Monday, October 05, 2026
BREAKING
• गांव भुल्लरहेड़ी में ‘आप’ को मिला भरपूर समर्थन, बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल • गुटों के समझौतों पर टिका नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराशा का कारण; संगरूर और मालवा की हुई अनदेखी: अमन अरोड़ा • गांवों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह • विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने नाभा-भबात और नाभा हाईग्राउंड रोड के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ • एम एल ए कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर में घग्गर नदी पर नए हाई लेवल पुल का नींव पत्थर रखा • राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस: स्वास्थ्य मंत्री ने रक्तदाताओं, एनजीओज़ और ब्लड सेंटरों को किया सम्मानित • जनता दर्शन : सीएम योगी ने कहा- उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय • पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन के बीच हैदराबाद हाउस में अहम बैठक • पिछले एक दशक में कला की जगह धीरे-धीरे मनोरंजन लेता जा रहा है : रब्बी शेरगिल • भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने आमिर जांगू को किया टीम में शामिल

बाज़ार

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ खुले

16 अप्रैल, 2026 11:26 AM

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ खुले। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला।

बीएसई का सेंसेक्स 566 अंक (0.73%) चढ़कर 78,677 पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 154 अंक (0.64%) बढ़कर 24,385 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।

सेक्टोरल आधार पर रियल्टी, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और फाइनेंशियल शेयरों में बढ़त देखने को मिली। वहीं, कैटेगरी के लिहाज से स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जहां निफ्टी स्मॉलकैप 100, स्मॉलकैप 250 और मिडकैप 100 इंडेक्स में शुरुआती कारोबार में करीब 1 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई।

बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) करीब 666 करोड़ रुपये के शुद्ध खरीदार रहे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) ने लगभग 569 करोड़ रुपये की बिकवाली की।

कमोडिटी बाजार में तेल की कीमतें स्थिर रहीं। ब्रेंट क्रूड 94.92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास और WTI क्रूड 91.52 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई और अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख देखने को मिला। जापान का निक्केई 2 प्रतिशत से अधिक, हांगकांग का हैंग सेंग 1 प्रतिशत से ज्यादा और दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 2 प्रतिशत चढ़कर कारोबार कर रहा था।

अमेरिका में वॉल स्ट्रीट के प्रमुख सूचकांक भी बढ़त के साथ बंद हुए, जहां S&P 500 में 0.80 प्रतिशत और नैस्डैक में 1.6 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के स्थायी रूप से खुलने से खुश है। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक तेल आपूर्ति पर पड़े असर के कारण कच्चे तेल की कीमतें पहले करीब 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट