Saturday, November 21, 2026
BREAKING
• स्वतंत्रता सेनानी महाराज कृष्ण खन्ना के नाम पर हुआ लाजपत नगर से गुलाब पार्क तक सड़क का नामकरण • श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में सजाए गए विशाल नगर कीर्तन में डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने की शिरकत • श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई; पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज: बरिंदर कुमार गोयल • ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 305वां दिन: पंजाब पुलिस ने 570 स्थानों पर की छापेमारी; 219 व्यक्ति काबू • एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड: दूसरा शूटर भूपिंदर उर्फ भिंदा अमृतसर से काबू ; दोनों हमलावर अब पुलिस की गिरफ्त में • विशेष लोक अदालत में पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण द्वारा चेक बाउंस के 5,267 मामलों का निपटारा; 206.63 करोड़ रुपये की राशि के समझौते • राहुल गांधी का नाम उल्टा राम रख देना चाहिए, देश में कुछ भी हो, इन्होंने उल्टा ही बोलना है : विज • सिरसा के कालांवाली में कल होगी यूथ मैराथन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिखाएंगे झंडी • गुरु साहिबान की शिक्षाएं समाज को एकता, सेवा, त्याग और सद्भाव का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • किसानों के हकों पर डाका डाल रही भाजपा सरकार : अजय सिंह चौटाला

पंजाब

विशेष लोक अदालत में पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण द्वारा चेक बाउंस के 5,267 मामलों का निपटारा; 206.63 करोड़ रुपये की राशि के समझौते

21 नवंबर, 2026 09:12 PM
चंडीगढ़ : राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (नालसा) के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण (पी.एस.एल.एस.ए.) द्वारा परक्राम्य लिखत अधिनियम  के अंतर्गत आने वाले मामलों, जिनमें चेक बाउंस के मामले भी शामिल हैं, के निपटारे के लिए पंजाब के सभी 23 जिलों में विशेष लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

यह विशेष लोक अदालत पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश एवं पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति श्री अश्वनी कुमार मिश्रा की कुशल संरक्षण तथा पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री दीपक सिब्बल के योग्य मार्गदर्शन में आयोजित की गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण के सदस्य सचिव (प्रभारी) श्री अरुण कुमार अग्रवाल ने बताया कि लोगों को शीघ्र न्याय उपलब्ध करवाने और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य के सभी जिलों में कुल 201 लोक अदालत पीठों का गठन किया गया था। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों, वकीलों, पैरा-लीगल स्वयंसेवकों और आम लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा आपसी सहमति और बातचीत के माध्यम से मामलों के सौहार्दपूर्ण निपटारे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस विशेष अभियान के दौरान राज्यभर में कुल 22,723 मामले सुनवाई के लिए लिए गए, जिनमें 639.37 करोड़ रुपये की राशि शामिल थी। आपसी सहमति से मामलों के निपटारे के लिए किए गए सामूहिक प्रयासों के परिणामस्वरूप 5,267 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया तथा 206.63 करोड़ रुपये की राशि के समझौते हुए। इससे संबंधित पक्षों को तत्काल वित्तीय एवं कानूनी राहत मिली।

यह पहल अदालतों में लंबित मामलों की संख्या कम करने तथा मुकदमेबाजी में लगने वाले लंबे समय, अनावश्यक खर्चों और कानूनी प्रक्रिया में होने वाली देरी से लोगों को राहत दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण ने राज्य के सभी नागरिकों को सुगम, किफायती और त्वरित न्याय उपलब्ध करवाने तथा वैकल्पिक विवाद निपटारा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

स्वतंत्रता सेनानी महाराज कृष्ण खन्ना के नाम पर हुआ लाजपत नगर से गुलाब पार्क तक सड़क का नामकरण

स्वतंत्रता सेनानी महाराज कृष्ण खन्ना के नाम पर हुआ लाजपत नगर से गुलाब पार्क तक सड़क का नामकरण

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में सजाए गए विशाल नगर कीर्तन में डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने की शिरकत

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में सजाए गए विशाल नगर कीर्तन में डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने की शिरकत

श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई; पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज: बरिंदर कुमार गोयल

श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई; पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज: बरिंदर कुमार गोयल

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 305वां दिन: पंजाब पुलिस ने 570 स्थानों पर की छापेमारी; 219 व्यक्ति काबू

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 305वां दिन: पंजाब पुलिस ने 570 स्थानों पर की छापेमारी; 219 व्यक्ति काबू

एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड: दूसरा शूटर भूपिंदर उर्फ भिंदा अमृतसर से काबू ; दोनों हमलावर अब पुलिस की गिरफ्त में

एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड: दूसरा शूटर भूपिंदर उर्फ भिंदा अमृतसर से काबू ; दोनों हमलावर अब पुलिस की गिरफ्त में

श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई; पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज: बरिंदर कुमार गोयल

श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई; पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज: बरिंदर कुमार गोयल

भगवंत सिंह मान सरकार की पहल ‘पंजाब दा करोड़पति’ युवाओं की बौद्धिक क्षमता को निखारेगी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

भगवंत सिंह मान सरकार की पहल ‘पंजाब दा करोड़पति’ युवाओं की बौद्धिक क्षमता को निखारेगी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्पष्ट संदेश- पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है: मेयर सरबजीत सिंह समाना

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्पष्ट संदेश- पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है: मेयर सरबजीत सिंह समाना

2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि: गुरमीत सिंह खुड्डियां

2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि: गुरमीत सिंह खुड्डियां

पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक