Wednesday, October 14, 2026
BREAKING
• भारत को चिप इंडस्ट्री के लिए क्रिटिकल मटीरियल का मजबूत इकोसिस्टम बनाना होगा: अश्विनी वैष्णव • DRDO का प्लेटफार्म, हथियारों के परीक्षण से जुड़ी अहम सूचनाओं को मिलेगी सुरक्षा • मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान • पीएम मोदी ने पोप लियो XIV के जल्द स्वस्थ होने की कामना की • 5जी और डिजिटल कनेक्टिविटी में भारत का मॉडल दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत, अगली क्रांति में निभा सकता है अहम भूमिका : जीएसएमए चेयर • एक नवंबर तक पूरे हों सीवर-पेयजल पाइपलाइन के अधूरे कार्य, खोदी गई सड़कों की तत्काल मरम्मत: सीएम धामी • दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता • वैशाली नाव हादसा: मासूमों की मौत पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक, पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा • हस्तशिल्प निर्यात में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह • पीएम मोदी ने सुभाषित में साझा किया दुर्गा सप्तशती का पावन श्लोक, मां नारायणी को किया सादर नमन

बाज़ार

विदेशी मुद्रा बाजार पर RBI की नजर, उतार-चढ़ाव कम करने के लिए जारी रहेंगे जरूरी कदम : वित्त मंत्री

14 अक्टूबर, 2026 04:46 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : रुपये में गिरावट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की प्राथमिकता घरेलू मुद्रा के किसी स्तर का बचाव करना नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित माहौल तैयार करना है। राष्ट्रीय राजधानी में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में उन्होंने कहा कि वैश्विक कारणों के चलते रुपये पर दबाव के बीच केंद्रीय बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए लगातार कदम उठाता रहेगा। उन्होंने कहा, “आरबीआई रुपए में स्थिरता बनाए रखने के लिए अपने नियामक उपायों के जरिए अहम कोशिशें कर रहा है। वे रुपए को किसी खास स्तर पर बनाए करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।”सीतारमण ने कहा, “आगे भी इसी तरह के उपाय जारी रहेंगे।”

उनका यह बयान तब आया है जब हाल ही में भारतीय रुपये में गिरावट के बाद मुद्रा बाजार को स्थिर करने के लिए केंद्रीय बैंक ने कई कदम उठाए थे। इससे पहले अक्टूबर में, केंद्रीय बैंक ने सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों के लिए एक खास डॉलर लिक्विडिटी विंडो खोली थी, कैंसल किए गए फॉरेन-एक्सचेंज डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स को फिर से बुक करने के नियमों को कड़ा किया था और बिना अंडरलाइंग एक्सपोजर वाले कुछ डेरिवेटिव ट्रांजैक्शन की लिमिट को 100 मिलियन डॉलर से घटाकर 5 मिलियन डॉलर कर दिया था। हालांकि, इन उपायों से मार्केट को भरोसा मिला और रुपया मजबूत होकर 94.50 प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया है।

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि नीति-निर्माता राजकोषीय अनुशासन और पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार के जरिए मजबूत व्यापक आर्थिक आधार बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। उन्होंने तर्क दिया कि हाल ही में मुद्रा में आई ज्यादातर कमजोरी ऐसे कारणों से है जो भारत के नियंत्रण से बाहर हैं। उन्होंने कहा, “पिछले डेढ़ साल में रुपए की कीमत में काफी गिरावट आई है और इसे रोकने के लिए उपाय किए गए हैं।” उनके अनुसार, “लेकिन इसके पीछे कई कारण हैं और मेरा मानना है कि उनमें से ज्यादातर देश के बाहर की चुनौतियों से जुड़े हैं।” मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 77 पैसे मजबूत होकर 95.05 पर पहुंच गया। भारत की आर्थिक मजबूती पर भरोसा जताते हुए मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बैंक सतर्क रहेगा और अगर जरूरत पड़ी तो मुद्रा बाजार में अस्थिरता को रोकने के लिए अतिरिक्त कदम उठाएगा।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

सितंबर में थोक मुद्रास्फीति 11.39 प्रतिशत पर पहुंची, आउटपुट पीपीआई भी बढ़ा

सितंबर में थोक मुद्रास्फीति 11.39 प्रतिशत पर पहुंची, आउटपुट पीपीआई भी बढ़ा

त्योहारी सीजन में देश में 7 लाख करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान : कैट

त्योहारी सीजन में देश में 7 लाख करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान : कैट

आईटी शेयरों में तेजी से संभला बाजार, सेंसेक्स 16 अंक चढ़ा; निफ्टी मामूली गिरावट के साथ खुला

आईटी शेयरों में तेजी से संभला बाजार, सेंसेक्स 16 अंक चढ़ा; निफ्टी मामूली गिरावट के साथ खुला

दिवाली के बाद चुनिंदा यूपीआई लेनदेन पर लागू होगा एमडीआर, एनपीसीआई ने लिया फैसला

दिवाली के बाद चुनिंदा यूपीआई लेनदेन पर लागू होगा एमडीआर, एनपीसीआई ने लिया फैसला

पीयूष गोयल ने कारोबारियों से 2030 तक भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की अपील की

पीयूष गोयल ने कारोबारियों से 2030 तक भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की अपील की

होर्मुज समझौता बंद होने से 2026 में खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्थाओं में गिरावट की आशंका, क्रूड ऑयल की कीमत 95.74 डॉलर रहने का अनुमान: आईएमएफ

होर्मुज समझौता बंद होने से 2026 में खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्थाओं में गिरावट की आशंका, क्रूड ऑयल की कीमत 95.74 डॉलर रहने का अनुमान: आईएमएफ

RBI के नए CRR नियमों से बैंकों की फंडिंग लागत 1-2 बेसिस पॉइंट बढ़ सकती है: Jefferies

RBI के नए CRR नियमों से बैंकों की फंडिंग लागत 1-2 बेसिस पॉइंट बढ़ सकती है: Jefferies

आरबीआई के सख्त कदमों के बाद रुपए को मिली मजबूती, 95.76 प्रति डॉलर पर खुला

आरबीआई के सख्त कदमों के बाद रुपए को मिली मजबूती, 95.76 प्रति डॉलर पर खुला

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स में 412 अंकों की बढ़त; निफ्टी में 0.58 प्रतिशत की तेजी

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स में 412 अंकों की बढ़त; निफ्टी में 0.58 प्रतिशत की तेजी

अमेरिकी सरकार द्वारा पीईआरएम निलंबन से कारोबार पर नहीं पड़ेगा बड़ा असर: इंफोसिस

अमेरिकी सरकार द्वारा पीईआरएम निलंबन से कारोबार पर नहीं पड़ेगा बड़ा असर: इंफोसिस