Thursday, September 03, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

शिमला के नेरवा में भीषण अग्निकांड, 2 आशियाने जलकर राख; गरीब परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

14 जुलाई, 2026 05:56 PM

शिमला : शिमला जिले के चौपाल उपमंडल के तहत आते नेरवा क्षेत्र में एक भीषण अग्निकांड सामने आया है। यहां ग्राम पंचायत घनत के कुम्हारला गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की आग ने 2 मकानों को पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया। गनीमत यह रही कि जिस समय यह आग लगी, घरों के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुक्सान टल गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस भीषण अग्निकांड में प्रीतम सिंह और भगत राम के मकान पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि घर के अंदर रखा सारा कीमती सामान जल गया। इस हादसे में भगत राम की 65 हजार रुपए की नकदी और मशीनें आग की भेंट चढ़ गईं। वहीं, प्रीतम सिंह के घर में रखे 45 हजार रुपए नकद और जेवरात भी नहीं बच पाए। बता दें कि ये दोनों ही परिवार गरीबी रेखा से नीचे (बीपएल) जीवन यापन करते हैं और दिहाड़ी-मजदूरी कर अपना गुजारा चलाते हैं। ऐसे में बरसात के इस मौसम में सिर से छत छिन जाने के कारण इन दोनों गरीब परिवारों के सामने बेघर होने का बड़ा और गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही नेरवा के तहसीलदार के निर्देशों पर प्रशासन की एक टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। फौरी राहत के तौर पर प्रशासन की ओर से दोनों प्रभावित परिवारों को 10 कंबल, दो तिरपाल और 5-5 हजार रुपए की नकद सहायता प्रदान की गई है। वही इस नुक्सान के बाद पीड़ितों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें जल्द से जल्द उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे दोबारा अपने मकान बना सकें।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू