Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

हिमाचल

शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार

01 जुलाई, 2026 06:38 PM

शिमला : शिमला पुलिस ने अपनी मुस्तैदी और हाईटैक जांच का शानदार उदाहरण पेश करते हुए चोरी के एक बड़े मामले का महज 72 घंटों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब से 2 शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी हुए 40 तोला सोने व 250 ग्राम चांदी के आभूषण शत-प्रतिशत बरामद कर लिए हैं। बाजार में बरामद किए गए इन गहनों की कुल कीमत 45 से 50 लाख रुपए के करीब आंकी जा रही है।

लोअर बाजार में दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान चंद्रवती (39) पत्नी बबलू निवासी पटियाला और रेखा (40) पत्नी श्याम निवासी राजपुरा, पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई है। बता दें कि उक्त शातिर महिलाओं ने 25 जून को लोअर बाजार में खरीददारी के दौरान शिमला निवासी खूब सिंह ठाकुर के स्लिंग बैग से कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद खूब सिंह ठाकुर पुलिस में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस को चकमा देने के लिए चुना था पेचीदा रास्ता, सीसीटीवी ने खोला राज
इन शातिर महिलाओं ने चोरी के बाद भागने के लिए बड़ी चालाकी दिखाई थी। शिमला पुलिस की नाकेबंदी और शोघी-बिलासपुर जैसे मुख्य बॉर्डर्स पर लगे चैकिंग प्वाइंट्स से बचने के लिए उन्होंने एक बहुत लंबा और पेचीदा एस्केप रूट चुना। आरोपी महिलाएं शिमला से नारकंडा-लुहरी-कींगल होते हुए कुल्लू, मंडी व बिलासपुर के रास्ते पंजाब पहुंचीं। हालांकि, उनकी यह चालाकी शिमला पुलिस की साइबर सैल और तकनीकी टीम के आगे धरी की धरी रह गई। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी डेटा का गहन विश्लेषण कर आरोपियों की गाड़ी को सटीक तरीके से ट्रैक कर लिया। इसके बाद पुलिस ने 28 जून को पंजाब में दबिश देकर दोनों महिलाओं को रंगे हाथ दबोच लिया।

कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजीं आरोपी महिलाएं
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें आगामी गुरुवार तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस सफलता को लेकर एएसपी शिमला मेहर पंवार ने प्रैसवार्ता कर जानकारी दी कि फिलहाल पुलिस दोनों महिलाओं के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और क्रिमिनल इतिहास की गहनता से पड़ताल कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं ये शातिर महिलाएं किसी बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का हिस्सा तो नहीं हैं, जो योजनाबद्ध तरीके से ऐसी वारदातों को अंजाम देता हो।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल में 7 HPAS-2 HPSS अधिकारियों के तबादले, CM ऑफिस के अधिकारी से वापस लिया CEO का अतिरिक्त प्रभार

हिमाचल में 7 HPAS-2 HPSS अधिकारियों के तबादले, CM ऑफिस के अधिकारी से वापस लिया CEO का अतिरिक्त प्रभार

Traffic Alert: भूस्खलन से शिमला-मटौर NH-205 पर यातायात ठप्प, प्रशासन ने जारी किया नया रूट प्लान

Traffic Alert: भूस्खलन से शिमला-मटौर NH-205 पर यातायात ठप्प, प्रशासन ने जारी किया नया रूट प्लान

Weather Update: हिमाचल में मानसून की एंट्री के साथ बिगड़े हालात, अगले 72 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Weather Update: हिमाचल में मानसून की एंट्री के साथ बिगड़े हालात, अगले 72 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Himachal : मुख्यमंत्री ने नेरी में स्थापित किए जा रहे देश के पहले बायोचार संयंत्र की प्रगति की समीक्षा की

Himachal : मुख्यमंत्री ने नेरी में स्थापित किए जा रहे देश के पहले बायोचार संयंत्र की प्रगति की समीक्षा की

Una: सीएम और डिप्टी सीएम के क्षेत्र में पंचायत चुनावों में हारी कांग्रेस : अनुराग

Una: सीएम और डिप्टी सीएम के क्षेत्र में पंचायत चुनावों में हारी कांग्रेस : अनुराग

हिमाचल में इलेक्ट्रिक बस पर 50% और डीजल बस पर 30% मिलेगी सब्सिडी, सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान

हिमाचल में इलेक्ट्रिक बस पर 50% और डीजल बस पर 30% मिलेगी सब्सिडी, सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान

Shimla: राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना चरण-4 होगी प्रारम्भ, इलैक्ट्रिक बस खरीद पर मिलेगी सबसिडी : सुक्खू

Shimla: राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना चरण-4 होगी प्रारम्भ, इलैक्ट्रिक बस खरीद पर मिलेगी सबसिडी : सुक्खू

Shimla: तमाम वैश्विक चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री ने राष्ट्र प्रथम के भाव से किया काम : अनुराग

Shimla: तमाम वैश्विक चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री ने राष्ट्र प्रथम के भाव से किया काम : अनुराग

Shimla: प्रदेश के स्कूलों में साल भर चलेंगी ग्रीन एक्टीविटीज

Shimla: प्रदेश के स्कूलों में साल भर चलेंगी ग्रीन एक्टीविटीज

हिमाचल में जल संरक्षण का नया मॉडल बन रहे हरोली के तालाब, आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के सहारे पा रहे जीवन

हिमाचल में जल संरक्षण का नया मॉडल बन रहे हरोली के तालाब, आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के सहारे पा रहे जीवन