Monday, August 17, 2026
BREAKING
लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

राष्ट्रीय

वीर सावरकर की जयंती पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका साहस प्रेरणा स्रोत

28 मई, 2026 12:43 PM

महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रवादी विचारक स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि ली। अंग्रेजों द्वारा कालापानी की कठोर यातनाएं झेलने वाले सावरकर के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और त्याग को याद करते हुए नेताओं ने उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा, "मां भारती के अमर सपूत 'स्वातंत्र्यवीर' विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें मेरा सादर नमन। अंग्रेजों द्वारा कालापानी की कठोर यातनाएं झेलने के बावजूद वीर सावरकर जी का स्वतंत्र भारत का संकल्प कभी डगमगाया नहीं। उनका अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति, त्याग और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।" यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "राष्ट्र की स्वतंत्रता हेतु कठोरतम अमानवीय यातनाएं सहकर अपना जीवन मातृभूमि के चरणों में अर्पित करने वाले मां भारती के अमर सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी 'स्वातंत्र्यवीर' विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर सादर नमन। उनकी क्रांतिकारी चेतना और संघर्षपूर्ण जीवन हमें सदैव राष्ट्रहित में समर्पण, साहस और अटूट संकल्प का अमूल्य संदेश देता रहेगा।"

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, "मां भारती के अमर सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं महान क्रांतिकारी 'स्वातंत्र्यवीर' विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। वीर सावरकर ने स्वतंत्रता के साथ-साथ सांस्कृतिक स्वाभिमान और राष्ट्रीय चेतना के जागरण हेतु आजीवन संघर्ष किया। उनकी क्रांतिकारी विचारधारा, ओजस्वी लेखनी और अदम्य साहस ने स्वतंत्रता आंदोलन को वैचारिक ऊर्जा प्रदान की।"
उन्होंने आगे लिखा, "भारत से इंग्लैंड तक स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रधर्म के लिए किया गया उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके त्याग, तप और क्रांतिकारी चिंतन ने युवाओं में राष्ट्रभक्ति और आत्मबल का संचार किया। राष्ट्रहित और सामाजिक सुधार के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।"

यूपी सरकार में मंत्री एके शर्मा ने लिखा, "स्वातंत्र्यवीर, महान क्रान्तिकारी, चिन्तक, लेखक, कवि, ओजस्वी वक्ता तथा दूरदर्शी राजनेता विनायक दामोदर सावरकर को उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन।"
केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने लिखा, "महान क्रांतिकारी, लेखक, समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी, जिन्होंने सशस्त्र क्रांति का पुरजोर समर्थन किया, विनायक दामोदर सावरकर की इस जयंती पर, हम उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं।"

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने लिखा, "मां भारती की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले अभिजात राष्ट्रभक्त एवं महान स्वतंत्रता सेनानी स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। मातृभूमि के लिए 'वीर सावरकर' का त्याग और बलिदान करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत है।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे