Friday, September 04, 2026
BREAKING
इटली में सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई नेपाल बाढ़: लापता लोगों की पहचान के लिए भारत में परिजनों की होगी डीएनए जांच भारत के पास दुनिया की कार्यशाला, हमारे पास वैश्विक बाजार : बेल्जियम के पीएम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्लोबल कंपनियों के सीईओ को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर सभी सेक्टर्स के अच्छे प्रदर्शन का परिणाम : विजय कलंत्री भारतीय शेयर बाजार लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद; सेंसेक्स 76,500 के पार सेल की बिक्री अगस्त में 13 प्रतिशत बढ़ी, उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहा नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

खेल

'शतक हमेशा खास होते हैं', संजू सैमसन को है सीजन की तीसरी सेंचुरी न बना पाने का मलाल

06 मई, 2026 11:29 AM

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 8 विकेट से हरा दिया। सीएसके की जीत के हीरो एक बार फिर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन रहे। सैमसन ने 52 गेंदों पर 87 रन की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलायी और प्लेऑफ खेलने की संभावना बरकरार रखी। सैमसन को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के बाद सैमसन ने शतक का मौका चूकने, फैंस द्वारा 'चेट्टा' नाम से पुकारे जाने और मैच पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

सैमसन ने कहा, "फैंस मुझे चेट्टा कह रहे हैं, लेकिन मुझे संजू नाम ज्यादा पसंद है।"

धीमी शुरुआत के बाद तूफानी अंदाज में मैच का अंत करने वाले सैमसन ने कहा, "मुझे लगता है कि हम यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि आपके लिए क्या सच में अच्छा काम करता है और आप बेसिक्स पर टिके रहने की कोशिश करते हैं। इस फॉर्मेट में खुद पर भरोसा जरूरी है। मुझे लगता है कि मैं पिछले दो-तीन महीनों से ऐसा करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं अपने शुरुआती मूवमेंट पर थोड़ा काम कर रहा हूं, और यह सच में अच्छा हो रहा है।

क्रीज पर बेहद शांत दिखने वाले सवाल पर सैमसन ने कहा, "मैं हमेशा से ऐसा ही रहा हूं। आजकल क्रीज पर ज्यादा समय बिता पा रहा हूं, इसलिए अब सभी को पता चला है। मैं बाहर भी बैठा होता हूं, तो भी बहुत शांत रहता हूं।"

लक्ष्य का पीछा करने के अपने तरीके पर सैमसन ने कहा, "मुझे लगता है कि हम जिस लक्ष्य का पीछा कर रहे थे और विकेट जैसा बर्ताव कर रहा था, उसे देखते हुए अगर हमारे पास बिना किसी नुकसान के 30-35 रन पर एक विकेट भी होता, तो हम लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकते थे। मैं अपना गेमप्लान बहुत अच्छी तरह जानता हूं। मैंने सोचा कि अगर मैं पावरप्ले में कुछ अतिरिक्त समय भी लेता हूं, तो मेरे पास जिस तरह के शॉट हैं, मैं बीच के ओवरों में इसका फायदा उठा सकता हूं। तो यही प्लान था और कभी-कभी यह अच्छा भी होता है।"

क्या यह 87 रन की पारी शतक से बेहतर थी? इस पर सैमसन ने कहा, "शतक हमेशा खास होते हैं। मुझे शतक तक पहुंचने के लिए थोड़ा मतलबी होना पड़ता। मैंने सोचा कि चलो मैच जीतते हैं। दूसरा पार्टनर बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था। इसलिए मैं उससे यह नहीं कहना चाहता था कि सिंगल दे दो, मैं सौ बनाता हूं। मैंने ऐसा नहीं कहा। मुझे लगता है कि मैच नाबाद रहते हुए मैच खत्म करना ज्यादा संतुष्टि देता है। अगले मैचों में देखते हैं कि फिर से मैं शतक बना पाता हूं या नहीं।"

सीजन में पहले ही 2 शतक लगा चुके सैमसन ने डीसी के खिलाफ 52 गेदों पर 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 87 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत डीसी के 156 के जवाब में सीएसके ने 17.3 ओवर में 2 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीता।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे