर अवतार में दिखेंगी भूमि पेडनेकर, फिल्म 'जानी दुश्मन : डर के आगे मौत है' का ऐलान

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने पटाखे फोड़ने वालों को बताया 'राष्ट्र विरोधी', बोलीं- यह सेहत के खिलाफ है

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने पटाखे फोड़ने वालों को बताया 'राष्ट्र विरोधी', बोलीं- यह सेहत के खिलाफ है

कपूर परिवार में क्यों नहीं होती बेटों के काम की तारीफ? रणबीर ने बताई पीढ़ियों पुरानी परंपरा

कपूर परिवार में क्यों नहीं होती बेटों के काम की तारीफ? रणबीर ने बताई पीढ़ियों पुरानी परंपरा

मनोज बाजपेयी ने उठाया सवाल: समाज की बात न करने वालों को स्टार का दर्जा क्यों?

मनोज बाजपेयी ने उठाया सवाल: समाज की बात न करने वालों को स्टार का दर्जा क्यों?

पृथ्वीराज कपूर: सांसद बनने के बाद भी नहीं छोड़ा थर्ड क्लास का सफर, 112 शहरों में जाकर किए 2,662 थिएटर शो

पृथ्वीराज कपूर: सांसद बनने के बाद भी नहीं छोड़ा थर्ड क्लास का सफर, 112 शहरों में जाकर किए 2,662 थिएटर शो

इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, 7 दिसंबर तक 'लीव इंडिया' नोटिस पर रोकv

इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, 7 दिसंबर तक 'लीव इंडिया' नोटिस पर रोकv

दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग

दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग

श्वार्जनेगर और रिचसन की अपकमिंग क्रिसमस ड्रामा 'द मैन विद द बैग' का पहला ट्रेलर रिलीज

श्वार्जनेगर और रिचसन की अपकमिंग क्रिसमस ड्रामा 'द मैन विद द बैग' का पहला ट्रेलर रिलीज

रश्मिका मंदाना स्टारर 'माइसा' के मेकर्स ने फिल्म का पहला दमदार सिंगल किया रिलीज

रश्मिका मंदाना स्टारर 'माइसा' के मेकर्स ने फिल्म का पहला दमदार सिंगल किया रिलीज