Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

10 जुलाई, 2026 03:51 PM

वैभव सूर्यवंशी ने हमें चुनने के लिए मजबूर किया…यह शब्द और किसी के नहीं बल्कि टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के हैं, जब उन्होंने आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान किया था। अंडर-19, इंडिया ए और डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाल मचाने के बाद 15 साल के इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में भी ताबड़तोड़ बैटिंग की। टूर्नामेंट में सबसे अधिक 776 रन बनाकर वह ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। इस दौरान उन्होंने पैट कमिंस, जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क, कगिसो रबाडा और जोश हेजलवुड जैसे ना जाने कितने गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए। हर किसी को उम्मीद थी कि वह अपनी इस फॉर्म को इंटरनेशनल मंच पर भी जारी रखेंगे।


आयरलैंड दौरे पर जहां उन्हें डेब्यू का मौका मिलने की सबसे ज्यादा उम्मीद थी, वहां उन्हें एक भी चांस नहीं मिला। नए कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप विनिंग टीम कॉम्बिनेशन के साथ ही जाने का फैसला लिया। हालांकि जब संजू सैमसन आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैच में फेल होने के बाद जब इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में फेल हुए तो उन्हें बदलाव करने पड़े। वैभव सूर्यवंशी को आखिरकार डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रचा। वह अब भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।


हालांकि वह ना तो अपने डेब्यू मैच को और ना ही डेब्यू सीरीज को अभी तक यादगार बनाने में कामयाब रहे।

इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी ने दो छक्के तो उड़ाए, मगर वह 10 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए।
दूसरे मैच में भी उनका हाल ऐसा ही रहा। 2 छक्कों की मदद से उन्होंने 5 गेंदों पर 13 रनों की पारी खेली।
तीसरे मैच में उन्होंने एक चौके और एक छक्के की मदद से 10 गेंदों पर 15 रन बनाए।
वैभव सूर्यवंशी को तीनों ही मैचों में शुरुआत, मिली मगर वह इसे बड़ी पारी में तबदील नहीं कर पाए। आईए इसके पीछे के 3 कारण के बारे में जानते हैं-


संयम की कमी- वैभव सूर्यवंशी में इंटरनेशनल मंच पर संयम की कमी साफ देखने को मिल रही है। आईपीएल के दौरान वह अच्छी गेंदों को सम्मान देते हुए नजर आते थे, वहीं बुरी गेंदों को बाउंड्री के पार पहुंचाते थे। मगर इंग्लैंड के खिलाफ वह अधिकतर समय बल्ला चलाते हुए नजर आ रहे हैं। भारत की छोटी बाउंड्री और फ्लैट ट्रैक पर गेंद अगर बल्ले के बीचो-बीच नहीं भी लगती थी तो वैभव अपनी ताकत के दम पर उसे बाउंड्री के पार पहुंचा देते थे, मगर इंग्लैंड में एक्सट्रा बाउंस और लंबी बाउंड्री के साथ वह अभी तक तालमेल बैठा नहीं पाएं हैं। उन्हें थोड़ा संयम दिखाना होगा और कंडीशन के अनुरूप ढलना होगा। वैभव आगे न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का भी टूर करेंगे। हर जगह उन्हें अलग परिस्थितियां मिलेगी, ऐसे में उन्हें थोड़ा संयम से खेलना होगा।

उम्मीदों का प्रेशर- वैभव सूर्यवंशी से फैंस काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। जैसे उन्होंने अपने आईपीएल करियर का आगाज छक्के के साथ किया था, वैसे ही फैंस उन्हें इंटरनेशनल मंच पर भी हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलता देखना चाहते हैं। वैभव सूर्यवंशी इसी कोशिश में फेल भी हो रहे हैं। वह अभी 15 साल के हैं, धीरे-धीरे उन्हें समझ आएगा कि हर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाना मुश्किल है। उन्हें गेंद की मैरिट के हिसाब से खेलना होगा। ना कि फैंस की उम्मीदों के अनुसार। फैंस के मनोरंजन से ज्यादा जरूरी टीम की जीत होती है।

शॉर्ट पिच बॉलिंग ने किया एक्सपोज- आईपीएल 2026 के दौरान ही वैभव सूर्यवंशी की दो कमजोरी पूरी दुनिया के सामने आ गई थी। पहली यॉर्कर गेंद और दूसरा शॉर्ट पिच। अगर गेंदबाज उनके खिलाफ स्टीक यॉर्कर का इस्तेमाल करते हैं तो वह अधिकतर समय खामोश रहते हैं। वहीं शॉर्ट पिच गेंद पर वह बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट होते हैं। भारत में उन्हें इतनी दिक्कत नहीं आ रही थी क्योंकि गेंद उनके बल्ले पर आसानी से आ जाती थी। मगर इंटरनेशनल मंच पर वह लगातार इस गेंद पर आउट हो रहे हैं। जोफ्रा आर्चर अपनी पेस के साथ अतिरिक्त बाउंस पर उन्हें फंसा रहे हैं। वैभव को जल्द ही अपनी इस कमजोरी पर काम करना होगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई