Thursday, November 19, 2026
BREAKING
• कोटा मंडल परिक्षेत्र के माननीय सांसदगणों के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न • संसाधनों का हथियार के रूप में हो रहा इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस : पीएम मोदी • माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर सीईओ सत्या नडेला का बयान: एक स्थानीय समस्या को वैश्विक संकट बनने से रोका जा सकता था • भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में किया मजबूत प्रदर्शन, बिक्री 24.5 प्रतिशत बढ़ी • भारत विनिर्माण क्षेत्र के दम पर आर्थिक विकास के एक नए चरण में प्रवेश करने को तैयार है: दीपम सचिव • केंद्र सरकार स्ट्रीट वेंडर्स में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026’ का करेगी आयोजन • देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक के शादी के सीजन से 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान • ईपीएफओ बोर्ड रिटायरमेंट पर पीएफ निकासी के अधिक लचीले विकल्पों पर कर सकता है चर्चा • डॉलर में मजबूती से सोना 1.30 लाख रुपए के नीचे फिसला, चांदी में सपाट कारोबार • एन्थ्रोपिक ने आईपीओ के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा

खेल

शुरुआती झटके के बाद संभली न्यूजीलैंड, भारत की राह का रोड़ा बने निकोलस और फिलिप्स

19 नवंबर, 2026 02:23 PM

वेलिंगटन: टी20 और वनडे सीरीज के बाद न्यूजीलैंड और भारत के बीच गुरुवार से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत हो गई है। वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन चाय तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं।

टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी चुनी थी। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान टॉम लैथम और डेवन कोनवे जल्दी आउट हो गए। लैथम 0 और कोनवे 4 के स्कोर पर आउट हुए।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हेनरी निकोलस ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन रचिन रवींद्र (15), डेरिल मिशेल (1) और विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल (5) के विकेट गिरने से टीम की मुश्किलें बढ़ गईं।

70 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी मेजबान टीम को निकोलस और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ग्लेन फिलिप्स ने संभाला है। दोनों ने पहले दिन चाय तक टीम को और झटका नहीं लगने दिया।

चाय तक न्यूजीलैंड का स्कोर 49 ओवर में 5 विकेट पर 140 रन है। फिलिप्स और निकोलस 70 रन की साझेदारी कर चुके हैं। निकोलस 135 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 66 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि फिलिप्स 66 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने अब तक कीवी बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली है। बुमराह ने 12 ओवर की गेंदबाजी में 31 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। अंशुल कंबोज और आकाशदीप को 1-1 विकेट मिला है।

इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े खिलाड़ियों को जगह नहीं दी है। भारत की प्लेइंग इलेवन में दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम नहीं है। उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

अपने गृह नगर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना खास, झज्जर के लोगों को गर्व करने की वजह देना चाहता हूं: अयान लोचब

अपने गृह नगर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना खास, झज्जर के लोगों को गर्व करने की वजह देना चाहता हूं: अयान लोचब

रोहित शर्मा ने बताया, कैसे विदेशी दौरों पर टीम इंडिया सेलिब्रेट करती है भारतीय त्योहार

रोहित शर्मा ने बताया, कैसे विदेशी दौरों पर टीम इंडिया सेलिब्रेट करती है भारतीय त्योहार

एशियन गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीतने वालीं विदर्शा को केरल सरकार ने दी सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

एशियन गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीतने वालीं विदर्शा को केरल सरकार ने दी सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

वेलिंगटन टेस्ट: निकोलस का शतक, फिलिप्स सैकड़े के करीब, पहले दिन न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 243 रन बनाए

वेलिंगटन टेस्ट: निकोलस का शतक, फिलिप्स सैकड़े के करीब, पहले दिन न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 243 रन बनाए

IPL 2027: रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, स्टार्क, हेड और पथिराना जैसे दिग्गजों की छुट्टी

IPL 2027: रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, स्टार्क, हेड और पथिराना जैसे दिग्गजों की छुट्टी

भारत ने फिलिस्तीन को 4-1 से हराया, फुटबॉल मैच में नस्लीय व्यवहार का आरोप

भारत ने फिलिस्तीन को 4-1 से हराया, फुटबॉल मैच में नस्लीय व्यवहार का आरोप

सैफ चैंपियनशिप: अंतिम पलों में संदीप का गोल, भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर लगातार तीसरा खिताब जीता

सैफ चैंपियनशिप: अंतिम पलों में संदीप का गोल, भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर लगातार तीसरा खिताब जीता

सीए 'सैंडपेपरगेट कांड' एक फोरम बनाएगा, खिलाड़ियों और स्टाफ के अनुभव गोपनीय रखे जाएंगे

सीए 'सैंडपेपरगेट कांड' एक फोरम बनाएगा, खिलाड़ियों और स्टाफ के अनुभव गोपनीय रखे जाएंगे

फ्रेंडली मैच में अर्जेंटीना ने कोस्टा रिका को 7-0 से हराया

फ्रेंडली मैच में अर्जेंटीना ने कोस्टा रिका को 7-0 से हराया

'चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत

'चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत