Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने गाजा में तत्काल युद्धविराम का किया आह्वान

21 अगस्त, 2025 04:52 PM

इजरायल और हमास के बीच गाजा में चल रहा संघर्ष नागरिकों के अस्तित्व के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गाजा में तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया है। एंटोनियो गुटेरेस ने युद्धविराम का आह्वान इजरायल द्वारा गाजा शहर पर कब्जा करने के लिए चलाए जा रहे व्यापक अभियान के पहले चरण की घोषणा के बाद किया है।

गुटेरेस ने एक्स पर कहा

गुटेरेस ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “गाजा में तुरंत युद्धविराम और सभी बंधकों की बिना शर्त रिहाई जरूरी है। गाजा के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से होने वाली मौत और विनाश से बचना जरूरी है।” उन्होंने इजरायल से भी आग्रह करते हुए लिखा, “इजरायली अधिकारियों द्वारा अवैध बस्तियों का निर्माण रुकना चाहिए। यह पश्चिमी तट को विभाजित कर देगा। इन बस्तियों का निर्माण अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।”

7 अक्टूबर 2023 से चल रही है जंग

इजरायल और हमास के बीच गाजा में 7 अक्टूबर 2023 से जंग चल रही है। युद्ध की शुरुआत हमास द्वारा गाजा पट्टी से इजरायल पर जमीनी, समुद्री और हवाई हमला करने के बाद शुरू हुई। लगभग 2 साल में इजरायल के किए हवाई हमलों में गाजा को भारी नुकसान हुआ है। शहर में व्यापक तौर पर विनाश और तबाही हुई है और ये सैकड़ों साल पीछे चला गया है।

इजरायल ने गाजा में जरूरी चीजों की आपूर्ति पर भी रोक लगाई

दरअसल, इजरायल ने गाजा में भोजन, पानी, दवा जैसी जरूरी चीजों की आपूर्ति पर भी रोक लगाई है। इस वजह से क्षेत्र में जीवन मुश्किल हो गया है और लोग अकाल मृत्यु के शिकार हो रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय दबाव में इजरायल कभी-कभी खाद्य पदार्थों की आपूर्ति पर रोक को हटाता भी है, लेकिन बहुत सीमित समय के लिए।

गाजा पर पूर्ण नियंत्रण के लिए इजरायल ने अपने अभियान की शुरुआत कर दी

इजरायल हमास का पूर्ण सफाया करने के उद्देश्य से लड़ाई लड़ रहा है। इसके लिए इजरायल ने ‘गाजा’ जो हमास का गढ़ है, उस पर पूर्ण नियंत्रण की योजना बनाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा पर पूर्ण नियंत्रण के लिए इजरायल ने अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। इजरायली सेना (आईडीएफ) के प्रवक्ता के अनुसार, उन्होंने शहर के बाहरी इलाकों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। इस अभियान के लिए इजरायल ने बड़ी संख्या में रिजर्व सैनिकों को बुलाया है। 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित