Wednesday, August 26, 2026
BREAKING
गुरमीत सिंह खुड्डियां ने विभिन्न यूनियनों और वेटरनरी इंस्पेक्टरों से की बातचीत; विभाग को जायज मांगों के समाधान के निर्देश राखी के त्यौहार पर भगवंत सिंह मान ने निभाया ‘भाई’ का फर्ज, 1.37 लाख सत्कार सखियों के खातों में डाली सम्मान राशि पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 और +91 1616650355 जारी पंजाब में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 92 ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे: तरुनप्रीत सिंह सोंद संत कबीर कुटीर पहुंचीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बांधी राखी भिवानी और दादरी में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद कांग्रेस ने गुरुग्राम को बनाया मिलेनियम सिटी और आईटी हब, बीजेपी ने किया बर्बाद : भूपेंद्र हुड्डा सूक्ष्म पोषक तत्वों व एकीकृत कीट प्रबंधन पर मिलेगा अनुदान : श्याम सिंह राणा ओवैसी पहले पढ़ें फिर सनातन पर बोलें, सारी मनुस्मृति को गलत कहना सनातन का अपमान” : अनिल विज हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

हिमाचल

विधानसभा-शून्यकाल : प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान में घर बनाने को 7 लाख देंगे : सुक्खू

26 अगस्त, 2026 06:54 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा से घर को हुए नुक्सान की भरपाई के लिए सरकार 7 लाख रुपए देगी। उन्होंने यह जानकारी विधायक बिक्रम सिंह की तरफ से शून्यकाल के दौरान ऊना जिला के पीरनिगाह (पीर सुलई) और उसके आसपास के क्षेत्रों में मानसून की भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही का उत्तर देते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरे मामले का अध्ययन करेगी और डी.सी. से इसकी रिपोर्ट मंगवाई जाएगी। पात्र पाए जाने पर सरकार प्रभावितों को विशेष आपदा राहत पैकेज के तहत मुआवजा देगी।

जीत राम कटवाल ने उठाया आईआरडीपी सर्वे का मामला
विधायक जीत राम कटवाल ने शून्यकाल के दौरान आईआरडीपी सर्वे का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि कई लोग, जिन्होंने एक दिन भी मनरेगा में काम नहीं किया है, वे इस श्रेणी में नहीं आ पा रहे हैं। उनके क्षेत्र में 25 से 27 वर्ष की 3 ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने पतियों को खोया है और वे पात्रता की श्रेणी में नहीं आ पा रही हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिला में पात्र लोगों को आय प्रमाण पत्र नहीं मिल रहे हैं तथा बहुत से पात्र व्यक्तियों को सूची से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा इस बार सिर्फ 33 फीसदी लोग आईआरडीपी के पात्र पाए गए हैं।

20 सितम्बर तक हो सकेगा आईआरडीपी चयन : अनिरुद्ध
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि आईआरडीपी के 9वें चरण का काम 20 सितम्बर तक चलेगा, जिसमें पात्र लोगों को शामिल किया जाएगा। सरकार ने सभी डीसी को इस बारे में पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि आईआरडीपी चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए संबंधित एसडीएम और बीडीओ को शामिल किया गया है। इसके लिए 75 हजार रुपए की आय सीमा निर्धारित की गई है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Hamirpur: लॉटरी टैंडर तत्काल वापस लें, हिमाचल में जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं : अनुराग

Hamirpur: लॉटरी टैंडर तत्काल वापस लें, हिमाचल में जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं : अनुराग

Shimla: विधानसभा परिसर में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं

Shimla: विधानसभा परिसर में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं

विधानसभा प्रश्नकाल : आऊटसोर्स को कम करने की नीति पर काम कर रही सरकार : सुक्खू

विधानसभा प्रश्नकाल : आऊटसोर्स को कम करने की नीति पर काम कर रही सरकार : सुक्खू

Shimla: अग्निवीर योजना को बंद करने की उठी मांग, केंद्र को पत्र लिखेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू

Shimla: अग्निवीर योजना को बंद करने की उठी मांग, केंद्र को पत्र लिखेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल में 80 जगहों पर बन रहे ई-बसों के लिए 'चार्जिंग पॉइंट', HRTC का आधुनिकीकरण पर जोर

हिमाचल में 80 जगहों पर बन रहे ई-बसों के लिए 'चार्जिंग पॉइंट', HRTC का आधुनिकीकरण पर जोर

व्यावसायिक प्रशिक्षकों की मांगों पर शिक्षा मंत्री के साथ बैठक आयोजित, मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न सेवा सुविधाओं पर सकारात्मक निर्णय

व्यावसायिक प्रशिक्षकों की मांगों पर शिक्षा मंत्री के साथ बैठक आयोजित, मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न सेवा सुविधाओं पर सकारात्मक निर्णय

CM सुक्खू की वाराणसी में टूर ऑप्रेटर्स से खास अपील, पर्यटकों को दिखाएं हिमाचल के अनछुए पर्यटन स्थल

CM सुक्खू की वाराणसी में टूर ऑप्रेटर्स से खास अपील, पर्यटकों को दिखाएं हिमाचल के अनछुए पर्यटन स्थल

Himachal: भाजपा विधायक दल ने रिज पर कांग्रेस के खिलाफ दिया धरना, महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने गाया राष्ट्रगीत

Himachal: भाजपा विधायक दल ने रिज पर कांग्रेस के खिलाफ दिया धरना, महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने गाया राष्ट्रगीत

हिमाचल विधानसभा में वंदे मातरम और राष्ट्रगान के अपमान पर फिर हुआ हंगामा, CM सुक्खू ने लगाया ये आरोप

हिमाचल विधानसभा में वंदे मातरम और राष्ट्रगान के अपमान पर फिर हुआ हंगामा, CM सुक्खू ने लगाया ये आरोप

हिमाचल के 65 उद्योगों में बनी 82 दवाओं के सैंपल फेल, सीडीएससीओ की कार्रवाई, फार्मा कंपनियों को नोटिस

हिमाचल के 65 उद्योगों में बनी 82 दवाओं के सैंपल फेल, सीडीएससीओ की कार्रवाई, फार्मा कंपनियों को नोटिस