Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

मनोरंजन

'लॉक अप 2' से बाहर होने के बाद पामेला सेरेना ने खोले कई राज, आकांक्षा चमोला से दोस्ती और मैच-फिक्सिंग सीक्रेट पर की बात

03 अगस्त, 2026 04:01 PM

मुंबई : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में के हालिया एलिमिनेशन राउंड में पामेला सेरेना और आकांक्षा चौधरी का सफर खत्म हो गया। शो से बाहर आने के बाद पामेला ने समाचार एजेंसी से खास बातचीत में अपने पूरे सफर, शो के अंदर बने रिश्तों, कंटेस्टेंट्स के व्यवहार और अपने कुछ पुराने सीक्रेट्स को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि भारत के रियलिटी शो में काम करने का अनुभव उनके लिए काफी अलग और सीखने वाला रहा।

समाचार एजेंसी से बात करते हुए पामेला ने कहा, "यूएई और यूके में जो रियलिटी टीवी शो होते हैं, उनमें काफी हंगामा, मारपीट और बवाल देखने को मिलता है, लेकिन भारत आकर मैंने बहुत कुछ सीखा है। यहां रियलिटी शो बहुत स्ट्रैटजी के साथ खेला जाता है। आपको बहुत ध्यान रखना पड़ता है कि आप क्या कहते हैं और क्या करते हैं, क्योंकि यहां लोग काफी सेंसिटिव हैं।"

शो में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स और सबसे ज्यादा सेंसिटिव लोगों के बारे में बात करते हुए पामेला ने कहा, "मैंने सभी को बहुत ध्यान से देखा है। हर कंटेस्टेंट में कुछ न कुछ खास है लेकिन अगर सबसे ज्यादा सेंसिटिव लोगों की बात करूं तो हर्षद और शिवांगी ऐसे हैं, जो किसी का मजाक या कमेंट आसानी से नहीं ले पाते।"

उन्होंने आकांक्षा चौधरी को लेकर भी अपनी राय रखी। पामेला ने कहा, ''शो के दौरान आकांक्षा का असली व्यक्तित्व धीरे-धीरे सामने आया। कैमरे के सामने उनका व्यवहार वैसा नहीं था, जैसा उन्होंने शुरुआत में सोचा था। आकांक्षा ने शो में अपना असली रंग दिखाया।''

'लॉक अप 2' से बाहर होने से पहले पामेला सेरेना ने शो में अपने कई सीक्रेट्स भी साझा किए थे। उन्होंने एक टास्क के दौरान अपने पुराने समय से जुड़ा एक खुलासा किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि स्टूडेंट लाइफ के दौरान वह क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी करती थीं।

पामेला ने समाचार एजेंसी से बातचीत में हा, ''मैंने अपने सीक्रेट में मैच फिक्सिंग को लेकर बात की थी, लेकिन उस समय मैं बहुत छोटी थी। मैं करीब 15-16 साल की थी लेकिन अब जब मैं बड़ी हो गई हूं तो मुझे इसका पछतावा होता है। मुझे इस पर बिल्कुल भी गर्व नहीं है।''

शो में आकांक्षा चमोला के साथ उनकी दोस्ती और उस पर उठे सवालों को लेकर भी पामेला ने अपनी बात रखी। आकांक्षा के साथ लेस्बियन एंगल को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि वह दोस्ती को किसी की पहचान के आधार पर नहीं आंकती हैं।

पामेला ने कहा, ''जब मैं शो में आई थी, तब मैं किसी को नहीं जानती थी। मैंने जो रिश्ते बनाए, वे काफी सोच-समझकर बनाए थे। मुझे लोगों पर जल्दी भरोसा नहीं होता। आकांक्षा के साथ मेरी दोस्ती और लॉयल्टी पूरी थी, लेकिन बाद में कुछ लोगों ने उसके कान भर दिए। जहां तक बायसेक्शुअल होने की बात है, तो मेरी दोस्त है और मैं दोस्ती को इस आधार पर नहीं मापती।''

पामेला ने आकांक्षा चमोला के उस बयान पर भी सफाई दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि गौरव से अच्छा तो उनका कुत्ता शो में आ जाता। पामेला ने कहा, ''इस बयान को गलत तरीके से समझा गया। आकांक्षा ने यह बात मजाकिया अंदाज में अपने माता-पिता को लेकर कही थी। इसका गौरव से कोई संबंध नहीं था। उसने कहा था कि शो में उसके पेरेंट्स पहले आ जाते और फिर उससे मिलने उसका डॉगी भी आ जाता।''

शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान को लेकर भी पामेला ने अपनी राय साझा की। उन्होंने दोनों की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों ने शो को काफी मनोरंजक बनाया है। खासतौर पर फराह खान के तंज और वन लाइनर्स उन्हें बहुत पसंद आते हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज