Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

राष्ट्रीय

विपक्ष ने किया लोगों को भ्रमित, गैस की कोई किल्लत नहीं: मनोज तिवारी

21 मार्च, 2026 07:30 PM

नई दिल्ली : भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मौजूदा समय में गैस की कोई किल्लत नहीं है। लोग बिना किसी समस्या के गैस की बुकिंग कर पा रहे हैं। उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आ रही है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर करी है कि किसी को भी गैस की दिक्कत नहीं हो। हम इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि विपक्ष ने शुरू में ऐसा माहौल बना दिया, जिससे लोगों के बीच में इस बात को लेकर डर पैदा होगा कि गैस की किल्लत है। लोगों ने जल्दबाजी में बहुत सारी बुकिंग करा दी। इसी वजह से अव्यवस्था का माहौल पैदा हो गया। भाजपा सांसद ने साफ किया कि जिन लोगों को कमर्शियल सिलेंडर चाहिए, उन्हें हो सकता है कि निर्धारित समय अवधि से विलंब में सिलेंडर मिले, क्योंकि मौजूदा समय में हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि गैस सिलेंडर वितरण प्रणाली को सुचारू बनाने के लिए हम मौजूदा समय में पूरी व्यवस्था को सुचारू करने का काम करें, ताकि किसी को भी कोई समस्या नहीं हो। गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ लोगों ने फैक खबरें फैला दी। इससे लोग भ्रमित हो गए और कुछ गैस की कालाबाजारी करने पर भी उतारू हो गए।

उन्होंने कहा कि हम मौजूदा समय में इस पूरी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में काम कर रहे हैं, ताकि किसी को भी कोई दिक्कत नहीं हो। मैं एक बात पूरी जिम्मेदारी से कहना चाहता हूं कि गैस सुचारू रूप से आवंटित होती रहेगी। किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। साथ ही लोग इस बात का ध्यान रखें कि समय पर गैस की बुकिंग करा लें, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।

उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एक समय में ऐसा लग रहा था कि प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस को नई दिशा देने का काम करेगी। वो कांग्रेस को आगे लेकर जाएगी, लेकिन अब राहुल गांधी की मौजूदा स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा है कि अगर सबसे ज्यादा किसी की छवि धूमिल हुई है, तो वो प्रियंका गांधी वाड्रा ही हैं। साथ ही अब मुझे कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता है कि देश की जनता अब इस परिवार को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करने वाली है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी