Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

खेल

शानदार वापसी कर प्रग्गनानंदा ने रचा इतिहास, कीमर को हराकर जीता नॉर्वे चेस चैंपियनशिप का खिताब

06 जून, 2026 09:56 AM

स्टावेंजर (नॉर्वे) : ग्रैंडमास्टर प्रग्गनानंदा रमेशबाबू ने सुपर टूर्नामेंट में अब तक की सबसे बड़ी वापसी करते हुए नॉर्वे चेस चैंपियनशिप के खिताब को अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया। वह इस चैंपियनशिप को जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने क्लासिकल चेस इवेंट के 10वें और आखिरी राउंड में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराया।

शुक्रवार को खेले गए इवेंट के 10वें और आखिरी राउंड में प्रग्गनानंदा ने कीमर को हराया, वेस्ली सो ने अलीरेजा फिरौजा के साथ ड्रॉ खेला, और वर्ल्ड नंबर 1 मैग्नस कार्लसन ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन गुकेश डोमाराजू को हराकर अपने घरेलू टूर्नामेंट को जीत के साथ खत्म किया।

सफेद मोहरों से खेलते हुए प्रग्गनानंदा ने बीच के गेम में कीमार की कुछ गलतियों का फायदा उठाकर 45वीं चाल में जीत हासिल की और टूर्नामेंट को पांच जीत, दो हार और दो ड्रॉ से 18 पॉइंट्स के साथ खत्म किया। उनके दोनों ड्रॉ मैचों का फैसला आर्मागेडन गेम में हुआ, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की।

दुनिया के पूर्व नंबर 4 खिलाड़ी वेस्ली सो रातभर की बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन अंत में वे विजेता से एक अंक पीछे रह गए। उन्होंने आखिरी राउंड में अलीरेजा फिरोजा के खिलाफ ड्रॉ खेला और टूर्नामेंट को 17 अंकों के साथ समाप्त किया। उनके खाते में 2 जीत और 8 ड्रॉ रहे, जिनमें से 6 आर्मागेडन मुकाबलों में उन्होंने जीत हासिल की। 10वें राउंड में वेस्ली सो ने 1.5 अंक जुटाए, जबकि फिरोजा केवल 1 अंक ही हासिल कर सके।

ईरानी मूल के फ्रांसीसी खिलाड़ी अलीरेजा फिरोजा 15.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस टूर्नामेंट में खास अंक प्रणाली थी, जिसमें जीत पर 3 पॉइंट और मैच ड्रॉ रहने पर 1-1 पॉइट खिलाड़ियों को मिलते थे। इसके बाद खेले जाने वाले आर्मागेडन मुकाबले को जीतने वाला खिलाड़ी एक अतिरिक्त बोनस पॉइंट हासिल कर सकता था।

दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन, जो इस टूर्नामेंट में दो बार आर. प्रग्गनानंदा से हार गए, 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 3 मैच जीते, 4 हारे और 3 ड्रॉ खेले। उन्हें दो ड्रॉ मुकाबलों में आर्मागेडन जीत के जरिए अतिरिक्त पॉइंट मिले।

कीमार 11 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर रहे, जबकि भारत के मौजूदा क्लासिकल वर्ल्ड चैंपियन गुकेश डोमाराजू एक जीत, पांच हार और चार ड्रॉ से आठ पॉइंट्स के साथ छठे और आखिरी स्थान पर रहे। फाइनल में सबका ध्यान प्रग्गनानंदा पर था, क्योंकि वह ओवरनाइट लीडर वेस्ली सो से आधा पॉइंट पीछे थे। वेल्सली सो के फिरोजा के साथ शुरुआती ड्रॉ पर सहमत होने के बाद वह आगे निकल गए। उन्होंने बीच के गेम में मिली बढ़त को कीमर पर एक शानदार जीत में बदला, जिन्होंने कुछ बेहतरीन चालें चलीं और खिताब को अपने नाम कर लिया।

1 जून को जारी ताजा विश्व रैंकिंग में प्रग्गनानंदा 16वें स्थान पर खिसक गए थे। हालांकि, उन्होंने नॉर्वे चेस में शानदार खेल दिखाते हुए जबरदस्त वापसी की और यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया। छठे राउंड के बाद प्रग्गनानंदा अंक तालिका में छठे और आखिरी स्थान पर थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने लगातार चार मुकाबले जीतकर शानदार वापसी की। इस दौरान उन्होंने मैग्नस कार्लसन को दूसरी बार हराया और अंतिम से पहले वाले राउंड में अपने हमवतन डी. गुकेश के खिलाफ भी जीत दर्ज की। इन जीतों के बूते वह खिताब की दौड़ में शामिल हुए। 2021 में कार्लसन के बाद यह पहली बार था कि किसी खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में लगातार चार मैच जीतने का कारनामा किया।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर?

IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर?

बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में…

बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में…

इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी

इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी

मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान

मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई