Wednesday, June 17, 2026
BREAKING
सोने और चांदी में मुनाफावसूली, भाव 1.47 प्रतिशत तक लुढ़का टीसीएस की ट्रेड सीक्रेट मामले को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज, करीब 220 मिलियन डॉलर का हुआ नुकसान जन्मदिन विशेष : हीरो बनने निकले थे इम्तियाज अली, लेकिन निर्देशन ने पलट दी जिंदगी फीफा विश्व कप 2026: स्पेन और केप वर्डे का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा, 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा मैच के हीरो रहे 'कला, संस्कृति लोगों को करीब लाती है', ब्रातिस्लावा में वाराणसी प्रदर्शनी के मुरीद हुए पीएम मोदी भारत-फ्रांस टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में मजबूत सहयोग के तलाश रहे अवसर: पीयूष गोयल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक पहचान बना योग: हरियाणा विधानसभा स्पीकर बसपा ने ओबीसी को साधने की मुहिम तेज की, मायावती ने कार्यकर्ताओं को पुराना सामाजिक समीकरण दोहराने का दिया मंत्र दुनिया की बड़ी शिपिंग कंपनी का फैसला, 'तुरंत होर्मुज नहीं भेजेंगे जहाज' गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट के दुकानों में लगी आग, घंटों बाद पाया गया काबू

मनोरंजन

वैश्विक संकट के बीच हेली शाह की सलाह, बचत और सही निवेश से ही मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

15 जून, 2026 12:39 PM

मुंबई : हाल ही में रिलीज हुए ओटीटी शो ‘गुल्लक’ के पांचवें सीजन में बेहतरीन काम के लिए सुर्खियां बटोर रहीं अभिनेत्री हेली शाह ने वैश्विक टकरावों के बीच पैसे बचाने के महत्व पर अपनी राय साझा की है। इन घटनाओं का असर वैश्विक तेल व्यापार पर भी पड़ा है। अभिनेत्री ने आईएएनएस से बातचीत में प्रधानमंत्री की अपील के अनुरूप लोगों को सोना न खरीदने की भी सलाह दी। उन्होंने आईएएनएस से कहा, “‘गुल्लक’ के साथ हमारा रिश्ता बचपन से जुड़ा है। इसका हमारे जीवन में बहुत भावनात्मक महत्व है। पैसे की बचत बहुत जरूरी है, और इसके लिए सही जानकारी होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सही जगहों पर निवेश करना चाहिए, जैसे म्यूचुअल फंड और सोने में निवेश से बचना चाहिए। मेरे पिता ने मुझे पैसे बचाने का महत्व सिखाया है।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि मेरे पापा ने मुझे कभी बैठकर यह नहीं सिखाया, बल्कि मैंने उन्हें देखकर ही ये आदतें सीख लीं। कितना पैसा एफडी में लगाना है और कितना म्यूचुअल फंड में, यह सब समझ मैंने खुद विकसित की, इसलिए जरूरी है कि आप अपने खर्च को समझदारी से संभालें और पैसे बचाने में सूझबूझ दिखाएं, क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण है।”
बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने टेलीविजन से ओटीटी में अपने बदलाव और इस सफर को कैसे संभाला, इस पर भी चर्चा की। उनका मानना है कि टेलीविजन से दूसरे माध्यमों में जाने वाले कलाकारों के लिए अक्सर सबसे बड़ी चुनौती लोगों की बनी-बनाई धारणाओं से बाहर निकलना होता है।

टेलीविजन के जरिए मजबूत फैन फॉलोइंग बनाने वाली हेली शाह ने माना कि नए फॉर्मेट में काम करने के बावजूद कई कलाकारों को अब भी “टीवी एक्ट्रेस” के टैग से देखा जाता है। हालांकि, उनका मानना है कि सही मौके और लगातार अच्छे प्रदर्शन से लोगों की सोच धीरे-धीरे बदली जा सकती है।
उन्होंने आईएएनएस से कहा, “मेरी पहली चुनौती उस कैटेगरी से बाहर निकलना थी और ऐसे क्षेत्र में जाना था जो मेरे लिए आरामदायक नहीं था, जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं थी और जहां लोग मुझे नहीं जानते थे। और ओटीटी मेरे लिए वही जगह बनकर सामने आई।”

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

जन्मदिन विशेष : हीरो बनने निकले थे इम्तियाज अली, लेकिन निर्देशन ने पलट दी जिंदगी

जन्मदिन विशेष : हीरो बनने निकले थे इम्तियाज अली, लेकिन निर्देशन ने पलट दी जिंदगी

'गुल्लक 5' में अपने किरदार की बारीकियां कैसे की तैयार? हर्ष मायर ने बताया अभिनय का राज

डिस्को डांसर : अमिताभ, धर्मेंद्र, और जीतेंद्र के दौर में रूस में मिथुन दा का जादू, आज भी स्क्रीन पर जलवा कायम

डिस्को डांसर : अमिताभ, धर्मेंद्र, और जीतेंद्र के दौर में रूस में मिथुन दा का जादू, आज भी स्क्रीन पर जलवा कायम

'इश्कनामा' में काम के अनुभव को लेकर बोलीं शहनाज गिल, 'ऐसे अनुभव खुद को बेहतर बनाते हैं'

'इश्कनामा' में काम के अनुभव को लेकर बोलीं शहनाज गिल, 'ऐसे अनुभव खुद को बेहतर बनाते हैं'

शब्दों को अपना रंग देकर बना देते हैं और खूबसूरत... आम लोगों की भाषा की रचनात्मकता को अमिताभ ने सराहा

शब्दों को अपना रंग देकर बना देते हैं और खूबसूरत... आम लोगों की भाषा की रचनात्मकता को अमिताभ ने सराहा

कभी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतम’ बना करियर का टर्निंग पॉइंट

कभी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतम’ बना करियर का टर्निंग पॉइंट

मनोज मुंतशिर ने प्रणीत मोरे केस पर जताई नाराजगी, बोले- 370 रुपए में नहीं तोली जा सकती लड़की की इज्जत

मनोज मुंतशिर ने प्रणीत मोरे केस पर जताई नाराजगी, बोले- 370 रुपए में नहीं तोली जा सकती लड़की की इज्जत

ग्राम चिकित्सालय- 2 में मेरा किरदार नई जिम्मेदारियों और बड़ी चुनौतियों का सामना करेगा: आकांक्षा रंजन कपूर

ग्राम चिकित्सालय- 2 में मेरा किरदार नई जिम्मेदारियों और बड़ी चुनौतियों का सामना करेगा: आकांक्षा रंजन कपूर

खालीपन अब बर्दाश्त नहीं होता, 'ब्रूनो' के जाने से टूटीं अभिनेत्री टीना दत्ता

खालीपन अब बर्दाश्त नहीं होता, 'ब्रूनो' के जाने से टूटीं अभिनेत्री टीना दत्ता