Monday, August 03, 2026
BREAKING
एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक 4 अगस्त को, भाजपा संसदीय दल ने जारी किया पत्र उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग गहरा करने पर सहमति गोल्डन गर्ल मीराबाई चानू ने की केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से खास मुलाकात, खिलाड़ियों द्वारा साइन की गई जर्सी भेंट की हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 दिनों के अंदर महंगाई भत्ते का बकाया चुकाने का निर्देश दिया शिक्षा से जुड़ा कोई मुद्दा उठेगा, हमारा संगठन छात्रों के साथ खड़ा रहेगा: अभिजीत दिपके जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 'किसी आपराधिक तत्व को नहीं बख्शा जाएगा' पंजाब में हड़कंप : राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर किया सुभाषित, कहा- ‘भाग्य प्रतिकूल हो तो भी धैर्य न छोड़ें’ Commonwealth Games 2026: पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा सावन का पहला सोमवार आज: देशभर में हर-हर महादेव की गूंज, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

मनोरंजन

'विश्‍वनाथ एंड सन्स' मेरे करियर में एक नई पहचान लेकर आएगी, लंबे समय बाद निभाया ऐसा किरदार : अभिनेता सूर्या

03 अगस्त, 2026 05:00 PM

मुंबई : साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता सूर्या अपनी दमदार अदाकारी और अलग-अलग तरह के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिनमें उनके अभिनय के अलग-अलग रंग देखने को मिले हैं। अब सूर्या अपनी आने वाली फिल्म 'विश्‍वनाथ एंड सन्स' को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

यह एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है, जिसमें रिश्तों, प्यार, भावनाओं और कॉमेडी का खूबसूरत मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म के ऑडियो लॉन्च के मौके पर सूर्या ने फिल्म से जुड़ी कई बातें साझा कीं और कहा कि यह फिल्म उनके करियर में एक नई पहचान जोड़ने वाली साबित होगी।

कोयंबटूर में फिल्म के ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए सूर्या ने बताया कि उन्होंने पहले ही फिल्म देख ली है और फिल्म जिस तरह से तैयार हुई है, उससे वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी और उनके किरदार को जिस तरह से पेश किया गया है, वह काफी खास है। सूर्या ने निर्देशक वेंकी अटलुरी की सोच और लेखन की जमकर तारीफ की।

निर्देशक वेंकी अटलुरी की तारीफ करते हुए सूर्या ने कहा, ''वेंकी ने कहा कि उन्होंने मेरे साथ काम करने का सपना देखा था, लेकिन मुझे लगता है कि यह सपना मैंने देखा था। मुझे उनकी फिल्म 'लकी भास्कर' बहुत पसंद आई थी। उनकी कहानी कहने का तरीका मुझे काफी पसंद आया, और इसी वजह से मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित था।''

सूर्या ने आगे कहा कि उनके करियर में कई निर्देशकों ने उन्हें अलग-अलग पहचान दी है। उन्होंने कहा, ''अलग-अलग निर्देशकों ने मुझे अलग-अलग पहचान दी है। मेरे लिए 'विश्‍वनाथ एंड सन्स' एक और नई पहचान लेकर आएगी। यह पहचान मुझे वेंकी अटलुरी ने दी है। काफी लंबे समय बाद मैंने ऐसा किरदार निभाया है, जो मेरे लिए बेहद खास है।''

अभिनेता ने फिल्म की कहानी और किरदारों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वेंकी अटलुरी की लेखनी में रिश्तों को समझने और उन्हें पर्दे पर खूबसूरती से दिखाने की खासियत है। सूर्या ने कहा, ''मैं उनकी लेखन शैली का फैन हूं। इस फिल्म में तीन महिला किरदार हैं और उन्होंने इन किरदारों को बहुत ही खूबसूरती से लिखा है। हर किरदार की अपनी अहमियत है और दर्शक उनसे जुड़ पाएंगे।''

