Saturday, September 26, 2026
BREAKING
• पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी • कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत 15 लाख रुपये के स्कूल प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और जनहितैषी विकास मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: डॉ. गुरप्रीत कौर मान • ‘गैंगस्टरां ते  वार’ अभियान का 249वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 581 स्थानों पर छापेमारी; 255 काबू • घरेलू पर्यटकों की संख्या 428.55 करोड़ तक पहुंची, पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय 2.76 लाख करोड़ रुपए के पार: सरकार • एसआईआर के दोनों चरणों के शेड्यूल को मिली थी सर्वसम्मत मंजूरी, चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण • सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने चिनार कॉर्प्स क्षेत्र में राष्ट्रीय राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा • ग्लोबल साउथ को अब नियम मानने नहीं, नियम बनाने होंगे: विक्रम मिस्री • भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलीफेंट 2026' हुआ तेज, पिथौरागढ़ में चल रहा है प्रशिक्षण • सपा नेता राम गोविंद चौधरी के निधन से सियासी गलियारों में शोक, अखिलेश समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मनोरंजन

'लव एंड वॉर' से विक्की कौशल का लुक आया सामने, इंटेंस किरदार में नजर आए एक्टर

26 सितंबर, 2026 06:41 PM

मुंबई : फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'लव एंड वॉर' से अभिनेता विक्की कौशल का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें उनका दमदार और इंटेंस अंदाज देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक शेयर किया, जिसमें विक्की कौशल का लुक इंटेंस, रेट्रो और स्वैग से भरपूर नजर आ रहा है। पोस्टर में विक्की गहरी नजरों से कैमरे को देख रहे हैं। उनके माथे और गाल के पास चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। उनकी आंखें गुस्से और पूरी इंटेंसिटी के साथ सीधे कैमरे की तरफ देख रही हैं। पोस्टर के साथ लिखा गया, "नजरें मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं! संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को।"

अभिनेता विक्की कौशल के लुक को फैंस और इंडस्ट्री के साथी कलाकारों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अभिनेता ऋतिक रोशन ने लिखा, "क्या बात है।" विक्की कौशल के पिता शाम कौशल ने लिखा, "तुम पर नाज है, पुत्तर। रब दी मेहर बनी रहे, जोर दी झप्पी।"
सनी कौशल ने लिखा, "अरे भाई, भाई।" इसी के साथ ही अभिनेत्री सोनम कपूर समेत कई कलाकारों ने पोस्ट में कमेंट कर प्रतिक्रिया दी।

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर यह प्रोजेक्ट जनवरी 2027 में रिलीज से पहले पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। हालांकि, फिल्म 'लव एंड वॉर' को पहले क्रिसमस 2025 पर रिलीज करने की घोषणा की गई थी लेकिन कुछ वजह से इसे टाल दिया गया था और मार्च 2026 में रिलीज करने की बात कही गई थी। अब मेकर्स ने 21 जनवरी 2027 को नई रिलीज डेट के तौर पर कंफर्म किया है।
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'लव एंड वॉर' को जंग की पृष्ठभूमि पर बनी एक रोमांटिक ड्रामा बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर और विक्की एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार में हैं, जिनकी जिंदगी आलिया के किरदार से जुड़ जाती है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक कहानी और किरदारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। 'लव एंड वॉर' दुनियाभर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

मुश्ताक खान के जनाजे में नहीं पहुंचे बड़े स्टार, रजा मुराद बोले-किसी उद्योगपति की शादी होती तो वेटर बन जाते

मुश्ताक खान के जनाजे में नहीं पहुंचे बड़े स्टार, रजा मुराद बोले-किसी उद्योगपति की शादी होती तो वेटर बन जाते

'पूजा मेरी जान' में लीड रोल को लेकर विक्रम सिंह चौहान बोले- 'किरदार ने मुझे कुछ अलग करने का मौका दिया'

'पूजा मेरी जान' में लीड रोल को लेकर विक्रम सिंह चौहान बोले- 'किरदार ने मुझे कुछ अलग करने का मौका दिया'

'ये प्रेम मोल लिया' के सेट से सौम्या टंडन ने शेयर कीं तस्वीरें, कहा-सेट पर बिताया हर पल यादगार

'ये प्रेम मोल लिया' के सेट से सौम्या टंडन ने शेयर कीं तस्वीरें, कहा-सेट पर बिताया हर पल यादगार

'भाभी तबाही' में यामी गौतम का नया अंदाज, जीवी. प्रकाश कुमार बोले- 'गाने में देसी फ्लेवर और थोड़ी सी मस्ती'

'भाभी तबाही' में यामी गौतम का नया अंदाज, जीवी. प्रकाश कुमार बोले- 'गाने में देसी फ्लेवर और थोड़ी सी मस्ती'

17 साल की उम्र में जैकी श्रॉफ के साथ काम करने से डर गई थीं करिश्मा कपूर, बोलीं- बहुत नर्वस थी

17 साल की उम्र में जैकी श्रॉफ के साथ काम करने से डर गई थीं करिश्मा कपूर, बोलीं- बहुत नर्वस थी

'महाकाव्य श्री रामायण कथा' पर पब्लिक रिव्यू , दर्शक बोले- नई पीढ़ी को जरूर देखनी चाहिए फिल्म

'महाकाव्य श्री रामायण कथा' पर पब्लिक रिव्यू , दर्शक बोले- नई पीढ़ी को जरूर देखनी चाहिए फिल्म

'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट का ग्लैमरस अवतार, सामने आया पहला पोस्टर

'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट का ग्लैमरस अवतार, सामने आया पहला पोस्टर

बर्थडे स्पेशल : डॉक्टर परिवार की बेटी ने बॉलीवुड में बनाई पहचान, 'वीर-जारा' और 'बागबान' में किया दमदार अभिनय

बर्थडे स्पेशल : डॉक्टर परिवार की बेटी ने बॉलीवुड में बनाई पहचान, 'वीर-जारा' और 'बागबान' में किया दमदार अभिनय

डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई

डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई

सलमान खान से कमल हासन तक की आवाज बन एसपी बालासुब्रमण्यम ने बनाई अलग पहचान

सलमान खान से कमल हासन तक की आवाज बन एसपी बालासुब्रमण्यम ने बनाई अलग पहचान