Friday, November 13, 2026
BREAKING
• लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का बड़ा दावा : मुझे घर में नजरबंद किया गया, चारों ओर दर्जनों हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात • दुनियाभर में ठप हुईं माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं : आउटलुक, टीम्स और एआई 'कोपायलट' डाउन होने से मचा हड़कंप • करियर की शुरुआत में डबल रोल निभाने में क्या आई चुनौती, शनाया कपूर ने बताया • जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना' • मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण • यूपी चुनाव में नया सियासी गठबंधन: चंद्रशेखर और ओवैसी ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार • यूपी के 93 लाख उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सही बिजली बिल के लिए लागू हुई ऑडिट व्यवस्था • संभल में बुलडोजर ऐक्शन फुल ऑन; 6 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया, मस्जिद पर भी गरजा • अम्बाला छावनी में पक्के घाट में होगी छठ पूजा, विज के प्रयासों से छठ व्रतियों को मिली बड़ी सौगात • हरियाणा में 70 प्रतिशत निवेश एमओयू को धरातल पर उतारने का लक्ष्य : राव नरबीर सिंह

राष्ट्रीय

संभल में बुलडोजर ऐक्शन फुल ऑन; 6 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया, मस्जिद पर भी गरजा

13 नवंबर, 2026 10:15 AM

संभल में बुलडोजर का ऐक्शन जारी है। गुरूवार को जिला प्रशासन और जिला पंचायत की संयुक्त टीम ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अपना अभियान एक बार फिर तेज कर दिया है। गुरुवार को टीम ने बहजोई क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए काटी जा रही छह अवैध कॉलोनियों पर जेसीबी चलाकर ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन के इस सख्त एक्शन से अवैध रूप से प्लॉटिंग करने वाले कारोबारियों में दिनभर खलबली मची रही। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि गुरुवार को संभल रोड स्थित गांव बेहटा जयसिंह के रकबे में बन रही तीन अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर वहां जेसीबी से निर्माण ध्वस्त कराए गए।


नक्शा पास नहीं,जारी रहेगा अभियान
इसके अलावा, गांव फतेहपुर शरीफनगर के रकबे में दो और गांव आनंदपुर में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर बनाए गए सभी अस्थाई निर्माण और नींव को ढहा दिया। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि जिला पंचायत से लेआउट (नक्शा) पास कराए बिना और जरूरी अनुमति लिए बगैर ही इन कॉलोनियों को अवैध रूप से विकसित किया जा रहा था। ऐसी कॉलोनियों को चिह्नित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने टिकटा रोड पर कई दिनों तक कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनियों की नींव और अस्थायी निर्माण ध्वस्त कराए थे।


मस्जिद के निर्माणाधीन हिस्से पर चला बुलडोजर
वहीं ऐंचौड़ा कम्बोह क्षेत्र के गांव कुतुबपुर सकता में गुरुवार को प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ मस्जिद के निर्माणाधीन हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। करीब 130 वर्ग मीटर जमीन पर कराए जा रहे निर्माण को हटाने के लिए दो बुलडोजर लगाए गए। इस दौरान मस्जिद के मुख्य गेट, दो शौचालय, कोठरी, हॉल, दीवारें और वजू स्थल को ध्वस्त कर किया गया। प्रशासन ने वक्फ बोर्ड से नए निर्माण की अनुमति नहीं मिलने और नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की। प्रशासनिक अभिलेखों के मुताबिक गांव कुतुबपुर सकता में गाटा संख्या 57क का कुल रकबा 3.637 हेक्टेयर है। इसी जमीन के आंशिक हिस्से में करीब 130 वर्ग मीटर पर मस्जिद का नया निर्माण कराया जा रहा था।


बिना अनुमति चल रहा था निर्माण कार्य
संबंधित जमीन वक्फ संख्या-81 में दर्ज है। मस्जिद करीम के नाम से वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज बताई गई है। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक जमीन वक्फ बोर्ड में दर्ज होने के कारण नए निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड से अनुमति लेना जरूरी था। एसडीएम ने बताया कि 28 अक्टूबर 2026 को वक्फ संख्या-81, मस्जिद करीम के मुतवल्ली मोहम्मद इरशाद पुत्र सत्तार अहमद की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था। फुरकान, नफीस अहमद और आसिफ को दो नवंबर को एसडीएम कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का बड़ा दावा : मुझे घर में नजरबंद किया गया, चारों ओर दर्जनों हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का बड़ा दावा : मुझे घर में नजरबंद किया गया, चारों ओर दर्जनों हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात

यूपी चुनाव में नया सियासी गठबंधन: चंद्रशेखर और ओवैसी ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

यूपी चुनाव में नया सियासी गठबंधन: चंद्रशेखर और ओवैसी ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

यूपी के 93 लाख उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सही बिजली बिल के लिए लागू हुई ऑडिट व्यवस्था

यूपी के 93 लाख उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सही बिजली बिल के लिए लागू हुई ऑडिट व्यवस्था

भारतीय प्रवासी दुनिया और भारत के बीच एक 'जीवंत सेतु' की तरह: विदेश मंत्री

भारतीय प्रवासी दुनिया और भारत के बीच एक 'जीवंत सेतु' की तरह: विदेश मंत्री

महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा

महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा

कई सीटों पर वोटों में कथित गड़बड़ी के दावों को चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, जारी किया विस्तृत फैक्ट-चेक

कई सीटों पर वोटों में कथित गड़बड़ी के दावों को चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, जारी किया विस्तृत फैक्ट-चेक

सरकार ने '4-जी संतृप्त परियोजना' के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 4-जी कनेक्टिविटी को किया मजबूत

सरकार ने '4-जी संतृप्त परियोजना' के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 4-जी कनेक्टिविटी को किया मजबूत

भारत ने वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर नौ की : गृह मंत्रालय

भारत ने वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर नौ की : गृह मंत्रालय

IMNEX-26: ‘आईएनएस राणा’ और ‘आईएनएस सुमेधा’ के साथ म्यांमार के युद्धपोत ने शुरू किया संयुक्त अभ्यास

IMNEX-26: ‘आईएनएस राणा’ और ‘आईएनएस सुमेधा’ के साथ म्यांमार के युद्धपोत ने शुरू किया संयुक्त अभ्यास

भारत का डिजिटल विकास हर गांव तक पहुंचना चाहिए : डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

भारत का डिजिटल विकास हर गांव तक पहुंचना चाहिए : डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी