Friday, August 14, 2026
BREAKING
2030 तक भारत में कोयले की मांग 1.6 अरब टन पहुंचने का अनुमान: कोयला सचिव स्वतंत्रता दिवस: इस बार लाल किला की प्राचीर से 15 अगस्त को पीएम मोदी बनाएंगे नया रिकॉर्ड सुखबीर बादल का हालचाल जानने पर हरसिमरत कौर ने पीएम मोदी का व्यक्त किया आभार, कहा-आपके नेक व्यवहार से प्रभावित हूं हंगामे के बीच सीमित रहा संसद के मानसून सत्र का कामकाज विभाजन विभीषिका अनगिनत लोगों के संघर्ष, साहस, त्याग और धैर्य की स्मृति है: राजनाथ सिंह भारत और लाइबेरिया ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर देश के तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आज पीएम मोदी का संदेश- ‘एकजुटता की राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करें’

खेल

श्रीलंका में टीम इंडिया के सामने होंगे ये 4 चैलेंज, जिनसे निपटकर ही मिल पाएगी टेस्ट सीरीज में जीत

14 अगस्त, 2026 11:13 AM

टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा कल यानी शनिवार 15 अगस्त से शुरू हो रहा है। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए बहुत कुछ दांव पर होगा। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग, टीम इंडिया का औहदा, गौतम गंभीर की कोचिंग और भारतीय खिलाड़ियों का असली टेस्ट इस सीरीज में होना है। हालांकि, टीम इंडिया को किन चुनौतियों से यहां गुजरना होगा? उसके बारे में जान लीजिए।

1. गर्मी और उमस की चुनौती
वैसे तो भारतीय खिलाड़ियों के लिए गर्मी में खेलना कोई नई बात नहीं है, लेकिन भारत में ज्यादातर टेस्ट सर्द मौसम में होते हैं, लेकिन श्रीलंका में इस समय काफी गर्मी और उमस भी है, क्योंकि थोड़ी बहुत बारिश भी हो जाती है। भारतीय खिलाड़ियों को इस चीज से परेशानी हो सकती है। ये एक बड़ी चुनौती होगी, जिससे भारत को पार पाना होगा।

2. कूकाबुरा की बॉल
भारतीय टीम घर पर एसजी की रेड बॉल से खेलती है, जबकि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में ड्यूक्स की रेड बॉल का इस्तेमाल होता है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देश कूकाबुरा रेड बॉल का इस्तेमाल करते हैं। कूकाबुरा की बॉल बाकी दोनों गेंदों से अलग होती है, क्योंकि इसमें मशीन से सिलाई होती है, लेकिन श्रीलंका की परिस्थितियों के लिए गेंद सही नहीं मानी जाती। गेंद जल्दी पुरानी होती है और फिर टर्न मिलने लग जाता है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में काफी समय तक गेंद नई रहती है। श्रीलंका की परिस्थितियों में कूकाबुरा की रेड बॉल भी भारत के लिए चुनौती होगी।

3. हर हाल में अच्छा प्रदर्शन
टीम इंडिया को हर हाल में अच्छा प्रदर्शन श्रीलंका में करना है। ये एक चुनौती है, क्योंकि टेस्ट रैंकिंग को देखें या फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग पर नजर डालें, भारत की स्थिति अच्छी नहीं है। टेस्ट रैंकिंग में भारत चौथे और WTC में पांचवें पायदान पर है। इस स्थिति में भारत को सुधार करना है तो फिर श्रीलंका सीरीज फतेह करनी होगी। डब्ल्यूटीसी के फाइनल के लिए भी यह सीरीज अहम है।

4. स्पिनर पर दबाव
वैसे तो अभी तक स्पष्ट नहीं है कि कौन-कौन सा स्पिनर पहले टेस्ट में खेलेगा, लेकिन एक बात जरूर है कि जो भी खेलेगा, उस पर दबाव होगा, क्योंकि श्रीलंका में स्पिनरों को मदद मिलती है। पिछले कुछ समय भारतीय स्पिनर्स का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। ऐेसे में अगर श्रीलंका में भी वह बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर पाए तो यह बहुत ज्यादा परेशानी का सबब भारतीय टीम के लिए बन जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कैनेडियन ओपन: झांग शुआई और कैटरीना सिनियाकोवा ने महिला डबल्स का खिताब जीता

कैनेडियन ओपन: झांग शुआई और कैटरीना सिनियाकोवा ने महिला डबल्स का खिताब जीता

कैनेडियन ओपन: इगा स्वियाटेक ने जीता महिला एकल का खिताब, एलेना रायबाकिना 6-2, 6-3 से हारीं

कैनेडियन ओपन: इगा स्वियाटेक ने जीता महिला एकल का खिताब, एलेना रायबाकिना 6-2, 6-3 से हारीं

लाइल रॉबर्टसन: डेब्यू करते हुए फेंका वनडे क्रिकेट इतिहास का चौथा सर्वश्रेष्ठ स्पेल

लाइल रॉबर्टसन: डेब्यू करते हुए फेंका वनडे क्रिकेट इतिहास का चौथा सर्वश्रेष्ठ स्पेल

राशिद खान ने रचा इतिहास, सक्रिय खिलाड़ियों में शीर्ष-10 विकेट लेने वालों में शामिल

राशिद खान ने रचा इतिहास, सक्रिय खिलाड़ियों में शीर्ष-10 विकेट लेने वालों में शामिल

हसन महमूद का कमाल, बांग्लादेश की ओर से डाला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बेहतरीन स्पेल

हसन महमूद का कमाल, बांग्लादेश की ओर से डाला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बेहतरीन स्पेल

महिला एशिया कप के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, अयोध्या-विहंगा और विमुक्ति की हुई वापसी

महिला एशिया कप के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, अयोध्या-विहंगा और विमुक्ति की हुई वापसी

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बने बाएं हाथ के गेंदबाज

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बने बाएं हाथ के गेंदबाज

सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी: बैडमिंटन में भारत का वैश्विक चेहरा, चिराग के साथ कॉमनवेल्थ पुरुष डबल्स में देश को दिलाया पहला स्वर्ण

सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी: बैडमिंटन में भारत का वैश्विक चेहरा, चिराग के साथ कॉमनवेल्थ पुरुष डबल्स में देश को दिलाया पहला स्वर्ण

भारत से भिड़ने के लिए श्रीलंका ने किया 16 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान, मेंडिस-निसांका पहले टेस्ट से बाहर

भारत से भिड़ने के लिए श्रीलंका ने किया 16 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान, मेंडिस-निसांका पहले टेस्ट से बाहर

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: बाबर आजम की टॉप-10 में एंट्री, वेस्टइंडीज दौरे पर की थी शानदार बल्लेबाजी

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: बाबर आजम की टॉप-10 में एंट्री, वेस्टइंडीज दौरे पर की थी शानदार बल्लेबाजी