फिल्म के बारे में बात करते हुए सूर्या ने कहा, '''विश्‍वनाथ एंड सन्स' एक ऐसी फिल्म है, जिसे देखने के बाद दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। फिल्म में परिवार, रोमांस और कॉमेडी को बहुत अच्छे तरीके से जोड़ा गया है। इसमें सभी किरदारों को जिस तरह से पेश किया गया है, उसका प्रभाव पूरी कहानी के दौरान बना रहेगा।"

उन्होंने कहा, ''यह फिल्म रिश्तों की खूबसूरती को दिखाएगी। जब दर्शक इसे देखेंगे तो उनके चेहरे पर पूरी फिल्म के दौरान मुस्कान रहेगी। इसमें परिवार की भावनाएं हैं, रोमांस है और लगातार कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। यह एक पूरी तरह से मनोरंजक फिल्म है, जिसे प्रशंसकों और उनके परिवारों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।''

बता दें कि 'विश्‍वनाथ एंड सन्स' का निर्माण सूर्यदेवरा नागा वामसी और साई सौजन्या ने किया है। फिल्म में ममता बैजू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जबकि अभिनेत्री राधिका सरथकुमार भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

युवाओं को राज कुंद्रा की सलाह, बोले- 'ज्यादा मॉडर्न बनने की कोशिश मत करो'

युवाओं को राज कुंद्रा की सलाह, बोले- 'ज्यादा मॉडर्न बनने की कोशिश मत करो'

'मुझे जागरूक हिंदू बनना है', कंगना रनौत ने विचारधारा बदलने की आजादी पर उठाए सवाल

'मुझे जागरूक हिंदू बनना है', कंगना रनौत ने विचारधारा बदलने की आजादी पर उठाए सवाल

बेटी तारा के जन्मदिन पर भावुक हुए जय भानुशाली, बोले-'तुमने मेरी जिंदगी को एक खूबसूरत लव स्टोरी बना दिया'

बेटी तारा के जन्मदिन पर भावुक हुए जय भानुशाली, बोले-'तुमने मेरी जिंदगी को एक खूबसूरत लव स्टोरी बना दिया'

'लॉक अप 2' से बाहर होने के बाद पामेला सेरेना ने खोले कई राज, आकांक्षा चमोला से दोस्ती और मैच-फिक्सिंग सीक्रेट पर की बात

'लॉक अप 2' से बाहर होने के बाद पामेला सेरेना ने खोले कई राज, आकांक्षा चमोला से दोस्ती और मैच-फिक्सिंग सीक्रेट पर की बात

फ्रेंडशिप डे पर अनुपम खेर का भावुक पोस्ट, बताई सच्चे दोस्त की अहमियत

फ्रेंडशिप डे पर अनुपम खेर का भावुक पोस्ट, बताई सच्चे दोस्त की अहमियत

यूरोप टूर से पहले जट्ट पहुंचा जापान, दिलजीत दोसांझ ने टोक्यो में की शॉपिंग, आइसक्रीम का लुत्फ उठाया

यूरोप टूर से पहले जट्ट पहुंचा जापान, दिलजीत दोसांझ ने टोक्यो में की शॉपिंग, आइसक्रीम का लुत्फ उठाया

टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा की अगली एक्शन एंटरटेनर में हुई पश्मीना रोशन की एंट्री

टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा की अगली एक्शन एंटरटेनर में हुई पश्मीना रोशन की एंट्री

यामी गौतम ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन, बोलीं- हिमाचल में हमारे खेत हैं...

यामी गौतम ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन, बोलीं- हिमाचल में हमारे खेत हैं...

साई पल्लवी की सादगी की मुरीद हैं निहारिका एनएम, तब्बू और श्रीदेवी को भी बताया अपनी प्रेरणा

साई पल्लवी की सादगी की मुरीद हैं निहारिका एनएम, तब्बू और श्रीदेवी को भी बताया अपनी प्रेरणा

कर्ण के नजरिए से देखें महाभारत की कहानी, अनुप सोनी बोले- किरदार को आवाज देना यादगार रहा

कर्ण के नजरिए से देखें महाभारत की कहानी, अनुप सोनी बोले- किरदार को आवाज देना यादगार रहा