Thursday, September 17, 2026
BREAKING
भारत बनाम अफगानिस्तान: तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के निशाने पर होंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को छोड़ेंगे पीछे मैथ्यू वेड ने बीबीएल से लिया संन्यास, कोचिंग करियर पर फोकस करेंगे एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती और नीतीश कुमार रेड्डी, विपराज निगम करेंगे रिप्लेस वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ऋतुराज की वापसी, नमन धीर को पहली बार मौका वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी टीम पर दबाव होगा: रास्किन्हा पल्लवी जोशी को 'विवेक अग्निहोत्री की पत्नी' कहे जाने पर भड़के निर्देशक, पूछा-ये कैसी पत्रकारिता है '7 दिन में माफी मांगो...' दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर सेलेब्स ने दी बधाई, अनूप जलोटा बोले-परमानेंट पीएम बने रहें लैट्रिन वाली फीलिंग…,सिद्धार्थ मल्होत्रा का भोजपुरी पर किया पुराना कमेंट वायरल पाकिस्तानी एक्टर ने किया कटरीना कैफ का सपोर्ट, कहा- अगर महिला पुरुष के पैमाने पर खरी नहीं उतरी तो...

मनोरंजन

लैट्रिन वाली फीलिंग…,सिद्धार्थ मल्होत्रा का भोजपुरी पर किया पुराना कमेंट वायरल

17 सितंबर, 2026 02:40 PM

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अपनी अपकमिंग फिल्म 'द वन' (The Vvan) के प्रमोशन में लगे हुए हैं। यह फिल्म बिहार की संस्कृति और लोकआस्था के महापर्व 'छठ' पर आधारित है। हालांकि, फिल्म के प्रचार-प्रसार के बीच सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ का एक पुराना और विवादित बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर नए विवाद को जन्म दे दिया है।

भोजपुरी भाषा पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का कमेंट
वायरल हो रहा यह वीडियो रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ के समय का है। उस वक्त सिद्धार्थ अपनी फिल्म ‘अय्यारी’ का प्रमोशन करने के लिए अपने को-एक्टर मनोज वाजपेयी के साथ शो में पहुंचे थे। शो के दौरान होस्ट सलमान खान और मनोज वाजपेयी ने सिद्धार्थ को भोजपुरी में एक डायलॉग बोलने के लिए कहा था। सिद्धार्थ ने डायलॉग दोहराने की कोशिश की, लेकिन उसके ठीक बाद उन्होंने कहा, ‘लैट्रिन जैसी फीलिंग आ रही है।’

मचा था बवाल
इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भारी गुस्सा देखने को मिला था और लोगों ने सिद्धार्थ पर भोजपुरी भाषा और बिहारी संस्कृति का अपमान करने का आरोप लगाया था। विवाद बढ़ता देख अभिनेता ने सोशल मीडिया पर माफीनामा जारी किया था।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मांगी थी माफी
सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा था, ‘हाल ही में मैंने एक टीवी शो के दौरान एक नई भाषा बोलने का प्रयास किया था। इस प्रक्रिया में अगर अनजाने में मैंने किसी की भावनाओं या संवेदनाओं को ठेस पहुंचाई हो, तो मैं माफी मांगता हूं और आपको यकीन दिलाता हूं कि मेरा इरादा किसी का अनादर करने का बिल्कुल नहीं था।’

‘द वन’ पर क्या बोल रहे हैं लोग?
अब जब सिद्धार्थ की नई फिल्म 'द वन' सीधे तौर पर बिहार के सांस्कृतिक परिवेश से जुड़ी है, तो सोशल मीडिया इस पुराने क्लिप को फिर से शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि जिस भाषा का अभिनेता ने कभी मजाक उड़ाया था, अब उसी संस्कृति पर आधारित फिल्म के जरिए वाहवाही बटोरने की कोशिश की जा रही है।

कब रिलीज होने वाली है ‘द वन’?
‘द वन’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनुप सोनी है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पल्लवी जोशी को 'विवेक अग्निहोत्री की पत्नी' कहे जाने पर भड़के निर्देशक, पूछा-ये कैसी पत्रकारिता है

पल्लवी जोशी को 'विवेक अग्निहोत्री की पत्नी' कहे जाने पर भड़के निर्देशक, पूछा-ये कैसी पत्रकारिता है

'7 दिन में माफी मांगो...' दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

'7 दिन में माफी मांगो...' दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर सेलेब्स ने दी बधाई, अनूप जलोटा बोले-परमानेंट पीएम बने रहें

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर सेलेब्स ने दी बधाई, अनूप जलोटा बोले-परमानेंट पीएम बने रहें

पाकिस्तानी एक्टर ने किया कटरीना कैफ का सपोर्ट, कहा- अगर महिला पुरुष के पैमाने पर खरी नहीं उतरी तो...

पाकिस्तानी एक्टर ने किया कटरीना कैफ का सपोर्ट, कहा- अगर महिला पुरुष के पैमाने पर खरी नहीं उतरी तो...

रवीना टंडन ने खोला गोविंदा संग जोड़ी का राज, बोलीं- 'करिश्मा और मेरे अलावा कोई इतनी शानदार जोड़ी नहीं बना पाया'

रवीना टंडन ने खोला गोविंदा संग जोड़ी का राज, बोलीं- 'करिश्मा और मेरे अलावा कोई इतनी शानदार जोड़ी नहीं बना पाया'

8 साल बाद टीवी पर करेंगी वापसी रश्मि देसाई, बोलीं- 'कमबैक नहीं, एक मकसद की तलाश थी'

8 साल बाद टीवी पर करेंगी वापसी रश्मि देसाई, बोलीं- 'कमबैक नहीं, एक मकसद की तलाश थी'

'थूकते होंगे भोजपुरी के लोग...', कुकिंग विवाद को लेकर आम्रपाली दुबे पर माही विज ने निकाली भड़ास

'थूकते होंगे भोजपुरी के लोग...', कुकिंग विवाद को लेकर आम्रपाली दुबे पर माही विज ने निकाली भड़ास

ट्विन बच्चों के आने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर पहला गणपति उत्सव, कहा- 'दिमाग 60 नहीं, 160 की स्पीड से चलता है'

ट्विन बच्चों के आने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर पहला गणपति उत्सव, कहा- 'दिमाग 60 नहीं, 160 की स्पीड से चलता है'

हिमांशी के आरोपों पर असीम रियाज के सपोर्ट में आए अरहान खान, बोले- वह छोटी सोच का इंसान नहीं है

हिमांशी के आरोपों पर असीम रियाज के सपोर्ट में आए अरहान खान, बोले- वह छोटी सोच का इंसान नहीं है

राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-'फेवर के बावजूद तुम्हें स्वीपर की नौकरी भी नहीं मिली'

राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-'फेवर के बावजूद तुम्हें स्वीपर की नौकरी भी नहीं मिली'