Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

संखी संगम एलुमनी मीट-2026 को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरो पर

26 मार्च, 2026 09:46 PM

आदर्श महिला महाविद्यालय में आगामी 25 अप्रैल को आयोजित होने वाले पूर्व छात्राओं के मिलन समारोह ‘संखी संगम’ एलुमनी मीट-2026 को लेकर तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। ये जानकारी देते हुए एलुमनी एसोसिएशन की महासचिव डॉ. मोहिनी जांगड़ा ने बताया कि इस बहुप्रतीक्षित आयोजन को लेकर पूर्व छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि बताया कि सन् 1970 में महाविद्यालय की स्थापना से लेकर अभी तक विभिन्न बैचों की लगभग 5 हजार से भी ज्यादा पूर्व छात्राएं समारोह में भागीदारी की अनुशंसा को लेकर अपना पंजीकरण करवा चुकी है और इसी क्रम में निरंतर रोज नए आवेदन उन्हें प्राप्त हो रहे हैं, जो इस आयोजन की लोकप्रियता और महाविद्यालय के प्रति पूर्व छात्राओं के गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि वर्षों बाद अपने कॉलेज परिसर में लौटने को लेकर पूर्व छात्राएं बेहद उत्साहित हैं और कई छात्राओं ने भावुक होकर अपनी पुरानी प्राध्यापिकाओं से मिलने की इच्छा भी व्यक्त की है। इसी को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन द्वारा सेवानिवृत्त प्राध्यापिकाओं को भी विशेष तौर पर बुलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व छात्राएं हमारे संस्थान की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उनकी उपलब्धियां महाविद्यालय का नाम रोशन करती हैं। यह सम्मेलन हमें उनके अनुभवों, विचारों और सुझावों को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा, जिससे वर्तमान छात्राओं को भी मार्गदर्शन मिलेगा। सम्मेलन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी विशेष रूप से तैयारी की जा रही है।
वर्तमान छात्राओं द्वारा नृत्य, गायन और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया जाएगा। वहीं पूर्व छात्राओं को भी अपने कॉलेज जीवन की यादें साझा करने का अवसर मिलेगा, जिससे पूरा माहौल भावनात्मक और यादगार बन जाएगा। इसके अलावा आयोजन में मैत्री खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें वर्तमान और पूर्व छात्राएं एक साथ भाग लेकर आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ करेंगी। यह आयोजन न केवल पुरानी यादों को ताजा करेगा, बल्कि नए रिश्तों और नेटवर्किंग के अवसर भी प्रदान करेगा।

आयोजन के लिए कमेटियों का गठनः
डॉ. जागड़ा ने आगे बताया कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। इसके तहत डॉ. सुचेता सोनी को प्रदर्शनी, डॉ. आशिमा यादव एवं तान्या को जनसंपर्क, डॉ. गायत्री बंसल को प्रचार-प्रसार, डॉ. नेहा को धन संग्रह एवं आवास, डॉ. वैशाली को भोजन व्यवस्था, तथा सीमा को महाविद्यालय की साज-सज्जा, डॉ. रचना एवं डॉ. तमन्ना को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डॉ. ममता चौधरी को मंच व्यवस्था कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी