मैरी ने रीति को कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड फेमस विवादित रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 20' 6 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर शुरू हुआ है। बिग बॉस शो में इस बार 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। इसमें टीवी स्टार्स, सिंगर, खेल जगत से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, रैपर तक ने हिस्सा लिया। शो शुरू हुए अभी महज एक हफ्ता भी नहीं बीता है, घर में कंटेस्टेंट्स के बीच कलेश फुलऑप देखने के मिल रहे हैं। हर कोई गेम में बने रहने के लिए जमकर मेहनत करने के साथ सारे दांव पेच लगा रहे हैं। हाल ही में जहां शो को उनका पहला कैप्टन मिला। वहीं, काजी तौकीर का ड्रामा भी फुलऑन चालू है। इसी बीच अब मैरी कॉम और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। मैरी ने रीति को कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
मैरी और रीति के बीच छिड़ी जंग
मैरी कॉम और रीति तिवारी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। ऐसा लगता है कि दोनों के बीच कुछ अनबन है। कम से कम, उनकी आपस में पटती नहीं है। हाल के एपिसोड में, मैरी, रीति से चिढ़ी हुई दिखीं, क्योंकि उन्हें चाय बनाने में बहुत ज्यादा समय लग रहा था। मैरी कॉम के अनुसार, सिंगर को चाय जल्दी बनानी चाहिए थी और दूसरे कामों में लग जाना चाहिए था।
रीति को किया बॉडी शेम
ये बात यहीं पर खत्म नहीं होती है। मैरी बेडरूम में दो अन्य कंटेस्टेंट के साथ बैठे हुए नजर आती हैं। वो इस दौरान कथित तौर पर रीति की बॉडी-शेमिंग करते हुए देखा गया। उन्होंने रीति को "मोटी" कहा और कहा कि वह अच्छे कपड़े नहीं पहनती हैं। रीति के बारे में मैरी के इस तरह के कमेंट्स पर ऑनलाइन लोगों ने नाराजगी जताई है। कई यूज़र्स का कहना है कि उन्हें मैरी से ऐसी टिप्पणी की उम्मीद नहीं थी।
सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे रिएक्शन
इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने मैरी का एक क्लिप शेयर किया जिसमें वह रीति को "मोटी" कह रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या वर्ल्ड चैंपियन होने से मैरी को किसी और को बॉडी-शेम करने का अधिकार मिल जाता है। एक और यूजर ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'कम से कम उनसे तो ऐसी उम्मीद नहीं थी।' एक ने लिखा, 'नेशनल टेलीविजन पर किसी दूसरे कंटेस्टेंट की बॉडी-शेमिंग करना 'बहुत शर्मनाक' है।'
इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट्स
इस हफ्ते एविक्शन के लिए कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं। नॉमिनेशन की इस लिस्ट में कनिका मान, उदिति सिंह, लव गिल और अरिश्फा खान का नाम शामिल है। शो के इस एपिसोड की शुरुआत कैप्टंसी के टास्क से होती है जहां यंग और कनिका मान आपस में भिड़ते नजर आते हैं। वहीं, घर में काजी तौकीर का फुल हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जाहिर है शो में खुद को हाई लाइट करने के लिए अब कंटेस्टेंट पूरा जोर लगा रहा हैं।
घर में पहुंचे ये स्टार्स
बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। इस लिस्ट में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष), 'पंचायत' फेम आसिफ खान, फैजल खान,काजी तौकीर,अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी।