Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी ईद की बधाई, राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का किया आह्वान

21 मार्च, 2026 06:43 PM

भारत में आज ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही देश की मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समाज के लोग उमड़े हैं। लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दे रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को ईद की बधाई दी है। 

राष्ट्रपति मुर्मु की ओर से एक्स पोस्ट पर लिखा गया है, “ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है। आइए इस अवसर पर हम समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।”

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट पर लिखा है, “ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर करे कि यह दिन भाईचारे और सद्भाव को और बढ़ावा दे। सभी सुखी और स्वस्थ रहें।”

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी ईद की मुबारकबाद देते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा है, “यह शुभ अवसर आशा, सद्भाव और करुणा को प्रेरित करे और खुशियां और सफलता लाए।”

संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री रिजिजू ने एक्स पोस्ट पर लिखा है, “सभी को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं! यह विशेष दिन सभी के लिए खुशियां, समृद्धि और नए अवसर लेकर आए। आइए, अपने प्रियजनों के साथ एकजुटता और कृतज्ञता की भावना का जश्न मनाएं।”

भारत के केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर लिखा है, “ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी दुआएं और रोज़े कुबूल हों, और अल्लाह हम सभी को शांति, समृद्धि और खुशी प्रदान करे। आइए हम अपने महान देश के लिए करुणा और एकता के साथ मिलकर काम करते रहें।”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी ईद पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा है, “ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।”

दिल्ली स्थित जामा मस्जिद में काफी बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हुए और नमाज अदा के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति