Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 साल पूरे, देखें सबसे लंबे करियर वाले टॉप 7 भारतीय

23 जून, 2026 02:15 PM

'हिटमैन' रोहित शर्मा ने साल 2007 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। दिग्गज बल्लेबाज रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 साल पूरे कर लिए हैं। वह फिलहाल भारत की ओर से एक फॉर्मेट में खेलते हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में न ही डेब्यू आसान है और न ही लंबे समय तक टिके रहना। यहां खिलाड़ी को अपने खेल का सर्वोच्च स्तर बनाए रखने की जरूरत होती है। ऐसे में चुनिंदा क्रिकेटर ही 10 या 15 साल से अधिक खेल पाते हैं। इस स्तर पर 19 साल तक टिके रहना तो और भी मुश्किल होता है। हालांकि, 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने यह कारनामा अंजाम दिया है। उन्होंने आज यानी 23 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 साल पूरे कर लिए हैं। रोहित ने 23 जून 2007 को अपना पहला इंटरनेशनल मैच आयरलैंड के विरुद्ध खेला था। यह वनडे मुकाबला था, जो बेलफास्ट में आयोजित हुआ। रोहित को डेब्यू मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।

दो फॉर्मेट से रिटायर हो चुके रोहित
रोहित ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच सितंबर 2007 में खेला था। वहीं, 'हिटमैन' को टेस्ट डेब्यू का अवसर 2013 में मिला था। 39 वर्षीय रोहित टेस्ट और T20I से रिटायर हो चुके हैं और सिर्फ वनडे फॉर्मेट में एक्टिव हैं। वह तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी कर चुके हैं। रोहित के नेतृत्व में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अलावा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती। उन्होंने अभी तक 20 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन बना लिए हैं। उन्होंने 67 टेस्ट में 4301, 285 वनडे में 11720 और 159 T20I में 4231 रन जुटाए। उनके बल्ले से कुल 50 इंटरनेशनल शतक निकले हैं। उन्होंने 112 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

रोहित शर्मा से आगे मोहिंदर अमरनाथ
रोहित सबसे लंबे इंटरनेशनल करियर वाले टॉप 7 भारतीयों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर आ गए हैं। उनसे आगे मोहिंदर अमरनाथ हैं। उनका 19 साल और 31 दिन का करियर रहा। भारत के लिए सबसे लंबा इंटरनेशनल करियर का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। महान बल्लेबाज सचिन 24 सालों तक एक्टिव रहे। उन्होंने 1989 में डेब्यू किया और 2013 में रिटायरमेंट लिया। वहीं, ओवरऑल सबसे लंबे इंटरनेशनल करियर का रिकॉर्ड विल्फ्रेड रोड्स के खाते में है। इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर रोड्स का 30 साल और 315 दिन का करियर था। वह 1899 से 1930 तक एक्टिव रहे थे।

भारत के लिए पुरुष क्रिकेटर का सबसे लंबा इंटरनेशनल करियर
24 साल और एक दिन - सचिन तेंदुलकर (1989-2013)

19 साल और 31 दिन - मोहिंदर अमरनाथ (1969-1989)

19 साल - रोहित शर्मा (2007-2026)

19 साल - लाला अमरनाथ (1933-1952)

18 साल और 250 दिन - आशीष नेहरा (1999-2017)

18 साल और 214 दिन - एस वेंकटराघवन (1965-1983)

18 साल और 191 दिन - अनिल कुंबले (1990-2008)

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई