Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

रूस के खिलाफ तीन फ्रेंडली मैच खेलेगी भारत की अंडर-17 फुटबॉल महिला टीम

07 अप्रैल, 2026 04:43 PM

नई दिल्ली : भारत की अंडर-17 फुटबॉल महिला टीम 11, 14 और 17 अप्रैल को रूसी शहर सोची में रूस के खिलाफ तीन फ्रेंडली मैच खेलेगी। मुख्य कोच पामेला कोंटी ने इन मुकाबलों के लिए 23 खिलाड़ियों की टीम चुनी है। ये तीनों मैच सोची के मात्सेस्ता फुटबॉल सेंटर में खेले जाएंगे। एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप चीन 2026 की तैयारी कर रही भारतीय टीम सोमवार देर रात सोची पहुंची। पिछले महीने वे मेजबान टीम के खिलाफ दो फ्रेंडली मैच खेलने के लिए यांगून गई थीं। भारतीय टीम ने दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। वहां से लौटने के बाद कोच पामेला कोंटी की टीम ने बेंगलुरु में अपना ट्रेनिंग कैंप जारी रखा था। टीम ने दो अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबलों में से पहले मैच में म्यांमार पर 2-0 से शानदार जीत हासिल की थी।

प्रितिका बर्मन ने दोनों गोल करके अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने हाफ-टाइम से ठीक पहले और फिर दूसरे हाफ की शुरुआत में गोल किया। भारत ने एक संयमित और संतुलित प्रदर्शन किया था, जिसमें अभिस्ता बसनेत और एलिजाबेथ लाकरा की अगुवाई में मजबूत डिफेंस भी देखने को मिला था, जबकि गोलकीपर मुन्नी ने कोई गोल न होने दिया था। सूजौ शहर में होने वाले एशियाई कप में भारत ग्रुप बी में 2 मई को ऑस्ट्रेलिया, 5 मई को जापान और 8 मई को लेबनान का सामना करेगा।

रूस के खिलाफ फ्रेंडली मुकाबलों के लिए भारत की अंडर-17 महिला टीम
गोलकीपर- मुन्नी, शेल्ना मारिया साजित, तंफासाना देवी कोनजेंगबम।
डिफेंडर- एलेना देवी सारंगथेम, अलीशा लिंगदोह, दिव्यानी लिंडा, एलिजाबेथ लाकरा, जोयशिनी चानू हुइड्रोम, रितु बडाइक, तानिया देवी तोनामबम।
मिडफील्डर- अभिस्ता बासनेट, अल्वा देवी सेनजाम, बोनिफिलिया शुल्लई, जुलान नोंगमैथेम, प्रितिका बर्मन, रेडिमा देवी चिंगखामायुम, थंडामोनी बास्की।
फॉरवर्ड- अनुष्का कुमारी, अनविता रघुरामन, जोया, ओलिविया चानू निंगथौजम, पर्ल फर्नांडिस, वैलैना फर्नांडिस।
कोचिंग स्टाफ
मुख्य कोच- पामेला कोंटी
सहायक कोच- विन्सेन्ज़ो कोंटी और निवेथा रामदॉस
गोलकीपिंग कोच- मारियो एगुइर
स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच- अमित यादव
भारत-रूस के तीन फ्रेंडली मुकाबलों का कार्यक्रम
रूस बनाम भारत: 11 अप्रैल: 14:30 (भारतीय समय के अनुसार)
रूस बनाम भारत: 14 अप्रैल: 14:30 (भारतीय समय के अनुसार)
रूस बनाम भारत: 17 अप्रैल: 14:30 (भारतीय समय के अनुसार)

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे