Sunday, September 13, 2026
BREAKING
ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग ब्र‍िक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी WHO के महानिदेशक टेड्रोस ने पीएम मोदी का जताया आभार, ‘हेल्थ फॉर ऑल’ के लिए ब्रिक्स की प्रतिबद्धता की सराहना ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ओपन सेशन में ‘लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी’ पर चर्चा पीएम मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बधाई दी BRICS Summit : मलेश‍िया के पीएम ने की गाजा और पश्चिम एशिया में तनाव पर चर्चा, ‘ख्वाब हो या हो कोई हकीकत’ गीत भी गाया BRICS Summit 2026 : दिल्ली यातायात पुलिस ने मार्गों में बदलाव की घोषणा की अमेरिका ने बाढ़ पीड़ितों की पहचान करने में नेपाल की मदद के लिए अतिरिक्त 10 लाख डॉलर की दी मंजूरी भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

मनोरंजन

वीकेंड पर 'हनुमान अंश' ने फिर मचाया धमाल, फिल्म के आगे बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी अक्षय-सैफ की 'हैवान'

13 सितंबर, 2026 02:30 PM

मुंबई। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' के आगे भी 'हनुमान अंश' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जिस फिल्म ने सिनेमाघरों में महज 10 लाख रुपए से शुरुआत की थी, वह रिलीज के 37वें दिन भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। फिल्म की कमाई में वीकेंड पर जबरदस्त उछाल देखने को मिलता है। 37वें दिन यानी शनिवार को फिल्म ने शुक्रवार के मुकाबले करीब 85.7 फीसदी ज्यादा कमाई की। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'हनुमान अंश' ने 37वें दिन भारत में 19.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इस दौरान फिल्म को 7,449 शो मिले।

शनिवार की इस शानदार कमाई के बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 193.13 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 228.15 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। फिल्म का ओवरसीज मार्केट भी लगातार मजबूत बना हुआ है। 37वें दिन विदेशों में फिल्म ने 5 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ओवरसीज कलेक्शन 9.50 करोड़ रुपए हो गया है। भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर 'हनुमान अंश' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 237.65 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

अगर फिल्म के वीकेंड ट्रेंड की बात करें तो इसकी सबसे खास बात यही है कि दर्शकों का रिस्पॉन्स समय के साथ बढ़ता गया। शुरुआती दो हफ्तों में फिल्म को सीमित शोज मिले और कमाई भी काफी धीमी रही। पहले हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ रुपए कमाए, जबकि दूसरे हफ्ते का कलेक्शन सिर्फ 40 लाख रुपए रहा। उस समय ऐसा लग रहा था कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों से बाहर हो जाएगी। लेकिन तीसरे हफ्ते से कहानी पूरी तरह बदल गई। दर्शकों की तारीफ और सोशल मीडिया पर चर्चा ने फिल्म की डिमांड बढ़ा दी। तीसरे हफ्ते में कलेक्शन 10.40 करोड़ रुपए पहुंच गया। इसके बाद चौथे हफ्ते में फिल्म ने 61 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली।

अब छठे हफ्ते के शनिवार को 19.50 करोड़ रुपए की कमाई बताती है कि फिल्म का क्रेज अभी भी बरकरार है।

'हनुमान अंश' की कहानी लक्ष्मण दास के जीवन पर आधारित है, जो आगे चलकर नीम करौली बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए। फिल्म में उनके जीवन की आध्यात्मिक यात्रा को दिखाने की कोशिश की गई है। कहानी एक ऐसे व्यक्ति के सफर को सामने लाती है, जिसकी जिंदगी धीरे-धीरे आध्यात्मिकता और भक्ति की ओर बढ़ती है और बाद में वह लाखों लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र बन जाते है।

फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। विशाल इससे पहले 2013 में 'वॉर्निंग' फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। 'हनुमान अंश' में शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा का किरदार निभाया है। फिल्म में चंदन के. आनंद भी अहम भूमिका में हैं। उन्होंने डॉ. राम नंदन भोसले का किरदार निभाया है। इसके अलावा पूर्णिमा तिवारी और अनिल रस्तोगी जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म के गानों ने भी इसकी लोकप्रियता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। खास तौर पर 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' और 'पावर्ती' गीत को दर्शकों का काफी प्यार मिला है। 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' गाने को 25 साल के नेत्रहीन गायक सुनील लोधी ने आवाज दी है। फिल्म का 'पार्वती' गाना भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सुभाष घई ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, बोले-सकारात्मक सोच ही इंसानियत को आगे बढ़ाती है

सुभाष घई ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, बोले-सकारात्मक सोच ही इंसानियत को आगे बढ़ाती है

राघव चड्ढा की तस्वीरों पर परिणीति चोपड़ा ने लुटाया प्यार, कमेंट से खींचा फैंस का ध्यान

राघव चड्ढा की तस्वीरों पर परिणीति चोपड़ा ने लुटाया प्यार, कमेंट से खींचा फैंस का ध्यान

चुंबक' की अभिनेत्री संदीपा धर बोलीं, 'हीरोइन' नहीं, दमदार अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती हूं पहचान

चुंबक' की अभिनेत्री संदीपा धर बोलीं, 'हीरोइन' नहीं, दमदार अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती हूं पहचान

पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर देर रात फायरिंग, बाइक सवार हमलावरों ने की कई राउंड फायरिंग

पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर देर रात फायरिंग, बाइक सवार हमलावरों ने की कई राउंड फायरिंग

नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज, बोलीं-'अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?'

नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज, बोलीं-'अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?'

रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'

रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'

कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'

कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'

बर्थडे स्पेशल: 'कसम से' फेम अभिनेत्री प्राची सिंह, टेलीविजन से बॉलीवुड तक बनाई खास पहचान

बर्थडे स्पेशल: 'कसम से' फेम अभिनेत्री प्राची सिंह, टेलीविजन से बॉलीवुड तक बनाई खास पहचान

रवि किशन का नया गाना 'मनी फॉलोज माई ब्रदर' रिलीज, वायरल डायलॉग से बना गाना

रवि किशन का नया गाना 'मनी फॉलोज माई ब्रदर' रिलीज, वायरल डायलॉग से बना गाना

'हैवान' फिल्म देखकर निराश हुए दर्शक, बोले-प्रियदर्शन से ऐसी उम्मीद नहीं थी

'हैवान' फिल्म देखकर निराश हुए दर्शक, बोले-प्रियदर्शन से ऐसी उम्मीद नहीं थी