Thursday, June 11, 2026
BREAKING
ट्रंप ने USMCA पर फिर बढ़ाई अनिश्चितता, कहा- “मुझे नहीं पता कि इसे रिन्यू करूंगा या नहीं” स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर पीट हेगसेथ का बड़ा बयान, बोले- ईरान हमारी राह नहीं रोक सकता चीन एक नकली दलाई लामा सामने लाएगा: अमेरिकी लॉमेकर का सख्त अलर्ट अमेरिका ने ईरान पर फिर किए हमले, ट्रंप ने कहा- समझौते के करीब थे, लेक‍िन वो हमें टालते रहे अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी में गिरावट पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा तो क्रूड ऑयल 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है: रिपोर्ट वैश्विक अनिश्चितता का असर, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में फीफा विश्व कप 2026 का आगाज़ आज, उद्घाटन मैच में मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने 600 करोड़ से बढ़कर 10,228 करोड़ रुपए पहुंचा राजस्थान का रेलवे बजट, सीमावर्ती क्षेत्रों में रेलवे और कनेक्टिविटी को प्राथमिकता: अश्विनी वैष्णव 'विकसित भारत' के साझा विजन को साकार करने में केंद्र और राज्यों के सामूहिक प्रयास अहम भूमिका निभाएंगे: पीएम मोदी

खेल

विवाद और बेन स्टोक्स का पुराना नाता, स्टार ऑलराउंडर के करियर पर मंडरा रहे संकट के बादल

11 जून, 2026 02:34 PM

बेन स्टोक्स की गिनती विश्व के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में की जाती है। स्टोक्स अकेले दम पर इंग्लैंड को कई यादगार मुकाबले जीता चुके हैं। हालांकि, बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करने के लिए मशहूर स्टोक्स का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। एक और विवाद के बाद अब स्टोक्स के इंटरनेशनल करियर पर संकट के बादल छा गए हैं।

दरअसल, लॉर्ड्स के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली जीत के बाद स्टोक्स और इंग्लैंड टीम ने पब और नाइट क्लब में जाकर खूब जश्न मनाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी दौरान स्टोक्स और गस एटकिंसन एक विवाद में पड़ गए, जहां रग्बी टीम के खिलाड़ियों से स्टोक्स-एटकिंसन की मारपीट तक हो गई। यह विवाद अब तूल पकड़ चुका है और स्टोक्स एक बार फिर जांच के घेरे में आ गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए स्टोक्स और एटकिंसन को टीम से ड्रॉप भी कर दिया गया है और जो रूट को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले के बाद स्टोक्स के भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब स्टोक्स किसी विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं। साल 2017 में भी इसी तरह नाइट क्लब में मारपीट में शामिल रहे थे। इस मुकाबले में मुकदमा तक दर्ज हो गया था। वहीं, 2013 में स्टोक्स को जरूरत से अधिक शराब पीने की वजह से इंग्लैंड लायंस के दौरे से वापस भेज दिया गया था।

ताजा विवाद के बाद ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि स्टोक्स को शायद कप्तानी से हाथ धोना पड़े और उनके करियर पर भी खतरा मंडरा रहा है। सिर्फ इंग्लैंड ही नहीं, बल्कि विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक स्टोक्स अपनी खराब आदतों के कारण खुद के पैरों पर ही कुल्हाड़ी मारने का काम करते हैं।

हालांकि, सिर्फ स्टोक्स ही नहीं, इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में टीम के दिग्गज ऑलराउंडर्स की कहानी कुछ ऐसी ही रही है। एंड्रयू फ्लिंटॉफ 2005 में एशेज सीरीज जीतने के बाद अधिक मात्रा में शराब पीने की वजह से विवादों में रहे थे। इसके साथ ही मैदान पर उनका आचरण हमेशा ही सुर्खियां का हिस्सा रहा। फ्लिंटॉफ से उपकप्तानी ले ली गई थी और उन पर एक मैच का बैन भी लगाया गया था। इंग्लैंड के एक और महान ऑलराउंडर इयान बॉथम भी 1986 में गांजा पीने की वजह से 63 दिनों के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा निलंबित कर दिए गए थे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

फीफा विश्व कप 2026 का आगाज़ आज, उद्घाटन मैच में मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने

फीफा विश्व कप 2026 का आगाज़ आज, उद्घाटन मैच में मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने

महिला टी20 विश्व कप: इन कारणों की वजह से खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही भारतीय टीम

महिला टी20 विश्व कप: इन कारणों की वजह से खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही भारतीय टीम

भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पांड्या

महिला टी20 विश्व कप: इन पांच युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी निगाहें, नंदिनी शर्मा का नाम भी शामिल

महिला टी20 विश्व कप: इन पांच युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी निगाहें, नंदिनी शर्मा का नाम भी शामिल

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, साहिबजादा फरहान को सौंपी गई कप्तानी

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, साहिबजादा फरहान को सौंपी गई कप्तानी

सिर्फ 6 बल्लेबाज, जिनके नाम विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शतक

सिर्फ 6 बल्लेबाज, जिनके नाम विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शतक

'गेंद को टर्न कराना मेरी ताकत, सही जगह पर गेंदबाजी से मिली सफलता': मानव सुथार

'गेंद को टर्न कराना मेरी ताकत, सही जगह पर गेंदबाजी से मिली सफलता': मानव सुथार

ऑस्ट्रेलिया ने किया ODI टीम का ऐलान, वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी अभी भी टीम से बाहर

ऑस्ट्रेलिया ने किया ODI टीम का ऐलान, वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी अभी भी टीम से बाहर

क्या हरमनप्रीत कौर का यह आखिरी वर्ल्ड कप है? भारतीय कप्तान ने भरी सभा में कर दी बोलती बंद

क्या हरमनप्रीत कौर का यह आखिरी वर्ल्ड कप है? भारतीय कप्तान ने भरी सभा में कर दी बोलती बंद

‘अगर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान हैं, तो वैभव सूर्यवंशी भगवान का बेटा हो सकता है’

‘अगर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान हैं, तो वैभव सूर्यवंशी भगवान का बेटा हो सकता है’