Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

मनोरंजन

लॉकअप 2 इवेंट में सलमान खान-संजय दत्त पर पूछा गया ऐसा सवाल, चिढ़े रितेश देशमुख बोले- आपके…

23 जून, 2026 01:39 PM

रितेश देशमुख इस बार लॉकअप का दूसरा सीजन होस्ट करने वाले हैं। सोमवार को एक इवेंट में जर्नलिस्ट ने सलमान खान और संजय दत्त से जुड़ा ऐसा सवाल पूछा कि रितेश भड़क गए। रितेश देशमुख इस बार फराह खान के साथ लॉकअप होस्ट करने वाले हैं। मुंबई में 22 जून को शो से जुड़ा एक इवेंट हुआ। इसमें एक जर्नलिस्ट ने रितेश से ऐसा सवाल पूछ दिया कि वे भड़क गए। उनसे पूछा गया था कि क्या वह अपने करीबी दोस्त सलमान खान और संजय दत्त को लॉकअप में लाना चाहेंगे। इवेंट की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सवाल पर चिढ़ गए रितेश
वायरल क्लिप में रितेश इवेंट में दिख रहे हैं। सामने से एक जर्नलिस्ट उनसे सवाल करता है, 'जो आपके सबसे करीबी दोस्त हैं सलमान खान, संजय दत्त, इन्हें काफी एक्सपीरियंस है लॉकअप का। क्या आप इन्हें नेटफ्लिक्स के लॉकअप में लाएंगे और सजा क्या देंगे?' इस पर रितेश बोलते हैं, 'सबसे पहले मुझे नहीं लगता कि आपके सवाल का जवाब देकर मैं कोई टिप्पणी देना चाहूंगा।' इस पर जर्नलिस्ट ने कहा, बहुत ही सिंपल सा सवाल है। इस पर रितेश इरिटेट हो गए और बोले, मुझे जवाब नहीं देना है। इस पर फिर से सवाल आया, क्या आप उन्हें लॉकअप में लाएंगे? रितेश बोले, 'मैं नहीं लाऊंगा क्योंकि मेरा काम होस्टिंग का है। जो इनमेट्स आते हैं, मुझे नहीं पता होता है, हम सिर्फ होस्ट हैं। जो भी गेस्ट आते हैं लॉकअप में, हम उनसे बात करते हैं।'

इस बार क्या होगा लॉकअप में
लॉकअप का दूसरा सीजन सच या सजा 27 जून 2026 से शुरू हो रहा है। इस बार कंगना रनौत की जगह रितेश देशमुख और फराह खान शो होस्ट करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो छह हफ्ते चलेगा। इस सीजन में 14 लोग इनमेट्स होंगे। उन्हें एक जेल में रखा जाएगा। बिग बॉस की तरह बाहर की दुनिया से उनका लेना-देना नहीं होगा। उन्हें घर जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी और कुछ कड़े नियम मानने होंगे। जेल के अंदर इनमेट्स को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा साथ ही अंदर साथियों से होने वाले क्लैशेज से भी निपटना पड़ेगा।

कौन होंगे कंटेस्टेंट
सोमवार को लॉकअप के तीन कंटेस्टेंट के बारे में बताया गया है। पूरी लिस्ट अभी रिवील नहीं हुई है। ये तीन पार्टिसिपेंट्स राम कपूर, शिवांगी जोशी और पामेला सेरेना हैं। बाकी इस बार शो में कौन होगा, इस पर सिर्फ गेस वर्क चल रहा है। चर्चा है कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और कृषा कपिला भी शो में आ सकते हैं। हालांकि उनकी या चैनल की तरफ से कोई ऑफिशियल सूचना नहीं है। एकता का कहना है क इस बार शो का फॉर्मैट पहले से अलग होगा।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक