Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

मनोरंजन

'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से पहले अक्षरा सिंह ने लिया सिद्धिविनायक और मां मुंबा देवी के दरबार में आशीर्वाद

24 जून, 2026 01:40 PM

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले वह मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर और मां मुंबा देवी मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची।

अक्षरा सिंह ने इस खास मौके की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इन तस्वीरों में वह भक्ति भाव से भगवान के दर्शन करती नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करती दिखाई दे रही हैं, जबकि अन्य तस्वीरों में वह अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ नजर आ रही हैं।

अक्षरा सिंह ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'आज का दिन सच में मुझे निशब्द कर गया... सिर्फ दिल में कृतज्ञता है। आज सपनों की राह पर खड़ी होकर सिद्धिविनायक बप्पा और मां मुंबा देवी के चरणों में शीश झुकाने का सौभाग्य मिला।'

अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, "पापा, आचार्य जी और अविनाश के साथ आशीर्वाद लेने पहुंची, तो दिल में बार-बार यही एहसास होता रहा कि जिंदगी में जो कुछ भी मिला है, वह ईश्वर की कृपा, बड़ों के आशीर्वाद और आप सबके प्यार की वजह से मिला है।"

अक्षरा सिंह ने अपनी आगामी फिल्म के बारे में भी बात की। उन्होंने लिखा, "आपने 'वेलकम टू द जंगल' के मेरे गाने को इतना स्नेह दिया कि वह मेरे लिए सिर्फ एक गाना नहीं, एक खूबसूरत याद बन गया। अब दिल से प्रार्थना है कि 26 जून को रिलीज हो रही फिल्म को भी आप अपना प्यार, अपना आशीर्वाद दें और सिनेमा घरों तक जाकर उसका हिस्सा बनें।"

अपने पोस्ट के आखिर में अक्षरा ने एक और खुशी अपने प्रशंसकों के साथ साझा की। उन्होंने लिखा, ''बप्पा और मां का आशीर्वाद ही है कि आज एक और खुशी मिली… 'ईठा' का टीजर भी रिलीज हुआ है, जिसका मैं भी एक हिस्सा हूं। दिल से धन्यवाद, बहुत सारा प्यार और कृतज्ञता।''

बता दें कि 'ईठा' फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड एक्ट्रेस है। वह फिल्म में लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, और यह 28 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक